दादा से दूरी जानें क्या है मज़बूरी.... : फिरोज गांधी की मजार पर नहीं जाएंगे राहुल, देखिये प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्लान

Edited By:  |
 Distance from grandfather, know what is compulsion…. Rahul will not visit the tomb of Feroze Gandhi, see the plan of Bharat Jodo Nyay Yatra in Prayag  Distance from grandfather, know what is compulsion…. Rahul will not visit the tomb of Feroze Gandhi, see the plan of Bharat Jodo Nyay Yatra in Prayag

DESK : भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत आगामी 18 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने पुरखों के शहर प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा नेहरू गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज में महज कुछ घंटे के लिए ही रूकेगी। वहीं जानकारी मिल रही है कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना तो अपने पूर्वजों के पैतृक आवास आनंद भवन जाएंगे और ना ही अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने जाएंगे। हालांकि शहर में उनका बेरोजगार युवाओं के साथ एक खास कार्यक्रम जरूर रखा गया है।


कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 फरवरी को कालीन नगरी भदोही से शुरू होगी। उसके बाद दोपहर के वक्त हंडिया इलाके में प्रयागराज की सीमा में दाखिल होगी। इस दौरान वे हंडिया रेलवे ओवरब्रिज पर वह मुसहर समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हनुमानगंज और अंदावा होते हुए संगम के नजदीक स्थित झूंसी ब्रिज से शहर में दाखिल होंगे।


बेरोजगार युवाओं से रूबरू होंगे राहुल

संगम पहुंचते ही मनमोहन पार्क चौराहे पर राहुल गांधी बेरोजगार युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद कटरा के लक्ष्मी चौराहे और ममफोर्डगंज होते हुए वह शहर से बाहर चले जाएंगे। ममफोर्डगंज में ही उनके दादा फिरोज गांधी की कब्र है, लेकिन कब्रिस्तान के नजदीक से गुजरने के बावजूद उनका वहां जाने का कार्यक्रम फ़िलहाल नहीं है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा शहर से बाहर निकलकर मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ बॉर्डर पर देलहुपुर में पहुंचेगी और फिर गले दिन यानी 19 फरवरी को प्रतापगढ़ होते हुए यह यात्रा अमेठी के लिए आगे निकलेगी।


Copy