BHAGALPUR :भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद और भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला है। विधायक ने भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल पर तीखा बयान दिया है और कहा है कि जीतने के बाद सांसद कहीं नहीं जाते हैं, यह उनकी बीमारी और लाचारी है। जनता भांड़ में जाए, उसको कोई मतलब नहीं है।

सांसद और विधायक पर बुरी तरह भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा : 5 साल तक ढोल बजाए अब जनता

'भांड़ में जाए जनता...नहीं है उसको कोई मतलब'

इसके साथ ही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि 5 साल तक जनता ढोल पीटते रहे, कोई फ़र्क़ नहीं। फिर समय आएगा तो नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी जी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा और फिर 5 साल दर्शन नहीं होगा। इसके साथ ही गोपाल मंडल ने कहा कि विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे लेकिन कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे ईंट-पत्थर बरस गया था, बस वहां से भाग खड़े हुए।

सांसद और विधायक पर बुरी तरह भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा : 5 साल तक ढोल बजाए अब जनता

भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने कहा कि उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाए थे। हम सामाजिक आदमी हैं, हमको कुछ पता चलता है, दौड़ जाते हैं लेकिन वह नहीं पहुंचते हैं। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति आक्रोशित हैं। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख ही है, हम ग्रेजुएट किए हैं। वो इसबार कलम में ही चला जायेगा, कलम का ही बन जाएगा। वो बैकवर्ड-फॉरवर्ड की राजनीति करते हैं।

सांसद और विधायक पर बुरी तरह भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा : 5 साल तक ढोल बजाए अब जनता