

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
LiveROHTAS : रोहतास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 50 हजार का इनामी भोला यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। रोहतास पुलिस को सरगर्मी से उसकी तलाश थी। भोला यादव पर 30 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।दबोचा गया रोहतास का इनामी कुख्यातकुख्यात भोला यादव गिरोह बनाकर बिहार के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नासरीगंज बालू घाट पर डकैती समेत अन्य लूट मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।बड़ी वारदात को देने वाला था अंजामभोला यादव अपने साथी मिथिलेश चौधरी के साथ नासरीगंज थाना क्षेत्र में ही किसी बालू घाट पर घटना को अंजाम देने के लिए सबदला के पास पहुंचने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी शुरू की, जिसके बाद वह बिक्रमगंज-डेहरी रास्ते पर पडुरी के पास भोला यादव और मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस और एक पल्सर बाइक को भी बरामद किया है।
ROHTAS : घर से निकलनी थी बेटी की डोली लेकिन निकली पिता की अर्थी। जी हां, ये पूरा मामला रोहतास जिले के धर्मपुरा ओपी क्षेत्र के हथनी गांव की है, जहां कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गौरी शंकर चौधरी की बेटी सुधा कुमारी की शादी के जनवरी 2025 में होने वाली थी, जिसके लिए पिता ने अपने बेटे हरेन्द्र चौधरी से कुछ रुपयों की मांग की लेकिन बेटे ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मजबूर पिता ने बेटी की शादी के लिए खेत बेच दिया। खेत बेचने के बाद पिता और पुत्र के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं हुई, जिसके बाद आक्रोशित पुत्र हरेंद्र चौधरी ने अपने ही पिता गौरी शंकर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जहां घर में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पुत्र हरेंद्र कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।
ROHTAS : रोहतास में बेखौफ चोरों ने तांडव मचाया है। रोहतास जिले के जक्की बिगहा न्यू एरिया डिहरी में बेखौफ अपराधियों ने फ्लिपकार्ट स्टोर सेंटर पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ये घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र की बतायी गयी है। फ्लिपकार्ट स्टोर सेंटर में लाखों की लूटइस घटना की सूचना पर रोहतास एसपी रौशन कुमार ने तत्काल पहुंच टीम गठित की। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज की पुलिस जांच कर रही है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। इस बीच कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये घटना बुधवार की देर रात की है। व्यवसायियों में दहशत फ्लिपकार्ट स्टोर सेंटर के मालिक की माने तो बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने फ्लिपकार्ट स्टोर सेंटर में अंदर घुसकर काम कर रहे स्टाफ को हथियार का भय दिखाकर 4 लाख से अधिक की राशि लूट ली है और मौके से फरार हो गये हैं। बड़ी बात ये है कि नगर थाना डिहरी के घनी आबादी वाले क्षेत्र में लूट की इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, दूसरी ओर व्यवसायी और आमजनों में दहशत का माहौल है।
ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि रोहतास के तुंबा सोन नदी में स्नान करने गये 8 बच्चे डूब गये हैं। इनमें से 5 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी है, जिन्हें पानी से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अब भी ग्रामीणों की मदद से शेष तीन बच्चों की खोजबीन जारी है। सोन नदी में डूबे 8 बच्चेये पूरा मामला रोहतास थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है और NDRF और SDRF टीम का इंतजार कर रही है।
ROHTAS : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 1347.32 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। पुराने सोन नहर के एनिकट बराज के पास इस योजना का शिलान्यास किया गया। यहां 1872 में बने एनिकट बराज की मरम्मत कराकर पानी का भंडारण किया जाएगा। इसके साथ ही बस्तीपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा, जहां से सोन के सतही जल का उपयोग कर पाइन लाइन के जरिए डेहरी, औरंगाबाद और सासाराम में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। सोन से बुझेगी रोहतास व औरंगाबाद के घरों की प्याससोन नदी से डेहरी, सासाराम और औरंगाबाद के घरों में पानी की आपूर्ति होगी। लगभग 1347.32 करोड़ रुपये से इस जलापूर्ति योजना का कार्य अगले ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। नहरों और राजमार्ग के रास्ते पाइप के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। लगेंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांटइस योजना के अंतर्गत सोन नदी के इंद्रपुरी बराज से निकले पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसके लिए डेहरी और औरंगाबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध किए गए पानी को शहरों में बने जलमीनार को आपूर्ति किया जाएगा, जहां से हर घर सोन का जल पहुंचेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डेहरी और सासाराम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण लगभग 3 करोड़ की लागत से किया गया है। ITI के छात्रों को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से अध्यापन करेंगे।
ROHTAS : बिहार में एकबार फिर आसमान से आफत गिरी है। जी हां, रोहतास के दिनारा क्षेत्र के खरवत गांव में तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, वहीं 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ये सभी खरवत गांव के रामकृपाल सिंह महतो के खेत में रोपनी कर रहे थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गयी। इस बीच ठनका गिरा, जिससे एक महिला की मौत हो गयी और 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। पीड़ित लोगों में मुचुना देवी, सोनी देवी, प्रियंका कुमारी, गोधना देवी है। ये सभी हसनाडीह के रहने वाले हैं जबकि मठिया की ममता देवी, सोनी कुमारी, सेमरा के संकरी देवी और खरवत के दिनेश कुमार का इलाज स्वास्थ्य केंद्र नोखा में जारी है। चल रहा है।फिलहाल झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र नोखा लाया गया, जहां इलाज जारी है। नोखा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर टीके चक्रवर्ती ने बताया कि 8 झुलसे लोगों को इलाज़ हेतु लाया गया है, जहां इलाज जारी है, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
ROHTAS : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रोहतास में कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, जबकि एक युवती बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बेलगाम रफ्तार का क़हरये घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा चांदी गांव के पास की बतायी जा रही है, जहां रफ्तार के क़हर ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान ले ली है, जबकि एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गयी है, जिसका इलाज जारी है। पीड़ित परिजनों की माने तो सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद तीनों शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव लौटने के दौरान हुआ हादसापरिजनों की माने तो कार पर सवार होकर बघैला थाना क्षेत्र के पंडरिया के धीरेंद्र पाण्डेय अपनी पत्नी इंदा देवी और बेटी के साथ इलाज करा कर गांव लौट रहे थे, जहां अगरेर थाना क्षेत्र के खुढुनु निवासी स्वास्थ्य कर्मी गुड्डू कुमार भी कार में सवार हो गए।इसी बीच सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी ख़डा गांव के पास बेकाबू अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पति-पत्नी समेत स्वास्थ्य कर्मी गुड्डू कुमार की मौत हो गई जबकि धीरेंद्र पाण्डेय की पुत्री बुरी तरह जख्मी हो गई। फिलहाल उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ROHTAS : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब नेताओं ने राहत की सांस ली है लिहाजा अब वे रिलैक्स हैं। गाहे-बगाहे रिलैक्स मूड की उनकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही अंदाज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा का भी देखने को मिला है, जब वे अपने परिवार और समर्थकों के साथ डेहरी ऑन सोन की सड़क पर गोलगप्पा खाते हुए दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वे अपनी पत्नी स्नेहलता, पुत्रवधू, पुत्र दीपक कुमार के साथ पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे। वोटिंग के बाद रिलैक्स दिखे उपेन्द्र कुशवाहाउपेन्द्र कुशवाहा की गोलगप्पा खाने की तस्वीर पूर्व मंत्री ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने लिखा है कि चुनाव की व्यस्तता के कारण काफी दिनों के बाद आज राहत के क्षण में परिवार के सदस्यों एवं मित्रों - सहयोगियों के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र के डेहरी में गोलगप्पे और डोसा का मजा लेने का अवसर मिला।"मिल गया जनता का आशीर्वाद, जीत पक्की"इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी बात की और कहा कि काराकाट में मतदान के बाद अब मुहर लग गयी है कि जीत उनकी पक्की है। आपको बता दें कि चुनाव की गहमागहमी खत्म होने के बाद अब नेता रिलेक्स हैं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा परिवार के साथ सड़क पर गोलगप्पा खाते नजर आए। विदित है कि काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के मैदान में आने के कारण काराकाट हॉट सीट बन गया है। मतदान के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, इंडिया गठबंधन के राजाराम सिंह के साथ अब निर्दलीय पवन सिंह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैं। सभी प्रत्याशी अपने जीत के दावे कर रहे हैं, अब किसका दावा सही होता है, ये तो 4 जून को ही पता चलेगा।
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में SBI CSP सेंटर को लूटने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन लोगों ने बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले में 3 अंतर जिला अपराधी को गिरफ्तार किया है. घटना 23 जनवरी 2024 की है. मोहनी में स्थित एसबीआई सीएसपी केंद्र को इन अपराधियों ने लूट लिया था. सीएसपी संचालक अभय कुमार के आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया था. जहां पुलिस ने अंतर जिला 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये तीनों अपराधी भोजपुर के रहनेवाले बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि 23 जनवरी को दो लाख तीस हजार रुपये, एक लैपटॉप, मोबाइल की लूट हुई थी. पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया था. बिक्रमगंज-आरा मुख्य मार्ग पर सीएसपी सेंटर को खोलने के समय सुबह 11 बजे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. मामले की जांच की जांच के लिये टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान और तकनीकी सहयोग के आधार पर भोजपुर के गड़हणी थाना इलाके में कांड के संदिग्ध भगवान जी यादव को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया. साथ ही लैपटॉप रखने वाले और मोबाइल खरीदने वाला भी गिरफ्तार कर लिया गया. कांड में शामिल मुख्य सरगना रणवीर राय गड़हणी के अंगियांव का रहनेवाल है. वो भोजपुर छपरा जेल में हैं. जबकि एक अन्य अपराधी राहुल राय गड़हणी में की गई छापेमारी के दौरान फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में भगवान जी यादव, भोजपुर के चौड़ी थाना के सुनील कुमार और चचरा थाना इलाके के पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. इन आरोपियों के पास से दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया गया है.
रोहतास : काराकाट सीट से NDA प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल कर दिया. सासाराम कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम नवीन कुमार के मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे. नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने सासाराम में मां तारा चंडी धाम, पायलट धाम और करगहर मोड़ पर सासाराम मजार के पास चादरपोशी की. इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नॉमिनेशन फाइल किया. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हे क्षेत्र के लोगों के लगातार समर्थन मिल रहा है. जनता विकास चाहती है. और पीएम मोदी ने सबका विकास किया है. उपेन्द्र कुशवाहा ने निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. और कहा कि उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. पीएम मोदी ने 10 सालों में बहुत काम किया है. जनता उनके प्रति आकर्षित है. काराकाट की जनता हमेशा विकास पर वोट करती है. इसबार भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देकर दिल्ली भेजेगी. आपको बता दें नॉमिनेशन करने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा एक चुनावी सभा की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आपको बता दें काराकाट सीट पर राजाराम सिंह कुशवाहा इंडी अलायंस के प्रत्याशी हैं. जबक भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक रहे हैं. ऐसे में इस सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना है. हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा का दावा है कि इस सीट पर उनके और राजाराम सिंह के बीच ही लड़ाई है. हालांकि वो अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि 2014 से 2019 तक जनता ने उन्हे मौका दिया है. इस बार भी एनडीए प्रत्याशी की ही जीत होगी. काराकाट में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण एक जून को मतदान है.
