पाकुड़ : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू, मालदा सांसद खगेन मुर्मू, लिट्टीपाड़ा विस प्रभारी दुर्गामरांडी सहित जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय उपस्थित हुए. कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का माला पहनाकर भव्य सवागत किया.
इस अवसर पर मालदा सांसद खगेन मुर्मू ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदिवासियों को अगर कोई सम्मान देने का काम किया है तो वो भाजपा है जो राष्ट्र में सबसे ऊंची स्थान पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू हैं जिनको सम्मान देने का काम किया है. इसलिए हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें और एकजुट होकर हमारे उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू जी को जिताने का काम करें.
वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू ने बताया कि भाजपा काम पर विश्वास करती है और यह जमीन से जुड़ी पार्टी है. मोदी जी के रास्ते पर चलकर सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी है. इस बार जनता बदलाव चाहती है. लिट्टीपाड़ा कि जनता कमल को ही खिलाकर विधानसभा भेजने का काम करेंगी.
