बिहार के BJP एमपी अश्वनी चौबे बने विस्वामित्र : दिल्ली में हुआ रामलीला का भव्य मंचन

Edited By:  |
Bihars BJP MP Ashwini Choubey becomes Vishwamitra in Ramlila Bihars BJP MP Ashwini Choubey becomes Vishwamitra in Ramlila

PATNA- दुर्गा पूजा का समय चल रहा है। दिल्ली सहित देशभर में जगह-जगह पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री राम और माता जानकी के प्रसंगों को मंचन करके लोगों को दिखाया जा रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के बक्सर से भाजपा सांसद अश्विनी चौबे को दिल्ली में लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने को मिला। सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आइए पहले हम आपको बताते हैं कि अश्विनी कुमार चौबे जानकारी देते हुए क्या कहा है।

TWEETS 1 : लालकिला मैदान दिल्ली में लव - कुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में मुझे महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने का अवसर मिला। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर सीता स्वयंवर में गया जहां भगवान राम ने शिवजी के धनुष को तोड़कर जनकजी का मान रखा।

TWEETS 2: मेरा सौभाग्य है कि महर्षि विश्वामित्र जी की तपोभूमि बक्सर बिहार का प्रतिनिधित्व करता हूँ। उनके तप-बल का ही प्रभाव था कि श्रीराम जी व लक्ष्मण जी ने, उनसे वीरोचित शिक्षा ग्रहण करके राक्षसी वृत्तियों का संहार किया था। उनका पात्र निभाना अद्भुत अनुभव भरा रहा।

बताते चलें कि बक्सर वही स्थान है जहां पर रामायण काल में विश्वामित्र का आश्रम हुआ करता था। भगवान राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ बक्सर में ही ताड़का का संघार करते हैं। एक तरह से कहा जाए तो बिना बिहार के रामायण की कथा अधूरी है। बक्सर के बाद भगवान राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जनकपुर जाने के लिए मिथिला की ओर बढ़ते हैं। बेगूसराय स्थित गंगा घाट किनारे बैठकर राम—लक्ष्मण को विश्वामित्र राजा सगर की कथा सुनाते हैं। इसके बाद दरभंगा स्थित अहिल्या स्थान ले जाते हैं। वर्तमान समय की बात की जाए तो यह मार्ग दरभंगा—मधुबनी होते हुए जनकपुर तक जाती है।


Copy