ROHTAS : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। जी हां, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आरजेडी का दामन थाम लिया है। सासाराम के रहने वाले शिवशंकर सिंह कुशवाहा कभी उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी माने जाते थे लेकिन अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटकाबिहार की इस बड़ी सियासी हलचल का जिक्र हर तरफ हो रहा है। चुनाव के समय उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा के इस्तीफा का असर काराकाट और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा के आरजेडी का दामन थामने पर रोहतास में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति सिद्धांत तो तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर वे आरजेडी में शामिल हुए हैं। कुशवाहा की चुप्पी पर ली चुटकीउन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सासाराम और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए उनके कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी टिप्पणी की और कहा कि बीजेपी ने एक शख्स को पगड़ी दिया और अन्य को टोपी भी नहीं दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि वे कुशवाहा के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की चुप्पी पर चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जिस दल में महिलाओं और पिछड़ों का सम्मान नहीं, वहां रहना उचित नहीं।
ROHTAS : रोहतास में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां करगहर के बेलासपुर में मिनी राइस मिल के स्ट्रक्चर सहित बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त बॉयलर 32 टन धान से भरा हुआ था। उसवक्त राइस मिल के अंदर दो मजदूर कार्य कर रहे थे। हालांकि, अभी मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। ये घटना रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के बेलासपुर सत्यम राइस मिल की है। बताया जा रहा है कि दोपहर में तेज हवा के झोंके की वजह से स्ट्रक्चर सहित राइस मिल का 32 टन धान से भरा बॉयलर गिर पड़ा। इस राइस मिल के मालिक कन्हैया सिंह हैं।
ROHTAS : रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में ईडी द्वारा छापेमारी की गयी है। बताया जाता है कि लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के बालू कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा कि बालू कारोबार से जुड़े मामले में श्रीपालपुर गांव के कथित तौर पर सुभाष यादव के मोर मुकुट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह फरार चल रहे हैं, जिसके बाद ईडी द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ श्रीपालपुर स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी जितेंद्र कुमार सिंह के घर पर लगभग 6 घंटे चली है। छापेमारी के बाद ईडी द्वारा परिवार के लोगों को एक नोटिस भी दिया गया है, जिसमें 19 अप्रैल को जितेंद्र कुमार सिंह को ईडी के समक्ष होने की बात कही गई है। विदित है कि बालू से जुड़े मामले में जितेंद्र कुमार सिंह फरार चल रहे हैं।
रोहतास : बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां सासाराम के माइको के पास वेल्डिंग करने के दौरान ट्रक की टंकी फटने से मैकेनिक, चालक समेत तीन लोग झुलस गए. घटना के बाद लोगों ने दो गंभीर रुप से झूलसे लोगों को सदर अस्पताल सासाराम लाया. एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. जबकि एक झुलसे को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया.बताया गया है कि सासाराम में माइको के समीप वेल्डिंग करने के दौरान ट्रक की टंकी फट गई. हादसे में मैकेनिक, चालक और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए. वेल्डिंग करने के दौरान ट्रक के टंकी में आग लगकर फट गया. इससे चालक और मैकेनिक गंभीर रुप से झुलस गए जबकि वहां खड़े एक अन्य व्यक्ति भी झूलस गया है. सभी को अस्पताल भेजा गया है. झूलसे लोगों में वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार एवं गमा कुमार शामिल हैं.
ROHTAS : रोहतास में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। साथ ही 23 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। बेलगाम रफ्तार का क़हरये भीषण सड़क हादसा रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के NH-2 पर टेकारी शिवसागर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के उमापुर से 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिले के महुआधाम जा रहे थे, तभी रोहतास जिले के टेकारी के पास NH-2 पर हाइवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। सभी पीड़ित कैमूर जिले के उमापुर के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिसइधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और तुरंत ही सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया है। वहीं, शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी है।
ROHTAS : बिहार के रोहतास से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि भीषण अगलगी में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी है। ये सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। अगलगी की इस घटना में तीन बच्चे और तीन महिला समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गयी है। रोहतास के कच्छवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में अगलगी की ये बड़ी घटना हुई है, जहां एक झोपड़ी में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं, एक बच्ची बुरी तरह से झुलस गयी। पीड़ित बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ है। ये भी पढ़ें : ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा, मची चीख-पुकारमृतकों में 30 साल की पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक बेटा मोहा कुमार और गर्भवती ननद 25 साल की माया देवी शामिल है। परिजन ने बताया कि देव चौधरी और श्याम चौधरी जो आपस में साढ़ू है, उनकी में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने एक झटके में ही सबकुछ तहस-नहस कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
