समस्तीपुर:बिहार विधान परिषद के लिए 8 सीटों पर हो रहे चुनाव में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने समस्तीपुर में मतदान किया. उपमुख्यमंत्री ने समस्तीपुर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान हो रहा है. 8 एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. 27 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के नतीजे आएंगे.

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने समस्तीपुर में किया मतदान

संजय कुमार की रिपोर्ट-