अमित शाह कुछ देर बाद गुरारू में भरेंगे हुंकार : दो लोकसभा सीटों को एकसाथ साधने की तैयारी, सम्राट चौधरी और पशुपति पारस भी होंगे साथ

Edited By:  |
 Amit Shah will roar in Guraru after some time  Amit Shah will roar in Guraru after some time

Amit Shah in Bihar :लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बिहार में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार दौरा कर रहे हैं और NDA प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में अब से थोड़ी देर बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरारू में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह कुछ देर बाद गुरारू में भरेंगे हुंकार

इस चुनावी सभा के जरिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गया लोकसभा सीट के साथ-साथ औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए भी निशाना साधेंगे। आपको बता दें कि गया लोकसभा सीट से HAM प्रत्याशी जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में हैं तो औरंगाबाद लोकसभा सीट से सुशील कुमार सिंह ताल ठोक रहे हैं।

दो लोकसभा सीटों को एकसाथ साधने की है तैयारी

गुरारू की सभी में अमित शाह तकरीबन एक घंटे तक रूकेंगे और NDA प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश करेंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद अमित शाह का ये पहला बिहार दौरा है। इसके पहले पीएम मोदी जमुई और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। विदित है कि गुरारु प्रशासनिक रूप से गया जिले में आता है लेकिन इसकी लोकसभा सीट औरंगाबाद है।


Copy