पटना: बिहार विधान परिषद की8सीटों के लिए मतदान लगातार जारी है.इस बीच पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिलर स्कूल मतदान केंद्र पर पहचान पत्र में छेड़छाड़ कर मतदान करने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है.मजिस्ट्रेट ने तीनों को पकड़ा,जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.मतदान केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी हुई है.अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

फिलहाल,मिलर स्कूल बूथ पर पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-