पाकुड़ : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में पाकुड़ जिले के बूथ संख्या 255, 817,263 में मतदाताओं द्वारा मतदान का बहिष्कार करने की खबर सामने आ रही है.

पाकुड़ में बूथ संख्या 255, 817 एवं 263 में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार

जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा विधानसभा सभा क्षेत्र के गोपीकांदर के बारातल्ली और दुवरिया में पुलिया की मांग को लेकर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है. बूथ संख्या 255 बरातल्ली, 817 मतदान केंद्र में मतदाताओं के नहीं आने की सूचना है. इस बूथ के नौ गांव के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का फैसला किया है. एक मतदाता ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया गया था. परन्तु प्रशासन के आश्वासन के बाद वोटिंग हुई.