पाकुड़ में 4270 लाभुको को मिला सर्वजन पेंशन योजना का लाभ, प्रथम किस्त का किया गया भुगतान
पाकुड़ : पाकुड़ जिले में सर्वजन पेंशन योजना (50-60 वर्ष) के लाभुकों को पहली किस्त का भुगतान एवं पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया.पाकुड़ जिलें में कुल 21 हजार 571 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 9147 लाभुकों को एनएसएपी पोर्टल पर प्रविष्टि की जा चुकी है, आज 4 हजार 270 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि लाभुक के खाते में हस्तांतरित कर दी गई. बचे हुए लाभुकों को मार्च महीने के अंत तक लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी. बता दें की, सर्वजन पेंशन योजना (50-60 वर्ष) के लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान एवं पोषण पखवाड़ा का आयोजन शहर के रविंद्र भवन में किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम समेत अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा एक साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया. डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन लाभुकों की उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष की गई है. इस पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य की महिला तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 50-60 वर्ष आयुवर्ग के पुरुषों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. इसी क्रम में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पहले बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. जब तक विधवाओं की उम्र 40 वर्ष और दिव्यांगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं हो जाती थी, उन्हें पेंशन योजना से नहीं जोड़ा जाता था. लेकिन, हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर इन सारी बाध्यताओं को खत्म कर दिया है. आज सभी योग्य पात्रों को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का लाभ लाभ मिल रहा है. कहा कि झारखंड में पहले 60 से ऊपर वाले लोगों को पेंशन मिलता था, अब हमारी सरकार ने 50 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों को लाभ देने का काम किया है। इस योजना के अंतर्गत 21 हजार लोगों का आवेदन आया है जिसमें से 4270 लाभुकों के खाते में आज राशि भेज दी गई है. शेष लाभुकों को मार्च महीने के अंत तक राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी.
175·