Hindi News / कई दस्तावेज किए जब्त, IAS संजीव हंस से जुड़े मामले में की कार्रवाई

दानापुर में भी ED ने मारा छापा : कई दस्तावेज किए जब्त, IAS संजीव हंस से जुड़े मामले में की कार्रवाई

Edited By:  |
Reported By:
ED raided in Danapur also ED raided in Danapur also

DANAPUR :दानापुर के गोदावरी पैलेस स्थित दीपश्री प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई IAS अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सुबह करीब 5:00 बजे शुरू हुई छापेमारी शाम साढ़े 5 बजे तक जारी रही।

ED की टीम ने इस दौरान सुनील सिंह के आवास और उनके कार्यालय की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिंगला कंस्ट्रक्शन से जुड़े आर्थिक लेनदेन और कागजात की जांच के संदर्भ में की जा रही है। जांच के दौरान ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन की है।

छापेमारी के बीच संवाददाता ने सुनील सिंह के परिजनों से बातचीत की। हालांकि, परिवार की ओर से इस मामले में अभी कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है। अब तक की छानबीन में ED को क्या सबूत मिले हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले का संबंध IAS संजीव हंस और सिंगला कंस्ट्रक्शन से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों से हो सकता है।

ED की टीम ने कार्यालय और आवास से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। अब इन दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।