
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
Liveरांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां एसीबी की टीम ने रातू अंचल के सीओ, हल्का कर्मचारी और एक दलाल को 25 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जमीन के मामले में एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी. पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने रातू अंचलाधिकारी, हल्का कर्मचारी और दलाल को रंगेहाथ 25 हजार रुपये अरेस्ट कर लिया है.
रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों लोगों ने अपनी मांगों को लेकर अर्द्धनग्न अवस्था में हरमू मैदान से रैली निकाल कर राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं. राजधानी रांची स्थित राजभवन के समक्ष 131 दिन से धरना देने के बाद सभी पंचायत सेवक अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं.पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने अस्थाई वेतन और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद आज राज्य सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है. अपनी मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे हुए थे. आज वे राज्य सरकार के खिलाफ अर्द्ध नग्न अवस्था में हरमू मैदान से रैली निकाल कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की ओर से कहा गया है कि हम लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाह रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.
रांची : राजधानी रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है. राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से 6 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्य दर्ज के बारिश होने की उम्मीद है. राज्य में अब उत्तर दिशा से सर्द हवाओं के झोंके भी महसूस हो रहे हैं. शाम होते ही चारों ओर कोहरे और साथ ही ओस की बूंदे गिरना शुरु हो गई है. शाम होते ही घरों से बाहर लोगों को ठंड महसूस होने लगा है. हालांकि दिन के समय धूप निकलते ही गर्मी का एहसास भी होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है. इसके साथ ही सुबह-सुबह भी ठंड का एहसास होने लगा है. लेकिन धूप के खिलने के बाद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई भागों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है. इसके साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है. बात करें रांची की , तो यहां पर विभाग ने मौसम साफ रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में मौसम में बदलाव आने की संभावना है. आज से 6 नवंबर तक राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके में सुबह कोहरे के बाद पूरे दिन आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. वहीं हल्के दर्जे की बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची में 3 नवंबर तक आंशिक बादल छायेरहेंगे. राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.
रांची : पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इस सिस्टम का प्रभाव आज से झारखंड के पूर्वी और उत्तर पूर्वी जिलों के मौसम पर दिखने लगेगा. रांची मौसम केन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम का झारखंड में प्रभाव कम पड़ने की संभावना है. इसलिए इस सिस्टम का असर दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची और आसपास के जिलों पर देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र के अनुसार इन जिलों में आज शाम से आसमान में बादल दिखने लगेंगे और कल यानी मंगलवार (24 अक्टूबर) को हवा के झोंके के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी होगी. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सिस्टम की दिशा उत्तर की ओर ही बनी हुई है. मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब यह उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा और 25 अक्टूबर की शाम के समय गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के रूप में खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है.
रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य त्योहारों को लेकर हर जिले में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए झारखंड के 24 जिलों में करीब 10 हजार अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किए हैं. रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को भी तैनात किया गया है. सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को मुख्यालय के द्वारा निर्देश दिया गया है कि वह शहर की निगरानी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जारी किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय के स्तर से 24 जिलों में पर्व त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी जिलों को पर्याप्त बल उपलब्ध करवा दिया गया है. जिले के एसपी मुख्यालय के द्वारा उपलब्ध करवाए गए बलों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा के लिए उनका योगदान सुनिश्चित करवाएंगे. आईजी एवी होमकर ने बताया कि अग्निशमन विभाग, एनडीआरफ, एसडीएस और एंबुलेंस सिस्टम को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है. दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक अतिरिक्त सुरक्षा बल जिलों में तैनात रहेंगे. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 5030 लाठी बल, आरएपी छह बटालियन, 04 पार्टी आंसू गैस दस्ता, सहित अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे.राजधानी रांची में सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल मुख्यालय के द्वारा दिया गया है. राजधानी में 1387 लाठी बल, 400 होमगार्ड के अलावा दो कंपनी आरएपी भी निगरानी रखेगी.
रांची : रिम्स में मरीजों को अब खून जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आज रिम्स के ट्रामा सेंटर के पहले तल्ले में सेंट्रल लैब की शुरुआत कर दी गई. क्रिटिकल केयर के एचओडी डॉ. पीके भट्टाचार्य की देखरेख में दोबारा इसकी शुरुआत हुई है. यहां पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री से संबंधित जांच होंगे. लैब की शुरुआत के दौरान रिम्स के निदेशक डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि सभी तरह की जांच मरीजों को मिलेंगे. हर वार्ड में कलेक्शन के लिए मेडिकल इंटर्न की बहाली की गई है. सभी को वार्ड से संपूर्ण कलेक्शन कर लैब में लाने को कहा गया है. उसके बाद रिपोर्ट को वार्डों तक पहुंचाने को कहा गया है. बता दें कि रिम्स में मंगलवार को सेंट्रल लैब का क्रिटिकल केयर के एचओडी डॉ. पीके भट्टाचार्य की देखरेख उद्घाटन किया गया. ट्रॉमा सेंटर स्थित सेंट्रल लैब में मरीजों को चौबीस घंटे जांच की सुविधा होगी. अब मरीजों को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी.
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां सदर अस्पताल में इलाजरत एक महिला ने हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से कूद कर जान देने की कोशिश की. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल रांची में महिला ने अस्पताल के थर्ड फ्लोर से अचानक छलांग लगा दी. हॉस्पिटल में मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां महिला को बचाया नहीं जा सका. महिला की इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है. रांची सदर हॉस्पिटल में महिला ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार उसने सदर अस्पताल के तीसरे फ्लोर से छलांग लगाई. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा.
रांची:- एचईसी कर्मियों ने गुरूवार एचईसी हेडक्वाटर रोड को जाम कर रखा है। इस रोड से किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह आक्रोश बुधवार हुए लाठीचार्ज के बाद देखने को मिल रहा है। दरअसल करीब 18 महीने का बकाया वेतन की मांग को लेकर एचईसी के कर्मी और स्थानीय यूनियन बुधवार को एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे। शाम होते-होते कर्मी डायरेक्टर से मिलने हेडक्वार्टर पहुंचे उस दौरान वेतन की मांग को लेकर कर्मी काफी उग्र दिख रहे थे।इधर मामले की नजाकत को देखते हुए प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई। उग्र देख स्थानीय पुलिस औच सीआईएसएफ ने ठेका कर्मी और यूनियन के लोगों पर लाठी भांजी जिसमें एचइसी के तीन कर्मी - रमेश पांडेय, जलेश्वर ठाकुर और चिराग बारला गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं, इधर-उधर भागने में करीब दर्जन भर कर्मचारी चोटिल भी हुए हैं। वहीं इस घटना पर स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधि ने प्रबंधन को कहा कि 18 महीने से वेतन नहीं दे रहे हैं उसे पर से लाठी बरसाई जा रही है हम लोग इसका विरोध करते हैं और इसको लेकर जोरदार आंदोलन करेंगे।इस लाठीचार्ज के बाद एचईसी कर्मियों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में एचईसी कर्मियों ने गुरुवार सुबह से ही एचईसी हेडक्वाटर रोड को जाम कर रखा है। एचईसी कर्मियों का कहना है कि हम अपनी मांग शांति पूर्ण ढंग से रख रहे थे। ऐसे में हमारे उपर लाठीचार्ज किया गया। यह हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे उपर सीआइएसएफ के जवानों ने ऐसे लाठी चलाई जैसे हम कोई अपराधी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सीआईएसएफ ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लाठी चार्ज किया। ऐसे में चाठीचार्ज करने वाले जवानों को सस्पेंड किया जाए और उनके लंबित वेतन दिया जाए।
रांची:- 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है. वहीं दुर्गा पूजा के पंडालों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. पंडालों में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए पिछले दिनों रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया था.बिजली विभाग की तरफ से दुर्गा पूजा के मौके पर बन रहे पंडालों में बिजली बहाल करने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. रांची क्षेत्र के बिजली विभाग के जीएम पीके श्रीवास्तव बताते हैं कि वर्तमान में रांची जिले का पूरा लोड लगभग 300 से 350 मेगावाट है. हटिया, कांके, तमाड़ और नामकुम ग्रिड से बिजली दी जाती है. यदि पंडालों में बिजली मुहैया कराई जाएगी तो सामान्य लाइटिंग व्यवस्था में 15 से 20 मेगावाट बिजली का लोड बढ़ेगा.
