
रविवार, 04 अक्टूबर 2026
LiveMADHUBANI : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण मधुबनी पहुंची, जहां लोगों द्वारा कला-संस्कृति, परंपरा और खानपान से परिचित कराया गया। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में शनिवार को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में 1100 करोड़ से अधिक का ऋण का वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर में मधुबनी के सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान पहुंचीं, जहां मधुबनी पेंटिंग की पद्मश्री बउआ, सिवन पासवान सहित पेंटिंग के अन्य कलाकारों से परिचय कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री को बउआ देवी द्वारा मधुबनी पेंटिंग की हुई साड़ी भेंट की गई। वहीं, कार्यक्रम के अंत में उन्हें मिथिला की परंपरा के मुताबिक उन्हें खोइछा दिया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. अशोक यादव, राज्यसभा सांसद संजय झा, DM अरविंद कुमार वर्मा, SP सुशील कुमार, MLA बिनोद नारायण झा, हरि भूषण ठाकुर बचौल, MLC घनश्याम ठाकुर सहित BJP-JDU के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MADHUBANI : मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के भौर राजेग्राम गांव में भीषण चोरी हुई है, जहां बेखौफ चोरों ने 1557 ईस्वी में तिरहुत नरेश महेश ठाकुर द्वारा 16वीं शताब्दी में स्थापित सिद्धपीठ मां काली मंदिर सहित गांव के एक प्रोफेसर स्वर्गीय मदन मोहन पाण्डेय और कुंवर लाल पाण्डेय के बंद पड़े घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मधुबनी में बेखौफ चोरों का तांडवमंदिर में तिरहुत नरेश ने यमुना नदी से मिली मां काली की प्रतिमा को स्थापित किया था। प्राचीन मंदिर में स्थापित मां काली, माता परमेश्वरी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर लगे लाखों रुपये के चांदी के मुकुट, छतरी सहित अन्य आभूषण गायब थे। मंदिर में रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे कीमती धातु के बर्तन सहित अन्य सामग्री की चोरी हो गई थी। पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहे सवालवहीं, कई सामग्री मंदिर में इधर-उधर बिखरे पड़े थे, जिसके बाद पुजारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इन दिनों पंडौल थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में वृद्धि और सिद्धपीठ प्राचीन काली मंदिर सहित दो घरों में हुई चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
MADHUBANI : झंझारपुर-लौकहा रेलमार्ग पर आठ सालों के लंबे अंतराल के बाद ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स के शिलान्यास समारोह के दौरान इस रेलमार्ग पर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सेवाओं का उद्घाटन किया। 523 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना ने क्षेत्र के लोगों में खुशी का संचार किया है। खुटौना और लौकहा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सभी स्टेशन पर नवयुवक, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस और स्थानीय खुटौना पुलिस की तैनाती की गई थी, जिससे सुरक्षा का माहौल बना रहा। रेल अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रेन ट्रैक से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। रेलमार्ग की इस बहुप्रतीक्षित शुरुआत से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं, इस मौके पर झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद रामप्रीत मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने भी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद लौकहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद संजीव साह सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रेन का स्वागत किया।
MADHUBANI : मधुबनी में तेजस्वी यादव ने आज दूसरे दिन झंझारपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उसके बाद जिला अतिथि गृह में मीडिया को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश जी का इकबाल खत्म हो गया है और हताश हो गए हैं। 'मेरी जासूसी करा रहे हैं CM नीतीश'इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी मेरी जासूसी करवा रहे हैं। मेरे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में CID और स्पेशल ब्रांच वाले बैठे हुए थे। उनके आईकार्ड से उनकी पहचान की गई। ये दरभंगा में भी देखा गया।उन्होंने कहा कि हमलोग सत्ता में आए और 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दी। जाति आधारित जनगणना कराए, तमिलनाडु की तर्ज पर आरक्षण दिया, 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिए। वहीं, जेडीयू नेता संजय झा पर तंज कसते हुए कहा कि संजय झा जी को कौन जानता है, जो चुनाव नही लड़ा, उनको जमीनी स्तर से क्या लेना। अभियंता दिवस पर छपे विज्ञापन पर बोलते हुए कहा कि राज्य में जो पुल-पुलिया गिरा है, शराब, जुआ में जेडीयू के लोग पकड़े जा रहे हैं, भ्रष्टाचार के पैसों से विज्ञापन हो रहा है। इस दौरान स्थानीय सांसद डॉ. फैयाज अहमद और पूर्व मंत्री समीर महासेठ सहित कई आरजेडी नेता मौजूद रहे।
MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है कि मधुबनी में बड़ा नाव हादसा हुआ है, जहां कोसी नदी में ओवरलोडेड नाव पलट गयी है। इस घटना के बाद इलाके में हाहाकार मच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हो गया है। ये हादसा मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के बासीपट्टी गांव के पास हुई है, जहां नाव पलट गयी है। बताया जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे लिहाजा कोसी की बीच मझधार में नाव पलट गयी। हालांकि, इस हादसे में किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
MADHUBANI : कमला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है लिहाजा नदी के सभी फाटक खोल दिए गये हैं। नेपाल में रूक-रूककर हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इसके कारण जयनगर के ग्रामीण इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों को अब बाढ़ का भय सताने लगा है। बौराई कमला नदीजलस्तर में वृद्धि से कमला नदी से सटे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पानी फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है। जयनगर प्रखंड के बेलही दक्षिणी पंचायत के इस्लामपुर मोहल्ला, खैरामाठ, डोडवार पंचायत का डोडवार, ब्रह्मोतर और कोरहिया पंचायत के टेढ़ा गांव में नदी का पानी घुस गया है। सताने लगी बाढ़ की चिंताकमला नदी के जलस्तर में वृद्धि होने और लगातार मधुबनी समेत नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश होने के कारण एक बार फिर इलाके के लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। मालूम हो कि 13 जुलाई 2019 को कमला नदी में आयी भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचायी थी।
MADHUBANI : मधुबनी में एकबार फिर बेखौफ दबंगों ने तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घर से बुलाकर वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर पंचायत के गोवला टोला के वार्ड नंबर 1 की है। बेखौफ दबंगों ने मचाया तांडवफिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान वीरपुर गोवला टोल गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद यादव उर्फ मल्लिक यादव के रूप में की गई है। वह दो भाई थे, जिसमें वह सबसे बड़े थे। रामप्रसाद ने दो शादियां की थी और उनका दो बेटा और दो बेटी है। उनका एक बेटा बेंगलुरु में काम करता है। दबंगों का दुस्साहस, डेडबॉडी को पहुंचाया घरइधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रामप्रसाद उर्फ मल्लिक यादव घर मे सोए हुए थे, तभी कुछ अज्ञात युवक आया और घर से बुलाकर ले गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं उसकी डेडबॉडी को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है। वहीं, इस पूरे मामले में FIR भी दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
MADHUBANI : कोसी बराज से डिस्चार्ज हुआ 2 लाख 39 हजार 515 क्यूसेक पानी के कारण कोसी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। पूरे इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिसके कारण मधेपुर प्रखंड के बसीपट्टी, भरगामा और बकुआ पंचायत स्थित कोसी की मुख्य धारा पानी से लबालब भर गई है। इसके साथ ही गढ़गांव, बसीपट्टी पूर्वी भाग और भरगामा पंचायत में मूंग की फसल डूबने से किसानों में मायूसी छा गई है। गौरतलब है कि नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोसी नदी में गुरुवार रात अचानक से उफान आ गया। अचानक हुई इस जलस्तर में वृद्धि से मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित कोसी के गर्भ में बसे गढ़गांव पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। गढ़गांव पंचायत के करीब पांच हजार की आबादी अचानक इस बाढ़ से चारों ओर से घिर गई है। गढ़गांव पंचायत के पैक्स चेयरमैन खुर्शीद आलम ने बताया कि निचले इलाके में खेतों में लगी (दलहन) मूंग की फसल बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। पैक्स चेयरमैन ने बताया कि सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण निजी नाव के सहारे जैसे-तैसे लोग आवागमन तथा बधार से