
सोमवार, 05 अक्टूबर 2026
Liveपाकुड़ : जिले के हिरनपुर के खजूरडांगा के पास शुक्रवार को बजरंग दल के सदस्यों ने 12 मवेशी लदे पिकअप बोलेरो को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. वहीं चालक और खलासी मौके से फरार हो गया. मामले में बजरंग दल के युवक सोनू रविदास ने बताया कि हिरनपुर से करीब 7 मवेशी लदा पिकअप बोलेरो तस्करी के लिए बंगाल की ले जाया जा रहा था. इसी बीच 12 मवेशी लदा एक पिकअप बोलेरो ( संख्या- JH16H7567) पकड़ा गया. मवेशी लदा जब्त वाहन को हिरनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं पुलिस मामले की जाँच की कार्रवाई कर सिंडिकेट की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार इस मवेशी तस्करी खेल का मास्टर माइंड हिरनपुर के पिंकू साहा,समीर मण्डल, निपेन साहा व अन्य शामिल है. जो प्रतिदिन गोड्डा जिले से पाकुड़ जिला के चेकनाका व अन्य रास्तों से होते हुए मवेशी तस्करी को अंजाम दिया करता है. लेकिन दुर्भाग्य है कि पाकुड़ पुलिस मवेशी तस्कर पर लगाम नहीं लगा पाती है. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस सिंडिकेट को कब गिरफ्तार करती है.
पाकुड़ : झारखंड के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह शुक्रवार को पाकुड़ पहुंची और लोगों की समस्याओं को सुनी. उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की. इस मौके पर विधायक निशात आलम मौजूद रही. मंत्री दीपिका पाण्डेय ने बताया कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किये और लोगों की समस्याओं को भी सुने. इधर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किये. साथ ही आगामी 15 अगस्त को जिले में झंडात्तोलन के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा किये.
पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां हिरनपुर थाना क्षेत्र के जामबाद के सीएसपी कर्मी से बाइकसवार 2 नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार को 4 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बाइकसवार दो नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक के नोक पर एक सीएसपी कर्मी से लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे जामबाद के सीएसपी संचालक मानिक भंडारी के कर्मी प्रहलाद साहा महारों बैंक से 4 लाख रूपए निकाल कर अपने सीएसपी केंद्र जा रहा था. इसी बीच बैंक के 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर प्रहलाद साहा के पैसे से भरा बैग और मोबाइल फ़ोन लूट लिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और पीड़ित कर्मी प्रहलाद के मोबाइल फ़ोन की लोकेशन पर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. आगे मामले की सघन छानबीन की जा रही है. जल्द ही लूट की घटना का खुलासा किया जायेगा.
पाकुड़ : बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से है जहां पुलिस ने नकली नोटों व उपकरणों के साथ 3 व्यक्तियों को पकड़ा है. मामले को लेकर पाकुड़ एसपी साहिबा निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने नकली नोटों व उपकरणों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मामला पाकुड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ गुप्त सूचना पर पाकुड़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के तीन सौदागरों पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है. बताया जाता है कि पाकुड़िया के राजपोखर निवासी बादशाह खान और गोड्डा सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा धमनी निवासी दीपक पंडित और चमकलाल पंडित ने मिलकर पाकुड़िया के आस पास बाज़ारों में नकली नोटों को खपाने का काम कर रहे थे. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस टीम ने छापेमारी कर नकली नोटों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर 500रूपए के 9 पीस और 100 रूपए के 26 नकली नोट सहित नोट छापने वाले मशीन,दो बाइक, तीन मोबाइल जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस नकली नोटों के तीन सौदागरों को जेल भेज दिया है. नकली नोट का यह धंधा यूट्यूब से सीख कर शुरआत किया था. हालांकि अभियुक्त बादशाह खान की पत्नी को नगर पुलिस ने हाल में नगर थाना क्षेत्र से नकली नोट खपाने मामले में जेल भेजा था.
