विधायक दिनेश मरांडी ने कार्यकर्ताओं के बीच भरी हुंकार, सीएम की उपलब्धियों को गिनाया
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा अंतर्गत डुमरिया मेला मैदान में बुधवार को झामुमो का विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया. बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक जानकारी पहुंचाने ,आने वाले विधानसभा चुनाव और डुमरिया में होने वाली मेला को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ डुमरिया मेला मैदान में सीधा संवाद किया. बैठक में हिरणपुर , लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने कहा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान व विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल में लाई गई है. मुख्यमंन्त्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. बेघरों को अबूआ आवास , सर्वजन पेंशन के तहत सभी वृद्ध लोगों को लाभ सहित कई योजनाओं को धरातल में संचालित किया गया है. लेकिन भाजपा हेमन्त सोरेन सरकार की जनहित योजनाओं को रोकने का कुप्रयास करने में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन , साइमन मरांडी आदि ने लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण किया. झामुमो पार्टी का स्थापना किया. झामुमो कार्यकर्ता संगठित व समर्पण के भाव से कार्य रह रहे हैं. बीते लोकसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजय दिलाया. इसको लेकर सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. पार्टी में सभी अग्रज कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दी जाती है. जो हमारे अभिभावक स्वरूप हैं. आपसी द्वेष भूलकर हम पार्टी को लेकर एक सूत्र में बंधे हुए हैं. सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 50 वर्षो से यह मेला आयोजित होते आ रहा है. सम्भवत: 20 सितंबर के पूर्व वृहत रूप से मेला का आयोजन किया जाएगा. बैठक को उप प्रमुख अब्दुल गनी , प्रसाद हांसदा ,मोनू हेम्ब्रम , तनवीर अली , सामुएल मुर्मू , रावण सोरेन , नसीम अंसारी , मानिक मरांडी ,नूर हुसैन , अब्दुल रसीद , सुलेमान हांसदा आदि ने भी किया. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को हरा रंग का गमछा भी वितरण किया गया. इस अवसर पर दशरथ भगत , जब्बार अंसारी , मुमताज अंसारी , मो.बदरुल , कुबराज बेसरा , गोपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया. वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट रहने को कहा है. साथ ही डुमरिया में होने वाली मेला के बारे में भी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष चर्चाएं की गई. विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि 50 वर्षों से डुमरिया में मेला होते आ रहा है... उन्होंने कहा कि यही वह अखाड़ा है जहां से झामुमो का राजनीतिक दशा और दिशा तय होती है.
175·