पटना:जिलेके बहादुरपुर थाना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां सोनू नामक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि बीती रात सोनू के साथ कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी की थी. पार्टी के दौरान शराब का सेवन किए जाने की बात भी सामने आ रही है,लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद सोनू की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के बाद बर्थडे पार्टी में शामिल सभी लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं. मृतक सोनू कबाड़ी का दुकान चलाता था. उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई,यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पार्टी में शामिल लोगों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ,जिसके बाद सोनू की मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.

अब बड़ा सवाल यही है कि बर्थडे पार्टी में आखिर क्या हुआ था और पार्टी में शामिल लोग सोनू की मौत के बाद मौके से फरार क्यों हो गए?