ROHTAS : रोहतास में आज एनडीए के प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा अपने लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावा प्रचार का आगाज डेहरी से किया। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीतेगी। इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे लिए यहां कोई चुनौती नहीं है सिर्फ औपचारिकता रह गई है, जिसके लिए हम लोग जनता के बीच में जा रहे हैं, उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। यहां किसी भी प्रकार की कोई चुनौती हमारे लिए नहीं है। वहीं, प्रशांत किशोर के बयान के बारे में कहा कि प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार जिसके साथ जाएंगे, उसको नुकसान होगा लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के आने से हम मजबूत हुए हैं। इसमें कहीं कोई नुकसान की बात नहीं है।वहीं, राजद नेता और बाहुबली मुन्ना शुक्ला द्वारा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए दिए गए बयान पर कहा कि इस तरह के बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है। सभी जाति के लोग एक बराबर हैं और सभी का सम्मान करना चाहिए।ज्ञात हो कि बिहार में सीटों के बंटवारे में काराकाट लोक सभा सीट उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली है। इस सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा-माले के हिस्से में ये सीट मिला है। यहां से इसका उम्मीदवार राजाराम सिंह को बनाया है। यानी एनडीए के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा वाले के उम्मीदवार राजाराम सिंह से होगा। उपेन्द्र कुशवाहा अपने चुनावी प्रचार के दौरान डेहरी के बारह पत्थर पहुंचे, जहां समाजसेवी के घर पर एक समारोह में शामिल हुए। यहां लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ROHTAS : बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है, जहां गायघाट के पास खाई में पिकअप पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। वहीं, इस हादसे में कई बच्चे, महिलाएं और पुरुष समेत कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। रोहतास में हुआ बड़ा हादसाये भीषण हादसा रोहतास के चेनारी क्षेत्र में हुआ है, जहां ये सभी लोग गुप्ताधाम जा रहे थे, तभी पिकअप खाई में पलट गयी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही चेनारी पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।4 लोगों की दर्दनाक मौतवहीं, इस पूरे मामले पर SDM आशुतोष रंजन ने बताया कि खाई में पिकअप पलटने से 4 लोगों की मौत हुई है। 12 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है, जहां गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।पीड़ित परिजन ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर गांव से बच्चे के मुंडन के लिए पिकअप पर सवार होकर सभी लोग गुप्ताधाम जा रहे थे। इसी दौरान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ताधाम पहुंचने से पहले ही गहरी खाई में पिकअप पलट गयी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
रोहतास : जेडीयू के सांसद महाबली सिंह ने तेजस्वी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार के 14 करोड़ जनता के हित के लिए अगर नीतीश कुमार को 10 बार भी पलटी मारना पड़े तो वो मारेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भी निर्णय लिया है वह बिहार और बिहार की जनता के हित में और विकास के लिए निर्णय लिया है।गौरतलब है कि रोहतास जिले के डेहरी में काराकाट लोकसभा से जदयू सांसद महाबली सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बिहार के 14 करोड़ जनता के हित और विकास के लिए अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितनी बार भी पलटी मारनी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। नीतीश कुमार ने जो निर्णय लिया है वो बिहार की जनता के विकास,शांति-सदभाव और भाईचारा के लिए निर्णय लिया है इसके लिए उन्हें जितनी बार भी पलटी मारनी पड़े तो वो मारेंगे ही। इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने बिहार की जनता के हित के लिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने तेजस्वी के 5 लाख नौकरी देने वाले बयान पर चुटकी लेते हुये कहा कि नौकरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से होकर गुजरता है वो अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री के पास ही होता है इसके अलावा जिसको बाह बाही लूटनी है वो लुटे जनता सब कुछ देख रही है। वही जदयू सांसद महाबली सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा निकाले जा रहे हैं जन विश्वास यात्रा पर निशान साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को यह अधिकार प्राप्त है चाहे वह संकल्प यात्रा हो जन यात्रा हो या विश्वास यात्रा हो। बताते चले कि आज रोहतास जिले के डेहरी के थाना चौक स्थित वर्मा कॉम्प्लेक्स में शाहाबाद क्षेत्र के पहले विधायक रह चुके स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बुद्धन राय वर्मा के 43वें पुण्यतिथि सामरोह में काराकाट लोक सभा से जदयू सांसद महाबली सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कही। मौके पर नवीनगर विधानसभा से जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, तरारी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र पांडे उर्फ सुनील पांडे, डिहरी से पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव,पूर्व विधायक ज्योति रश्मि, लोजपा नेता राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह,राजद के वरिष्ठ नेता बुचुल सिंह यादव,कालेंद्र प्रताप वर्मा,समाजसेवी विनोद पासवान,सीमल सिंह, उमाशंकर पासवान सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि गण्यमन उपस्थित थे।