झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात का खतरा : आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

Edited By:  |
Reported By:
Chance of rain in these areas today Chance of rain in these areas today

रांची:-झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। झारखंड के कई इलाके ऐसे हैं जहां बीते24घंटे से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिशहुई।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्णनुमान रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में रांची समेत गिरिडीह,गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटे तक राजधानी रांची समेत रामगढ़,हजारीबाग,चाईबासा, डाल्टेनगंज इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि मेघ गर्जन के साथ बारिश में किसान खेतों में ना निकले और सुरक्षित स्थान पर रहे।राज्य में30सितंबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की थी लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक राज्य में बारिश रहेगी।


राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरा है। रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Copy