पाकुड़ : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ द्वारा बाजार समिति में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें आठवीं से ग्रेजुएट पास युवक-युवतियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व जिला नियोजनालय पदाधिकारी राहुल कुमार, पणन सचिव संजय कच्छप, आरजेडी, जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार ने रोजगार मेले में आये बेरोजगार युवक/युवतियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों में कई ऐसे पोस्ट होते हैं जिसके लिए युवाओं को प्रशिक्षित होना जरुरी है. रोजगार मेला में अलग अलग राज्यों से कई कंपनियां पहुंची है. कंपनियों के खाली पड़े पदों पर अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता व कौशल के अनुरूप बहाल किया जाएगा. कोई भी जॉब छोटा या बड़ा की श्रेणी में हमें नहीं आंकना चाहिए. उपायुक्त ने कम्पनियों से अपील किया कि पाकुड़ के युवा को मौका जरूर दें. जिला नियोजनालय पदाधिकारी ने कहा कि आज नियोजनालय, पाकुड़ के सौजन्य से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अभिरुचि एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी प्रदान करना है. आप सभी अपनी अभिरुचि एवं योग्यता के अनुसार स्टॉल में जाएं और नौकरी हेतु आवेदन करें.
पाकुड़ : जिला उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक में लगातार अवैध ढुलाई पर रोक लगाने को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है. इसके बाद भी नहीं अवैध पत्थर ढुलाई का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताज़ा मामला पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी खनन क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर में ओवरलोड बोल्डर सिस्टम को मुँह चिढ़ाने का काम करते हुए खुलेआम सड़कों पर दौड़ता नज़र आ रहा है. इसके बाद भी डंडा चलाने वाला कोई नहीं दिखता है. आखिर इस सिस्टम को रोंदने वाले के पीछे किन किन का हाथ है. एक कहावत है कि जमीन के सीमा पर पुलिस के बिना एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. इसके बावजूद ऐसी तस्वीर कहीं न कहीं सिस्टम को झुकाने के पीछे सड़कों पर नज़राना कर मारने में सफलता हासिल करता है. यही कारण है कि सिस्टम को पत्थर माफिया जेब में रखते हैं. इसके चलते खुलेआम अवैध ढुलाई का सिलसिला चलता चला जा रहा है.
पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां पुलिस ने गुरुवार की रात पाकुड़ नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर लूटकांड का खुलासा करते हुए मामले में 4 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पाकुड़ अंचल निरीक्षक शिवाशीष के घर पर लूटकांड की घटना को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने विभिन्न स्थानों से हथियार,नगदी एवं मोबाइल के साथ 4 अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साथ ही इनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रह चुका है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है. इस कांड में अन्य शामिल अपराधियों की छापेमारी चल रही है.
पाकुड़ : बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है. दरअसल दो बच्चों की मां का उसके प्रेमी के साथ पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया. इसके बाद पूरे इलाके में ये खबर तेजी से फैल गई है. यह मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी का है. बता दें कि पाकुड़ जिले के हिरनपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी में 45 वर्षीय दो बच्चों की मां और 21 वर्षीय युवक के बीच प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि उम्र का तकाजा भी न रहा. इस मामले का सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि महिला के पति ने उसके माथे से सिंदूर मिटाया और उसकी हाथों की कलाई से चूड़ियाँ भी निकाल ली. फिर दोनों प्रेमी को गांव की भरी महफिल में शादी करा दी. इस तरह की घटना ने समाज को किस ओर ले जा रहा है. यह आज के युवाओं को सोच विचार करने की जरुरत है.आपको बता दें कि आजकल एक तरफ जहां लगातार प्रेम प्रसंग के चलते पतियों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अब पतियों ने भी परिस्थितियों से समझौता करने की ठान ली है. क्योंकि विरोध के चलते उन्हें आए दिन मौत के मुंह में जाना पड़ रहा है. शायद इसीलिए इस पति ने भी मध्यम मार्ग अपनाते हुए अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी रजामंदी दे दी. इस तरह समाज के सामने लोगों के बीच अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विवाह करा दिया.
पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां शहर के मुख्य डाकघर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से दो कंप्यूटर, पंखा और इनवर्टर जलकर नष्ट हो गया. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज नहीं थी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया. आग इतनी तेज नहीं थी, जिससे बड़ा नुकसान हो, लेकिन दो कंप्यूटर, एक पंखा और इनवर्टर जलकर खाक हो गए. गनीमत रही कि कार्यालय में रखे दस्तावेज और अन्य जरूरी फाइलें पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के संबंध में डाकघर के डाकपाल अनाथ कुमार दास ने बताया कि आग सुबह के समय लगी, जब दफ्तर में कोई कर्मी मौजूद नहीं था. "स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई और आग बुझा दी गई. दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.," उन्होंने कहा घटना के बाद डाकघर परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. लेकिन हालात अब पूरी तरह सामान्य है. डाकघर का कामकाज कुछ घंटों के लिए रुका रहा. लेकिन दोपहर तक सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया.
पाकुड़ : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ जिले से है जहां हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम गांव में शनिवार को नवविवाहित दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी है. परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. दंपती के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने जहर खा लिया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक दोनों की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान नूतन की मौत हो गई. वह दो महीने की गर्भवती थी. ऐसे में उसकी मौत के साथ एक अजन्मी जान भी चली गई. वहीं पति अंकिम यादव को पश्चिम बंगाल के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया, जहां सुबह में उसकी भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अंकिम यादव (25) और उसकी पत्नी नूतन देवी (22) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नूतन दो महीने की गर्भवती थी.घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाना के एसआई शुकुल मरांडी और नगर थाना के एएसआई होपना मरांडी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. नूतन देवी गोड्डा जिले के अनवारा गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव की बेटी थीं. दोनों की शादी को महज एक साल ही हुआ था. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है. नूतन के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर सदमे में हैं.
पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां ACB की टीम ने सदर प्रखंड के जनसेवक सह पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने वतन कुमार को अपने साथ ले गई.बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 11 बजे ACB की टीम ने सदर प्रखंड पाकुड़ पहुंची जहाँ करीब साढ़े तीन बजे ब्लॉक परिसर के पास एक चाय की दुकान में पाकुड़ प्रखंड के जनसेवक सह पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. शिकायतकर्ता के अनुसार यह रिश्वत के रूपए मनरेगा योजना के तहत बनने वाली सिंचाई कूप के लिए लिया जा रहा था. जिसे ACB की टीम ने पकड़ लिया. इसके बाद टीम ने वतन कुमार को अपने साथ गाड़ी पर बैठा कर ले गई. वहीं इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है.
पाकुड़ : झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने पाकुड़ परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सभापति उदय शंकर सिंह ने किया. बैठक में समिति के सदस्य जिगा सुसारण होरो, संजीव सरदार, रोशल लाल चौधरी उपस्थित थे.इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, खनन निरीक्षक सुबोध सिंह एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे. समिति के सभापति माननीय उदय शंकर सिंह ने क्रमवार खनन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, वन प्रमंडल, परिवहन विभाग, नगर परिषद समेत अन्य विभागों एवं विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के दिशा में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली, और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभापति ने पाकुड़ जिले में हो रहे चौतरफा विकास की सराहना की. इससे पूर्व, उपायुक्त व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति एवं सदस्यों को पौधा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. माननीय सभापति एवं सदस्यों ने विभिन्न माइंस एवं क्रशर का किया स्थल निरीक्षणझारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति एवं सदस्यों ने पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर अंचल के विभिन्न माइंस एवं क्रशर का स्थल निरीक्षण किया एवं प्रदूषण /पर्यावरण के मानकों को शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया.