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां हातमा में नाले में बहे युवक का शव बरामद कर लिया गया है. युवक का शव जोजो पहाड़, मिसिर गोंदा के पास नाले से मिला है. शव पत्थर में फंसा हुआ था.सोमवार सुबह करीब 6 बजे गोंदा थाना की पुलिस, मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने युवक के शव को खोज निकाला है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मालूम हो कि रांची में मूसलाधार बारिश की वजह से एक युवक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हातमा सरईटांड़ स्थित पुलिया के पास नाले में बह गया. भारी बारिश की वजह से हातमा सरईटांड़ पुलिया पर नाले का पानी तेज रफ्तार में बह रहा था. इसी बीच पुल पार करने के क्रम में देव प्रसाद का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिरते ही तेज बहाव में बह गया. नाले में बहा युवक हातमा निवासी देव प्रसाद राम है, जो अटल स्मृति वेंडर मार्केट स्थित अपनी दुकान (39 नंबर) से अपने घर लौट रहा था. देव प्रसाद राम के बहने की सूचना के बाद तीन थाना की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
रांची:-मौसम विभाग के अनुसार आज से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है। झारखंड के संताल परगना क्षेत्र के मानसून अब वापस से सक्रिय हो सकता है।रांची मौसम विज्ञान ने रिपोर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश होगी। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि सबसे अधिक बारिश जामताड़ा में रदर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान रांची जिला में दर्ज किया गया। विभाग के ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में रांची,रामगढ़,गुमला,हजारीबाग जिलों में भारी बारिश होगी। साथ ही विभाग ने बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला साइक्लोनिक सर्कुलर का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से इन दिनों मानसून सक्रिय है और रुक-रुक कर बारिश हो रही हैl बता दे कि रांची में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।
रांची : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज अपने पूरे परिवार के साथ पहली बार राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. पहाड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद राज्यपाल ने वहां के सभी लोगों से मुलाकात कर कुशल छेम पूछा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज पहली बार पहाड़ी मंदिर पहुंचे. अपने पूरे परिवार के साथ राज्यपाल ने पूरे विधि विधान के साथ पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना किया. मंदिर में पूजा करने के बाद राज्यपाल ने वहां पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ तस्वीर भी खिंचाई. मंदिर प्रांगण में मौजूद बच्चों को प्यार भी दिया तो वहीं मंदिर के बाहर लोगों से मिलकर उनका हाल जाना. इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने कहा कि भगवान शिव ने झारखंड को खनिज संपदाओं से नवाजा है. इसके बावजूद खनिज संपदा और यहां के लोगों के इकोनॉमिकल कंडीशन में मिसमैच है. इसीलिए उन्होंने भगवान शिव से राज्य की सुख और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो. योजनाओं का गरीब को भी फायदा मिले और सभी मिल जुलकर राज्य की तरक्की के लिए काम करें यही भगवान से प्रार्थना की गई है.
रांची:- मौसम विभाग के अनुसार आज से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है।झारखंड के संताल परगना क्षेत्र के मानसून अब वापस से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के एक्टिव होने पर देवघर में बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो एक अक्टूबर को देवघर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्णनुमान रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में रांची समेत कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा इसको ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि मेघ गर्जन के साथ बारिश में किसान खेतों में ना निकले और सुरक्षित स्थान पर रहे। राज्य में चार अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। अधिक बारिश रांची में दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रांची : चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान राजेश कुमार का पार्थिव शरीर आज रांची स्थित सीआरपीफ हेडक्वार्टर पहुंचा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है. श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव छत्तीसगढ़ के गैरेली भेजा गया.बता दें कि चाईबासा के टोंटो में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ था. विस्फोट में सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार शहीद हो गए. जबकि तीन जवान घायल हो गये. घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. नक्सलियों के बिछाए बारुदी सुरंग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. बता दें कि चाईबासा के टोंटो इलाके में सीआरपीएफ 209 बटालियन, जिला बल और झारखंड जगुआर के जवान सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान टोंटो के सरजोमबुरु और तुम्बाहाका गांव के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ. इसमें कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार शहीद हो गए. जबकि तीन जवान घायल हो गए.
रांची:- चाईबासा में आईडी ब्लास्ट में घायल हुए एक जवान की स्थिति धीरे-धीरे हो रही है सामान्य, डॉक्टर ने कहा अगले दो दिनों तक निगरानी में रखने की आवश्यकता है। झारखंड के चाईबासा जिले में हुए आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गए हैं तो वहीं एक जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल जवान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका लगातार इलाज चल रहा है।झारखंड में इन दिनों लगातार आईडी ब्लास्ट हो रहे हैं। एक बार फिर चाईबासा में नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर आईडी ब्लास्ट कर हमला किया है। जिसमें एक जवान शहीद हो गए हैं तो वही एक जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल जवान को तुरंत ही एयर लिफ्ट के माध्यम से रांची लाया। रांची आने के बाद घायल जवान को तुरंत ही मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर गौतम और डॉक्टर रोहित के निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।घायल जवान का इलाज कर रहे डॉक्टर गौतम ने बताया कि जवान के हाथ में गोलियों के छाती लगी है। जिस वजह से जवान की स्थिति शुरुवात में गंभीर बनी हुई थी। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि अगले दो दिन तक घायल जवान को निगरानी में रखा जाएगा और सभी तरह के जांच भी की जा रही है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
GAYA : 28 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला को लेकर नीतीश सरकार द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। गयाजी में तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है। देश-विदेश से आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क आवासन के लिए गया के गांधी मैदान में टेंट सिटी का निर्माण करवाया गया है। इस वर्ष टेंट सिटी में 2500 आवासन की व्यवस्था की गयी है।पिंडदानियों को नहीं होगी कोई परेशानी इसके साथ ही पिंडदानियों के रहने, खाने-पीने के साथ-साथ स्वास्थ शिविर, सुरक्षा शिविर, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। इस वर्ष मेले को यादगार बनाने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जिला प्रशासन की माने तो इसबार तीर्थयात्रियों के लिए आवासन की व्यवस्था के साथ-साथ सामान रखने के लिए लॉकर की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारीइसके साथ ही MAY I HELP YOU काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए पर्याप्त सिक्योरिटी गार्ड और CCTV की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्थाटेंट सिटी में यात्रियों के लिए गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है। देश-0विदेश से आए यात्रियों को टेंट सिटी में ही पीने के लिए शुद्ध गंगा जल की व्यवस्था की गयी है। पर्याप्त संख्या में डीलक्स शौचालय की व्यवस्था की गयी है। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। टेंट सिटी के अंदर जीविका एवं सुधा डेयरी द्वारा शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी है। पूरे मेला अवधि में भजन-कीर्तन के साथ-साथ रामलीला की भी व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान में सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक प्रदर्शनी भी लगवायी जा रही है, जिसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले सभी तीर्थ यात्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सके।
रांची : झारखंड मौसम विभाग ने राज्य में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बनने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. इस वजह से इन दिनों राज्य के सभी जिलों में मानसून सक्रिय है. झारखंड के कई जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. रांची, दुमका, रामगढ़ एवं हजारीबाग जिलों में अगले 5 दिनों तक मेघ गर्जन के साथ किसी किसी स्थान पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इन दिनों सामान्य मानसून की वजह से अधिक बारिश 92 मिमी दुमका जिला में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिला में 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज की गई है. अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में भी मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा बताया जा रहा है.
रांची : पूरे राज्य में मानसून सक्रिय है. इसका असर पूरे राज्य में दिख रहा है. कई जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाला साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से इन दिनों मानसून सक्रिय है और लगातार झमाझम बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अभी जो सिस्टम है वह आने वाले 2 दिनों तक झारखंड और आसपास में सक्रिय होगा. 23 और 24 सितंबर को इसमें थोड़ी कमी आएगी. लेकिन कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है. 25 सितंबर से इसमें ज्यादा कमी आने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है. इससे बचने की जरूरत है. 23 और 24 सितंबर को संथाल परगना और उससे सटे इलाके में भारी बारिश की चेतावनी बताई जा रही है. सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी में रिकॉर्ड दर्ज की गई है. देवघर में दूसरे स्थान पर रिकॉर्ड दर्ज की गई है. मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि किसानों के लिए यह बारिश अच्छी हुई है. मेघ गर्जन के समय किसान खेतों में ना निकले और सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश करें.
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चौथे समन के बाद भी आज ईडी दफ्तर नहीं पहुंचेंगे. जमीन घोटाला मामले में ईडी ने चौथी बार समन जारी कर सीएम को ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया है. सीएम ने ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दी है. ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. सीएम ने हाईकोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने याचिका की कॉपी ईडी ऑफिस भेजा है. ऐसे में अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री आज ईडी दफ्तर नहीं जायेंगे. मुख्यमंत्री ईडी के दूसरे समन के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीएम को उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया था.