पटना: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में मंत्री अशोक चौधरी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करने मिलर स्कूल पहुंचे.

मतदान के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि फिलहाल मतदान की शुरुआत हुई है और धीरे-धीरे इसमें तेजी आ रही है. उन्हें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा.

वहीं,जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जीत के लिए पूरी मेहनत की है. हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में आखिरी फैसला मतदाताओं के हाथ में होता है. कई बार चुनाव के दिन तक जीत की उम्मीद रहती है,लेकिन नतीजे इसके उलट आते हैं. इसलिए मतदाता ही असली मालिक हैं.

वहीं,डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस के पहुंचने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है. पुलिस अपना काम करती है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट-