रांची:-चाईबासा में आईडी ब्लास्ट में घायल हुए एक जवान की स्थिति धीरे-धीरे हो रही है सामान्य, डॉक्टर ने कहा अगले दो दिनों तक निगरानी में रखने की आवश्यकता है। झारखंड के चाईबासा जिले में हुए आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गए हैं तो वहीं एक जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल जवान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका लगातार इलाज चल रहा है।
झारखंड में इन दिनों लगातार आईडी ब्लास्ट हो रहे हैं। एक बार फिर चाईबासा में नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर आईडी ब्लास्ट कर हमला किया है। जिसमें एक जवान शहीद हो गए हैं तो वही एक जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल जवान को तुरंत ही एयर लिफ्ट के माध्यम से रांची लाया। रांची आने के बाद घायल जवान को तुरंत ही मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर गौतम और डॉक्टर रोहित के निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
घायल जवान का इलाज कर रहे डॉक्टर गौतम ने बताया कि जवान के हाथ में गोलियों के छाती लगी है। जिस वजह से जवान की स्थिति शुरुवात में गंभीर बनी हुई थी। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराया गया।डॉक्टर ने बताया कि अगले दो दिन तक घायल जवान को निगरानी में रखा जाएगा और सभी तरह के जांच भी की जा रही है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।