लोकसभा तैयारी : चुनावी मोड में भाजपा, लोकसभा की 14 सीट जीतने का दावा

Edited By:  |
Reported By:
BJP in election mode, claims to win 14 Lok Sabha seats BJP in election mode, claims to win 14 Lok Sabha seats

रांची:- झारखंड बीजेपी पूरी तरह लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है और इसको लेकर आए दिन बैठक हो रही है। बता दे कि इससे पहले 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक चुन लिए गए हैं और उनके नेतृत्व में बूथ स्तर पर कैसे पार्टी मजबूत हो, 14 सीटों पर कैसे कमल फूल खिलाया जाए इसकी ही तैयारी में लगे हैं।भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिलती है। गरीब का बेटा पहली बार प्रधानमंत्री बना है। केंद्र सरकार की योजना प्रत्येक घर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। इससे पहले केंद्र की इस तरह की योजनाएं क्यों नहीं चली। केंद्र की कई योजनाओं को गिनाते हुए आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट समेत 400 प्लस सीट हम जितने का कार्य करेंगे। उम्मीद भरी निगाहों से लोग भारतीय जनता पार्टी को देख रहे हैं।


वहीं भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में रहती है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी है बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं को एक्टिवेट करने का कार्य किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी 14 लोकसभा सीट जीतने की रणनीति तैयार कर रही है। झारखंड के जनता भाजपा की तरफ आशान्वित निगाहों से देख रही है। वहीं रणधीर सिंह ने कहा कि आदिवासी मूलवासी भी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और सबसे ज्यादा राजनीति में जगह आदिवासी मूलवासी को दी गई है भाजपा की तरफ से।


वहीं भाजपा द्वारा किए जा रहे दावे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि यह कितने भी तैयारी कर ले फलाफल सुनने आएगा जिस तरीके से केंद्र की सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने का कार्य किया गया है। इसलिए झारखंड की एक-एक जनता जो है वह जवाब देने का कार्य करेगी और परिणाम जो है वह जीरो आएगा। झारखंड के 14 लोकसभा सीट में से एक भी यह जीत नहीं पाएंगे और उनके एक भी नेता गांव नहीं जा रहे हैं शहर से ही अपने अभियान को चलाकर वापस लौट रहे हैं। आने वाले दिनों में चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी भुगतने के लिए तैयार रहे।



Copy