पशुचारा लाने का काम कर रहे हैं। मालूम हो कि गढ़गांव पंचायत भौगोलिक बनावट के तहत गहराई भूभाग में अवस्थित है। गढ़गांव के मेनाहि के वार्ड मेंबर मिथिलेश सिंह सहित ग्रामीण गौरी सिंह, जयप्रकाश यादव, रविंद्र साह, प्रभु मुखिया, विनोद सिंह ने बताया कि सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण हमलोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है, जिस कारण पशु चारा लेने के लिए भी कहीं निकलना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के समान के लिए भी घरों से बाहर बाजार जाने के लिए निकल नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी चारों ओर से घिर गया है, जाएं तो जाएं कहां। इसी तरह गढ़गांव के असुरगढ़ महादलित टोला भी बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिरा हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर कमर तक के पानी को तैर कर पशु चारा सहित अन्य जरूरी सामानों के लिए बाहर निकल पाते हैं। फिलहाल बाढ़ का पानी लोगों के घरों में नही घुसा है। अगर बारिश हुई तो हालात खराब हो सकते है ।
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे खिलौने के लिए मिट्टी काटने के लिए पोखर में गये थे लेकिन गहरे पानी में समाने की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गयी। ये घटना मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है। एक साथ तीन बच्चों की की मौत के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। इस हादसे में धनौजा गांव के मोहन मंडल का 8 साल का बेटा गुड्डू मंडल और 10 साल की बेटी खुशबू कुमारी और गांव के ही दिवेश मंडल के 10 साल की बेटी दुर्गा कुमारी की मौत हो गयी है। ये सभी मिट्टी काटने के लिए पोखर में उतरे थे।
MADHUBANI : मधुबनी लोकसभा सीट से गुरुवार को NDA के BJP प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने नामांकन किया। इस मौके पर शहर के टाउन क्लब मैदान में आयोजित चुनावी सभा में MLC डॉ. सुनील चौधरी ने भी बीजेपी की जीत की हुंकार भरी।इस मौके पर MLC सुनील चौधरी ने कहा कि यह चुनाव इलेक्शन मात्र नहीं है। यह चुनाव देश के निर्माण, सम्पूर्ण विकास और पीएम मोदी के सपनों के भारत के निर्माण चुनाव है। पीएम मोदी का सपना है कि देश आगे बढ़े, उसमें हमलोग भागीदार बने, उसी के लिए ये चुनाव है। 2019 लोकसभा इलेक्शन में मधुबनी से जिस तरह रिकॉर्ड मतों से अशोक कुमार यादव जीते थे, ठीक वैसे ही इस बार भी 5 लाख मतों से विजयी बनाइए।वहीं, इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा कि देश में जो काम हुआ है, उसे गिनाया नहीं जा सकता। बहुत काम हुए हैं। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस सभा को मंत्री नीतीश मिश्रा, निवेश मिश्रा, पूर्व सांसद हुकूमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद बीरेंद्र कुमार चौधरी, विनोद नारायण झा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
जहानाबाद : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। कई छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जहानाबाद के एक छात्र अजीत कुमार ने बिहार में चौथा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। सुखदेव प्रसाद वर्मा हाई स्कूल में पढ़ने वाले अजीत कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है।रिजल्ट जारी होने के बाद जब उन्हें पता चला कि उसने पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी एक किसान हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पिता राम विनय यादव ने बताया कि अजीत कुमार शुरू से ही मेहनती लड़का था। मुझे खेती में भी कभी-कभी मदद करता था और पढ़ाई में भी लगा रहता था।अजीत कुमार ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के पीछे मेरे शिक्षक एवं मेरे परिवार माता-पिता का काफी सहयोग रहा, जिसके कारण मैं ये मुकाम हासिल कर सका हूं। उन्होंने कहा कि मैं IAS बनकर समाज की सेवा करना चाहता हूं। मैं गरीब परिवार का हूं इसलिए ऊंचे पद पाकर गरीबों को सेवा करना चाहता हूं। जैसे ही गांव वासियों और इसके परिवार को यह सूचना मिली कि अजीत बिहार में चौथा स्थान लाया है, खुशी कि लहर दौड़ गई। सभी लोग बधाई देने के लिए घर पहुंचने लगे।अजीत कुमार दो भाई एक बहन है। इस छात्र की माता नगीना देवी ने बताया कि जब भी मौका मिलता था, यह पढ़ाई करता था। रात में जाग-जाग कर पढ़ाई में लीन रहता था। हम लोगों को भरोसा था कि कुछ अच्छा करेगा लेकिन ईश्वर की कृपा रही यह बच्चा बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जितना पढ़ना चाहेगा, उतना पढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
जहानाबाद : बिहार शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक को राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आड़े हाथों लिया है। आक्रोश जाहिर करते हुए उन्होंने केके पाठक को सनकी पदाधिकारी तक कह डाला। उन्होंने बताया कि इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला। गौरतलब है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जहानाबाद में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन 40 सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने वसुलो से समझौता नहीं किया है, जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो मैं इसका विरोध किया था। इसी के कारण जदयू अलग होकर नया पार्टी बनाया लेकिन देर ही सवेरे नीतीश कुमार मेरी बातों पर सहमत हुए और एनडीए गठबंधन में वापस आ गए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की आप लोगों से अपील करने आए हैं कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री की आवश्यकता है इनके नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है, एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए केके पाठक को सनकी पदाधिकारी तक कह दिया। उन्होंने कहा की केके पाठक का शिक्षकों पर गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस पर मुख्यमंत्री को गंभीरता से लेना चाहिए उन्होंने कहा कि जज की जो बहाली होती है प्रक्रिया काफी गलत उसका भी सुधार होना चाहिए हम लगातार इस प्रक्रिया के सुधार की मांग कर रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहां की जब कांग्रेस सत्ता में थी कुछ सामाजिक न्याय नही कर रही थी आज यात्रा कर सामाजिक न्याय की बात कर रही है। वही उन्होंने ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहां की नीतीश कुमार ने राजद पार्टी को जिंदा किया है अगर नीतीश कुमार राजद को जिंदा नहीं करते तो इस पार्टी को कहीं अता-पता भी नहीं रहता। आगे उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों में हमारे पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता प्रत्याशी को तन मन धन से मदद करें।
MADHUBANI : मधुबनी में मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें एक पक्ष के 5 लोगों को गोली लगी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं, पानी बहाने को लेकर हुए इस विवाद के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।मामूली विवाद में ठांय-ठांयये पूरा मामला मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव का है, जहां पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में खून बहा। बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोगों को गोली लग गयी। एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंगइस दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला की अस्पताल में मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में मां और बेटा थे। वहीं, इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।
जहानाबाद : BPSC 68वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है जिसमें जहानाबाद जिले के एक शिक्षक के बेटे ने सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि निजामुद्दीनपुर मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक रंजीत कुमार के पुत्र अनुभव कुमार ने BPSC परीक्षा में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट की जानकारी मिलते ही परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं अब आस पड़ोस के कई लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। दरअसल अनुभव की शिक्षा-दीक्षा शुरू से ही जहानाबाद डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। उसके बाद आईआईटी की परीक्षा में पास कर व सिविल इंजीनियर बन गया। अनुभव ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर ही रहे थे तभी बीपीएसी की परीक्षा देने की बात मेरे मन में आ गई, और मैं बीपीएसी के परीक्षा में बैठा और प्रथम बार में ही परीक्षा पास कर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब हो की बेहद साधारण परिवार से आने वाले अनुभव के पिताजी जिले के काको मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। और उनकी माता माधुरी देवी गृहणी है,मूलतःअनुभव अरवल जिले के अइरा गांव का निवासी है लेकिन बचपन से ही अनुभव जहानाबाद में रहकर शिक्षा दीक्षा प्राप्त किया जैसे ही देर रात्रि बीपीएसी का रिजल्ट आया और अनुभव ने बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया बधाई देने वालों को तांता लग गया। लोगों का कहना है कि शुरू से ही या बच्चा काफी होनहार था अनुभव एक भाई एक बहन है अनुभव बड़े भाई है एवं बहन इसकी छोटी है जो पढ़ाई लिखाई कर रही है। रिजल्ट आने के बाद से ही उनके पिता को फोन पर बधाई दे रहे है,उनके पिता बताते है कि अनुभव शुरू से ही मेधावी रहा है है,उन्होंने कहा की अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से यह सफलता मिली है।।वहीं उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
