जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान जहानाबाद : रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, राम भक्तों पर हुई फूलों की बारिश

Edited By:  |
Reported By:
ramnavami par jai sriram ke naron se gunja jahanabad ramnavami par jai sriram ke naron se gunja jahanabad

जहानाबाद : पूरे देश मे रामनवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी को लेकर शहर में कई स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई है । इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शोभायात्रा में लोग शामिल हुए। कई समितियों द्वारा शोभा यात्रा निकाला गया है शोभा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रामनवमीं को देखते हुए सभी चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा को वीडियोग्राफी कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से आग्रह किया गया है कि शांति पूर्वक शोभा यात्रा निकालें पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ज्ञात हो कि कई दिनों से शोभा यात्रा को लेकर शहर में तैयारी चल रही थी। पूरे शहर में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शोभायात्रा में विभिन्न तरह के झांकियां भी निकाली गई है। राम सीता इत्यादि लोगों को बनाकर प्रस्तुत किया गया है। 73 जगह पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीँ डीएम एवं एसपी खुद शोभा यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। इस यात्रा को वरीय पदाधिकारी द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें किसी तरह की शिकायत लोगों को करने की अपील की गई है। पूरा शहर रामनवमी पर्व को लेकर भक्तिमय हो गया है जय श्रीराम के नारे के साथ पूरा शहर गूंज रहा है।


Copy