पाकुड़ : इस साल पाकुड़ जिले से 10 हज यात्रियों का हज यात्रा पर जाना तय हुआ है. इसी सिलसिले में मंगलवार को हरिनडांगा बाजार स्थित मंसूरी टोला के मदरसा गौशिया अशरफिया दारुल उलूम में एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हज पर जाने वाले यात्रियों के साथ उनके परिजन और प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे. प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व जामे अतहरिया मस्जिद के इमाम मौलाना अंजर कासमी ने किया. उन्होंने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम स्तंभ है, और साहिब-ए-निसाब (मालदार) हर मुसलमान पर फर्ज है. मौलाना कासमी ने हज के दौरान अदा किए जाने वाले सभी अरकान (कर्तव्यों) को विस्तार से बताया. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि हज की अदायगी में पूरी एहतियात बरतें, ताकि उनका हज कबूल हो. प्रशिक्षक अंसार हुसैन ने हज की पूरी यात्रा—from सफर की शुरुआत से लेकर मक्का और मदीना की जियारत तक—की जानकारी साझा की. वहीं प्रशिक्षक शरफुल हक ने यात्रियों को जरूरी सामान, दस्तावेज़ और दवाइयों से जुड़ी बातों पर विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि अगर कोई यात्री नियमित रूप से दवा लेता है, तो उसका प्रिस्क्रिप्शन अपने साथ अवश्य रखें. पाकुड़ जिला हज संयोजक आशिफ आलम ने झारखंड हज कमिटी और मुंबई हज कमिटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी हज यात्रियों को अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ में रखनी होगी. साथ ही, यात्रा से संबंधित सभी जरूरी सामान की सूची पहले से तैयार कर लेनी चाहिए. संयोजक ने जानकारी दी कि सभी हज यात्रियों को 25 मई को कोलकाता हज हाउस में रिपोर्टिंग करनी होगी. इसके बाद 27 मई को कोलकाता से जेद्दा के लिए उड़ान भरी जाएगी. इस बार पाकुड़ जिले से कुल 10 हज यात्री जा रहे हैं, जिनमें 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. प्रशिक्षण शिविर में नूर आलम, सलीम मंसूरी, असगर, इमामुद्दीन, अख्तर, सादिक समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कसाब बैंक के अधिकारियों ने जानकारी दी कि हज यात्रियों के लिए 'रियल बैंक' की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिनको आवश्यकता हो वे बैंक से संपर्क कर सकते हैं.
पाकुड़ : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंडलाकारा पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंडलकारा में लगे सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई. जेल के अंदर किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.
पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड जय दे समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आज़ाद ने बताया कि पाकुड़ एसपी को प्राप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के बस स्टेण्ड के समीप बाइक चोर गिरोह के 6 लोग बाइक चोरी करने के फिराक में था. प्राप्त सूचना पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी करते हुए मौक़े से बाइक चोर गिरोह के 6 लोगों को पकड़ लिया है. पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड जय दे जो हिरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. इधर पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के निशानदेही में एक लाल रंग का ग्लैमर बाइक बरामद किया साथ ही काला रंग का हीरो हौंडा बाइक पार्ट भी बरामद किया है. सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झेनागड़िया के छात्रों को सोमवार को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत खराब होने लगा. इसके बाद ग्रामीणों एवं अभिभावक ने बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख स्वास्थ्य कर्मी पर काफी आक्रोषित हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झेनागड़िया में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद 19 बच्चों को उल्टी हो गई. बच्चों को उल्टी होने की सूचना मिलते ही लोग वहां पहुंचे और अपना विरोध करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश बेसरा मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया कि फाइलेरिया की दवा खाने से शरीर हल्का झीनझिनाता है और उल्टी जैसा महसूस होता है. इससे घबराना नहीं है. वहीं इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी अभिषेक कुमार द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद 19 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी बच्चे की स्थिति सामान्य है. सीएस मंटू टेकरीवाल ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चे स्वस्थ हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.
पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिले में आगामी 11 फरवरी से शुरु होने वाली मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा पदाधिकारी,सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि के साथ बैठक की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 7807 है. जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 5292 है. जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 21 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाया गया है. प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रकृत बैंक एवं कोषागार को चिह्नित किया गया है. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जहां प्रश्न पत्र रहेगा, वहां किसी तरह की कोई कोताही नहीं हो. सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न एवं उत्तर पुस्तिका रहेंगे, इसे सुनिश्चत करें. परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली/पर्याप्त रोशनी/शौचालय/पेयजल आदि की व्यवस्था हो, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का संचालन सीसीटीवी की निगरानी में होगा. वहीं, प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी/पुलिस बल ससमय अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र/उत्तर पुस्तिका लेंगे और परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तरपुस्तिका को संबंधित कोषागार में जमा कराएंगे. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) से प्राप्त मार्गदर्शिका को सभी केंद्राधीक्षक पढ़ लें. मार्गदर्शिका के अनुरूप ही परीक्षा का संचालन करना है. किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो. छोटी- मोटी सभी कार्य को वर्कआउट कर लें. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला स्तरीय पदाधिकारी सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य उपस्थित थे.
पाकुड़ : जिले में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना, सड़क जाम समस्या एवं कोयला रोड में हो रहे कोयला चोरी की समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़/जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/संबंधित थान प्रभारी/WBPDCL/PSPCL के प्रतिनिधि, कोयला उत्खनन कंपनी BGR/DBL के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्टर एवं ट्रकों के मालिक/चालक भी उपस्थित हुए. बैठक में उपायुक्त, पाकुड़/पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनने के पश्चात निम्नांकित दिशा निर्देश दिये :-1. सभी ट्रांसपोर्टर यह सुनिश्चित करें कि सभी ट्रक चालकों के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस उपलब्ध हो.2. सभी ट्रकों में दो चालक एवं एक हेल्पर अवश्य हो.3. चालकों द्वारा ट्रक चलाते समय ओवर स्पीड/ओवर टेक नहीं किया जाय.4. सभी ट्रक चालकों के पास authorization लेटर अवश्य हो.5. ट्रकों में क्षमता से अधिक कोयले का परिवहन नहीं किया जाय एवं ट्रक के डाला में अतिरिक्त पटरा/ऐंगल नहीं लगाया जाय.6. सभी ट्रकों में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नंबर प्लेट निश्चित रूप से लगा हो.7. सभी कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों में GPS लगा हो.8. सभी कोयला परिवहन करने वाले ट्रक त्रिपाल से ढका होना चाहिए.9. कोयला रोड में ट्रकों को रोककर अवैध रूप से कोयला चोरी करने वाले के विरुद्ध थाना में शिकायत अवश्य करें, ताकि संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई किया जा सके.10. कोयला रोड में ट्रकों से ईंधन की चोरी होने की भी शिकायत मिली, जिस पर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.11. कोयला रोड में संचालित कुछ होटल के संचालकों द्वारा अपने होटल में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने एवं ईंधन की चोरी के उद्देश्य से मार्ग को अवरुद्ध कर जबरन ट्रकों को रोके जाने की बात प्रकाश में आई. इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अविलंब वैसे होटलों को चिह्नित कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.12. ट्रक चालकों द्वारा जानबूझ कर ट्रक से कोयला चोरी करवाने की भी बात प्रकाश में आई है. इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वैसे ट्रक चालकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करें एवं ट्रक को ब्लैक लिस्ट करने हेतु संबंधित कम्पनी को पत्राचार करें.13. BGR/WBPDCL के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने एवं उनकी समस्याओं के निराकारण हेतु ट्रांसपोर्टर एवं कोयला रोड के ग्रामीणों के साथ नियमित रूप से बैठक आयोजित करें.
पाकुड़ : झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी प्रभात कुमार समेत कई अलाधिकारी मौजूद रहे. इधर विभिन्न विभागों द्वारा भव्य झाकियां भी निकाली गई. मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं एसपी प्रभात ने स्टेडियम स्थल में परेड का निरीक्षण किया. साथ ही परेड में अच्छे प्रदर्शन करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.