पाकुड़:एनडीएके स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पाकुड़ के हिरनपुर फुटबॉल मैदान में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में चुनावी सभा किया. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की.

शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर बरसे. कहा कि अगर झारखंड में हमारी सरकार बनेगी तो युवाओं को 2 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. वहीं महिलाओं के लिए 450 रुपये में गैस दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी को भगाने का काम करेंगे और सबको बालू फ्री में दिया जाएगा.