CWG 2022 में पदकों की बारिश : भारत का बजा डंका, 22 गोल्ड पर जमाया कब्ज़ा

Edited By:  |
CWG 2022 me padkon ki barish CWG 2022 me padkon ki barish

DESK : बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में टीम इंडिया पर पदकों की बारिश हुई है। सोमवार को खेले गए मैच में बैडमिंटन स्टार सिंधु और लक्ष्य सिंगल्स में गोल्ड, सात्विक-चिराग ने डबल्स में वहीँ शरत कमल ने टेबल टेनिस में गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन भारत के अब 22 गोल्ड सहित कुल 60 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।

जानकारी मिल रही है कि टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स फाइनल में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड के 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शरत कमल ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने 2006 में इस इवेंट में सोना हासिल किया था। 2022 में उन्होंने अब तक 3 गोल्ड अपने नाम किया है।

इससे पहले बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स में और लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स में गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया है। मेंस डबल्स में सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी फाइनल मुकाबला जीत कर गोल्ड अपने नाम किया। हॉकी में भारत ने सिल्वर मैडल पर कब्ज़ा जमा लिया है।


Copy