घात लगाए बदमाशों ने बेरहमी से की एक शख्स की हत्या, मची सनसनी
MADHUBANI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है।बेखौफ अपराधियों का तांडव ये पूरी घटना मधुबनी के आंध्रामठ थाना क्षेत्र के बरुआर गांव के पास की है, जहां ईंट-भट्ठा के बाद घात लगाए अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान जरौली गांव निवासी अमृत यादव के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। तफ्तीश में जुटी पुलिसवहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
