नदी में नहा रही 6 बच्चियां डूबी : एक का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी
लातेहार:-लातेहार जिला से बड़ी खबर मिल रही है। जहां छह दोस्तों के साथ नहाने गई दो बच्चियां नदी के तेज बहाव में बह गयीं। पूरा मामला बीते शाम मनिका थानाक्षेत्र के भटको गांव स्थित ओरंगा नदी की है। इधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोग नदी तट पर पहुंचे और तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में डूबे दो बच्चियों में से एक के शव को बरामद किया गया। जबकि दूसरी बच्ची की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार भटको गांव की बच्चियां ओरंगा नदी में स्नान करने पहुंची थी। जो तेज धार में बहने लगी। किन्तु चार बच्चियों को ग्रामीणों ने स-कुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल किये। किन्तु दो बच्चियों को बचाने में असफल रहें। काफी खोजबीन के बाद एक बच्ची के शव को बरामद किया गया। मृतक बच्ची की पहचान पूर्णिमा कुमारी 7 वर्ष,पिता प्रदीप राम के रूप में हुई। वहीं शिवकुमार की 7 वर्षीय बच्ची चांदनी कुमारी अभी भी लापता है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, एस आई प्रदीप राय ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए है। साथ ही ग्रामीणों की मदद से लापता बच्ची की तलाश को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ हैं।