कटिहार:- एक महिला की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे वायरल कर देने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है, मामला कटिहार के सेमापुर और बरारी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।जहां सेमापुर के रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनका ससुराल बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है, जहा वह अपने ससुराल में नहा रही थी तभी उनके ही पड़ोस के रहने वाले नासिर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली, फोटो खींचने के बाद वह उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन संबंध बनाया।

 आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर 2 दोस्तों ने महिला को ब्लैकमेल किया, पीड़िता के साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध

फोटो की आर में नासिर ने महिला के साथ कई बार उनका यौन शोषण किया, अपनी लाज और अपने परिवार की बदनामी सोचकर वह चुप रही, लेकिन नासिर उन्हें बार-बार फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उन्हें परेशान करता रहा, यह देख महिला अपने मायके सीमापुरी चली गई। सीमापुरी जाने के बाद भी नासिर महिला को फोन करना नहीं छोड़ा, फोन कर-कर वह बार-बार हवस मिटाने की बात करता।जब महिला ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो नासिर गुस्सा हो उठा और वह फोटो उसने अपने मित्र मोहम्मद राजू को दे दिया, फिर क्या था राजू ने भी उस फोटो से महिला को ब्लैकमेल करने लगा।फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने भी महिला के साथ गलत किया, मामला यहीं नहीं रुका महिला का आरोप है कि राजू उसकी फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला के मायके पहुंचा और महिला को जबरन गाड़ी में बिठाकर किशनगंज लेकर चला गया, पानी जब सर से ऊपर गया तब किसी तरह महिला अपने मायके वालों से फोन से संपर्क किया और पूरी घटना को बताया।

 आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर 2 दोस्तों ने महिला को ब्लैकमेल किया, पीड़िता के साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध

यह बात पता चलने पर राजू महिला छोड़कर वहां से फरार हो गया, परिवार वाले किशनगंज पहुंचे और महिला को घर लेकर आ गए, महिला ने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताआई। इसके बाद घटना को लेकर मोहम्मद नासीर और मोहम्मद राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। साथ ही महिला ने डीएसपी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों आरोपी नासीर और राजू फरार बताए जाते हैं, फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर अब छापेमारी शुरू कर दी है।

कटिहारसेरितेश रंजन की रिपोर्ट