JAHANABAD:-सेना के जवान के दूसरी शादी करने से परेशान जब पहली पत्नी ने कोर्ट में शिकायत की तो नाराज सेना के जवान ने दनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.पत्नी के साथ रहे उसके भाई को भी गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह सनसनीखेज मामला बिहार के जहानाबाद का है.जिले के घोसी-जहानाबाद सड़क मार्ग के कडरूआ पुल के समीप आरोपी गौरव ने कोर्ट से अपने भाई और मां के साथ लौट रही अपनी पहली पत्नी रूचि कुमारी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की पत्नी रूची कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी.हत्या की सूचना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गयी.वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन मे जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रूची कुमारी एवं उदय कुमार उसकी मां प्रतिमा देवी स्कूटी पर सवार होकर जहानाबाद गई थी, कोर्ट से काम कर लौट रही थी जैसे ही कडरूआ पुल के समीप पहुंचा की उसके पति गौरव कुमार एवं उनके तीन लोग घात लगाकर बैठे हुए था और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जिसमें रुचि कुमारी की मौत घटना स्थल पर हो गई और उदय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देकर सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए उदय कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया.स्थानीय लोगों ने बताया कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी रुचि कुमारी कि तिर्वा गांव निवासी गौरव कुमार से शादी 2022 में हुई थी, शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों ठीक-ठाक रहे उसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए । गौरव कुमार कुमार ने दूसरी शादी रचा ली तभी पहली पत्नी ने कोर्ट में कंप्लेन कर दिया और सेना के विभाग में भी शिकायत की दी,जिसके बाद विभाग द्वारा लड़की को पैसे देने का आदेश दिया, इसी बात से सेना जवान गौरव कुमार आग बबूला हो गया और उसने अपनी पहली पत्नी की हत्या करने जैसी घटना को अंजाम दे दिया । मृतका रूची की मां की मानें तो कई बार हमारे दामाद द्वारा हत्या करने की धमकी भी दी गई थी जिसके कारण हम लोग गांव छोड़कर इस्लामपुर में रह रहे थे।उनकी बेटी ने न्याय के लिए कोर्ट और सेना से गुहार लगायी थी,पर न्याय मिलने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गयी. वहीं काको थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है,जल्द की आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी.
जहानाबाद : इन दिनों बिहार के जहानाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कई लोगों की मौजूदगी में पूरे सात्विक माहौल में मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण करते नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही शिक्षा मंत्री ने इस पूरे मामले पर जांच का आदेश दे दिया है। दरअसल जहानाबाद जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे रौशन आरा के सेवा निवृत होने पर नए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनीता कुमारी सुमन पदभार ग्रहण करने के लिए कार्यालय पहुंची। इस दौरान पूरे विधि विधान और मंत्र के साथ नए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया। जिसका की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्लिम थी और इसी को लेकर इस तरह ने कार्य किया गया। वहीं इस मामले में जब बिहार के शिक्षा मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर सरकारी कार्यालय में इस तरह का कार्य हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे तो उन पर कार्रवाई किया जाएगा। इस बाबत जब नए जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मैं पदभार ग्रहण करने के लिए कार्यालय में पहुंची तो यहां देखा कि मंत्र का उच्चारण हो रहा है इसलिए मैं इसको रुकवा तो नहीं सकती थी लेकिन जिन लोग के द्वारा ऐसा कार्य किया गया है उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है जवाब आने पर करवाई की जाएगी।
जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने SDO को गोली मारने वाले अपराधियों को धर-दबोचा है। फिलहाल अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीगौरतलब है कि शनिवार की शाम भवन निर्माण विभाग के एसडीओ कुमुद रंजन को बेखौफ अपराधियों ने घर लौट के दौरान गोली मार दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद एक्शन में आयी जहानाबाद के पुलिस कप्तान दीपक रंजन ने एक SIT का गठन किया, जिसके बाद 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पास से कई हथियार भी बरामदगिरफ्तार अपराधियों के पास से एक एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन और कारतूस, चार मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। बता दें कि एसडीओ कुमुद रंजन से जो बुलेट बाइक लूटी गयी थी, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
JAHANABAD:-रेल कर्मियों की लापरवाही एक बार फिर से दिखी है.इस लापरवाही की वजह से ट्रेन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी..संतोष की बात है कि ट्रक से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई है.मिली जानकारी के अनुसार गया-पटना रेल खंड के कनौदी गांव के समीप मालगाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई.मालगाड़ी जहानाबाद रैक पर समान उतारने के लिए लग रही थी,तभी एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा .गुमटी मैंन गुमटी बंद का ही प्रयास कर रहा था, कि तभी ट्रक रेलवे ट्रैक पर आ गया और मालगाड़ी से टकरा गई.जोरदार टक्कर की वजह से ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही पलट गई।वहीं चालक ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया. रेल थानाध्यक्ष मोनू राजा ने बताया कि ट्रक एवं मालगाड़ी में टक्कर हुई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है. जैसे ही जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई पड़ी तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों का कहना है कि मालगाड़ी एवं ट्रक में टक्कर होने के कारण बड़ी आवाज हुई जिसके कारण हम लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी-ट्रक में टक्कर हो गई है। लेकिन इस ट्रक के चालक के खलासी मौके से फरार हो गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। गुमटी के मैन सुरेश प्रसाद ने बताया कि जैसे ही गुमटी बंद कर रहे थे तभी अचानक ट्रक घुस गया जिसके कारण यह हादसा हो गया इस हादसे के बाद गया पटना रेल खंड के अपलाइन पर परिचालन बाधित है. वही सूचना मिलने के बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच लाइन चालू करने की प्रक्रिया में लगे हैं.
JAHANABAD:-खबर बिहार के जहानाबाद से हैं जहां दुर्गा के अवसर पर प्रेमी जोड़े की शादी और उसी दिन हत्या का मामला सामने आया है.हत्या की इस घटना के बाद से परिवार और गांव में हड़कंप मचा हुआ है,क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहनेवाले थे.मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पतला पोखर गांव का है.इस गांव की इंटर की छात्रा लक्ष्मी कुमारी और बीए.पार्ट वन के छात्र पुष्कर कुमार के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था.दोनो परिवार के लोग इस संबंध को लेकर नाराज थे.इस बीच दशहरा के अवसर पर लक्ष्मी और पुष्कर मेला देखने कोरा गांव गए थे..दोनो की वहां मुलाकात हुई और वहीं मां दुर्गा को साक्षी मानकर देवी मंदिर में दोनो ने शादी कर ली.शादी के बाद पुष्कर लक्ष्मी को लेकर अपने घर आ गया.. शादी की बात सुनते ही पुष्कर के परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया ..उन्हौने लक्ष्मी के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने मां-पिता के घर जाने के कहा, पर पुष्कर से शादी के बाद लक्ष्मी ससुराल में ही रहने की जिद करने लगी जिसके बाद लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को शव को ले जाकर बगल के खेत में फेंक दिया.इधर मेला देखकर वापस नहीं लौटने लक्ष्मी के परिवार वाले परेशान थे.आज सुबह खेत में शव फेकें जाने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर भीड़ जुटी और और शव की पहचान लक्ष्मी के रूप में की गयी.इसके बाद लक्ष्मी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करते हुए दहाड़ मार कर रोने लगे.इसकी सूचना पुलिस वालों को दी गयी.लक्ष्मी के परिवालों वालों ने उसके प्रेमी और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं.इस संबंध में घोसी के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है परिजन का आरोप है कि गांव के ही रमेश बिंद के परिवार द्वारा इस लड़की की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इस घटना के बाद आरोपी और सके परिवार वाले फरार हो गए हैं.