पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां हिरनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कारणडंगा गांव में सोमवार को अहले सुबह एक युवक का शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि पाकुड़ के हिरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह युवक का शव मिलने की ख़बर सामने आयी. इसके बाद सूचना मिलते ही हिरनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा . हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त कर ली है. मृतक युवक का नाम असराफुल अंसारी मोहनपुर निवासी के रूप में की गई है. वहीं परिजनों की मानें तो हत्या की आशंका जताई जा रही है. इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
