गणेश पूजा के दौरान बाईपास स्थित बम्पास टाउन के समीप हुए गोलीकांड का देवघर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। नगर थाना पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों उज्ज्वल कुमार झा और अभय गिरी उर्फ अभय भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 14-15 सितंबर की रात गणेश पूजा के दौरान पार्टी में विवाद के बाद चंदन यादव पर गोली चलाई गई थी। गोली चंदन यादव की जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 389/2026 दर्ज किया गया।एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने का प्रयास किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभय गिरी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले, जबकि उज्ज्वल कुमार झा के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।पुलिस अब हथियार, अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच में जुटी है।
