जेडीयू और बीजेपी के दिग्गज नेताओं की अहम मुलाकात,बिहार की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा,मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।MLCचुनाव के बाद एनडीए की बैठक हुई थी, जिसके बाद दोनों दलों के बीच इस अहम बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के आवास पर एक अहम राजनीतिक मुलाकात हुई। इस मुलाकात में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।

तीनों वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जेडीयू और बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
संजय कुमार झा के पटना स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में जेडीयू और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। मुलाकात में अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।

मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने
बिहार में जेडीयू और बीजेपी की राजनीतिक साझेदारी के बीच तीनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात को लेकर किसी नए राजनीतिक फैसले या रणनीति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल इस मुलाकात ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में कोई नया राजनीतिक संदेश सामने आता है या नहीं।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट