रांची : दीवाली और छठ में यात्रियों की भीड़ को लेकर रेल प्रबंधन ने रांची– जयनगर– रांची दीवाली / छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा को लेकर रांची–जयनगर-रांची ट्रेन 11 और 18 नवंबर को रांची से चलेगी.


यात्रियों की अपार भीड़ को लेकर रांची से जयनगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 08105 रांची–जयनगर दीवाली / छठ स्पेशल दिनांक 11/11/2023 एवं दिनांक 18/11/2023 (शनिवार) को रांची से चलेगी. (केवल दो ट्रिप)

यात्रियों की अपार भीड़ को लेकर रांची से जयनगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:55 बजे,मुरी आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे,झालिदा आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:17 बजे,बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:10 बजे,प्रस्थान 02:15 बजे,धनबाद आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, चित्तरंजन आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे,मधुपुर आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:32 बजे,जसीडीह आगमन 06:57 बजे प्रस्थान 06:59 बजे,झाझा आगमन 08:15 बजे,प्रस्थान 08:20 बजे,किउल आगमन 09:02 बजे प्रस्थान 09:04 बजे,बरौनी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:50 बजे,समस्तीपुर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे,दरभंगा आगमन 13:28 बजे प्रस्थान 13:33 बजे,मधुबनी आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे एवं जयनगर आगमन 15:30 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08106 जयनगर–रांची दीवाली / छठ स्पेशल दिनांक 12/11/2023 एवं दिनांक 19/11/2023 (रविवार) को जयनगर से चलेगी. (केवल दो ट्रिप)

ट्रेन का जयनगर प्रस्थान 17:00 बजे,मधुबनी आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:32 बजे,दरभंगा आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:20 बजे,समस्तीपुर आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:25 बजे,बरौनी आगमन 21:00 बजे प्रस्थान 21:10 बजे,किउल आगमन 22:20 बजे प्रस्थान 22:22 बजे,झाझा आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे,जसीडीह आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:32 बजे,मधुपुर आगमन 00:57 बजे प्रस्थान 00:59 बजे,चित्तरंजन आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:22 बजे,धनबाद आगमन 04:05 बजे,प्रस्थान 04:10 बजे,बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 06:00 बजे,झालिदा आगमन 07:02 बजे प्रस्थान 07:04 बजे,मुरी आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:35 बजे एवं रांची आगमन 09:00 बजे होगा.

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे.