
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Live
मुजफ्फरपुर। कहते है प्यार अंधा होता है, इसमें ना उम्र की सीमा होती है और ना समाज का बंधन और जब प्यार हद से ज्यादा हो जाए तो वह सारे रिश्ते नाते बंधन टूट जाते है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहां 5 बच्चें की मां ने कच्चे उम्र की लड़के से शादी रचा ली है। शादी के बाद पति को छोड़ प्रेमी के घर पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस बीच लगातार लड़की के मायके वाले समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पति ने भी तीन बेटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। वही पति ने दो बेटियों की जिम्मेदारी पत्नी को दे दी है। दरअसल पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। विस्था गांव रहने वाली रुबी की पहली शादी वर्ष 2015 में भोरहा गांव के एक युवक से हुई। शादी के बाद तीन बेटे और दो बेटी हुई। पति प्रदेश में मजदूरी का काम करके परिवार का जीवन यापन करने लगा। इस बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी पति को लगी। इस बीच पति ने पत्नी को मेले में मुलाकात प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत के दौरान पकड़ लिया। उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। लेकिन इसके बावजूद वह बात करती रही। दोनों मिला जुला करने लगे। यह सिलसिला 6 महीने तक चलता रहा। प्रदेश में पति के पास जाने के बाद पत्नी ने प्रेमी को भाई बनाकर किराए के मकान में बुलाया और बंद कमरे में शादी रचा ली। शादी के बाद 5 बच्चों को लेकर फरार हो गई। पति ने अपने शादी के बंधन से मुक्त करते हुए तीन बेटों को अपने साथ ले गया है। इस प्रकार की घटना समाज में आने के बाद लोगों के बीच एक अलग चर्चा बना हुआ है। फिलहाल इस मामले को लेकर औराई थाना अध्यक्ष का कहना है अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने रात के अंधेरे में राहगीर को निशाना बनाने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस और एक फाइटर और बाइक बरामद हुई है। यह कार्रवाई औराई के बागनोचा टोला स्थित सुनसान पुल के पास की गई है। गिरफ्तार शातिर बदमाश की पहचान कृष्ण कुमार, सुमित कुमार, करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है पुलिस को गुप्त को सूचना मिली थी कि बागनोचा पुल के पास देर रात अपराध की योजना बनाकर 5 की संख्या में बदमाश इकट्ठा हुए हैं। राहगीर से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। उस दौरान वरीय पुलिस को जानकारी देते हुए एक टीम गठित की गई, जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी की भनक लगते ही दो बदमाश आनंद और छोटू भाग निकले। वहीं, मौका-ए- वारदात से तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान कृष्ण कुमार के पास से देशी कट्टा और करण कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस और सुमित के पास से फाइटर बरामद की गई है। सभी बदमाश रात के अंधेरे में राहगीर से लूटपाट करते थे। लगातार आपराधिक घटना घट रही थी। पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी। प्रेसवार्ता कर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने जानकारी दी है।
MUZAFFARPUR : देश भर में होली के जश्न की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है। इस दौरान शराबबंदी वाले बिहार में होली से पूर्व मुजफ्फरपुर की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शराबियों के रंग में भंग डालने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब की खेप के साथ कारोबारी भी दबोचे जा रहे हैं। पुलिस और शराब माफियाओं के बीच तू डाल-डाल मैं पात-पात का खेल चल रहा है। पुलिस तस्करों के सभी हत्थकंडों पर पानी फेरती नजर आ रही है। ताज़ा मामला औराई थाना क्षेत्र के अतरार की है, जहां से भारी मात्रा में शराब के साथ 4 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गये हैं। मौकाए-वारदात से दो लग्जरी कार, दो बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार शराब तस्कर मनिशंकर, वीरेन्द्र राय, विजय कुमार गोलू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर औराई और हथौड़ी के शामिल हैं। इस मामले में 13 शराब तस्कर को चिह्नित किया गया है, जिसमें 4 तस्कर की गिरफ्तारी हो गई है। यह सभी औराई और कटरा जजुआर के एक बड़े सिंडिकेट से जुड़कर कारोबार कर रहे थे। अतरार गांव के संतोष सिंह के घर माल डिलिवरी होनी थी। उस दौरान पुलिस ने सभी को दबोचा है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही संतोष सिंह भागने में कामयाब रहे। वहीं, इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि रविवार की शाम यह कार्रवाई की गई है। 4 तस्कर की गिरफ्तारी की गई है। 9 कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए आज छापेमारी की जाएगी। सभी कारोबारी चोरी की गाड़ी से शराब की तस्करी करते थे। मौके से 2 लक्सरी कार दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी एक बड़े सिंडिकेट से जुड़कर कारोबार कर रहे थे।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। देर रात बाइक से पहुंचे बदमाशों ने जेडीयू नेता और पूर्व सरपंच के घर में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जेडीयू नेता के घर भीषण डकैती बता दें कि जेडीयू के नेता और पूर्व सरपंच रमेश कुमार ओझा उर्फ विप्लवी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए अपने बेटे के साथ गए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, घटना के दौरान में घर में मौजूद महिलाओं को हथियार की नोंक पर निशाना बनाया गया और एक-एक कर सभी कमरे में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। गन प्वाइंट पर घरवालों को लेकर मचाया तांडवयही नहीं, इस दौरान जेडीयू नेता की पत्नी के फोन को अपने साथ लेकर चलते बने। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा गांव की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेडीयू नेता और पूर्व सरपंच रमेश कुमार ओझा पहुंचे और उन्होंने अपने घर का हाल देखा।जेडीयू नेता ने बताया कि इसके पूर्व वर्ष 2012 में इस तरह की घटना हो चुकी है। उस मामले में पुलिस अब तक अपराधी को नहीं पकड़ सकी है। अब एक बार फिर से हमारे घर को निशाना बनाया गया है। हम अपने बेटे के साथ में प्रयागराज महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान जानकारी मिली है कि हमारे घर को निशाना बनाया गया है।मेरे कैंपस के अंदर में एक किरायेदार के घर को भी निशाना बनाया गया है। घर में मेरी पत्नी और एक अन्य महिला मौजूद थी। पहले रेकी की गई और फिर मेरे बारे में जानकारी जुटाई गयी और तब जाकर सभी बदमाश वापस लौट गए। एक घंटे के बाद दोबारा आधा दर्जन की संख्या में आए, जिसमें सभी के पास हथियार थे और फिर उसके बाद घर में आए और लूटपाट की। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।जांच में जुटी पुलिसवहीं, इस पूरे मामले में सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया कि जेडीयू नेता के घर को बदमाशों द्वारा निशाना बनाया गया है। पुलिस को इस मामले की सूचना जेडीयू नेता के परिवार के सदस्यों द्वारा दिया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है। FSL टीम को जानकारी दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मुजफ्फरपुर : नशे की लत के कारण कई युवाओं ने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है। सूखे नशे का शिकार युवक और युवतियां भी हो रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरपुर से एक पति-पत्नी की कहानी सामने आई है, जिसके आदतों से पत्नी परेशान हो चुकी है। अब उसके साथ जीवन गुजारना नहीं चाहती है। शादी के एक साल बाद तलाक लेना चाहती है।जी हां, वह कोर्ट में पति के खिलाफ परिवाद दायर करेगी। मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों BPSC शिक्षक नTर अहमद ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पत्नी के गायब होने की शिकायत की गई थी। मीडिया के सामने पत्नी ने एक बड़ा खुलासा किया है कि वह नशे का आदी है। महीने की सारी कमाई नशे के सेवन में उड़ जाती है। यहां तक घर पर अपने दोस्तों को बुलाता था। कई बार दोस्तों के द्वारा छेड़खानी भी कर दी जाती थी, जिससे परेशान होकर वह मायके चली आई। आपको बता दें कि नूर अहमद मीनापुर के रहने वाले है। जुगौलिया उर्दू स्कूल में पदस्थापित थे। इस बीच अपने ही स्कूल की छात्रा साहिबा परवीन से प्यार हो गया। रात के अंधेरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया और फिर ग्रामीणों ने शादी करवा दी थी। शादी के बाद उसकी आदतों की जानकारी लड़की को हुई। विरोध करने पर एक बार तलाक भी दे चुका है। लगातार जान मारने की धमकी दी जाती थी लेकिन अब परेशान होकर बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक घूसखोर दारोगा गिरफ्तार हुआ है। निगरानी की टीम ने रिश्वत लेने के दौरान रंगेहाथ दबोचा है। उसके पास से रिश्वत में लिए गये रुपये भी बरामद किए गये हैं। घूसखोर दारोगा की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह कार्रवाई कर्जा थाना क्षेत्र के मरवन चौक पर की गई है। बताया जा रहा है कि साल 2020 में जमीनी विवाद का मामला सरैया थाने में दर्ज हुआ, जिसके अनुसंधानक रौशन कुमार सिंह थे, जो लगातार एफआईआर में मदद को लेकर मोटी रकम की डिमांड कर रहे थे। एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी, जिससे शिकायतकर्ता अवधेश कुमार सिन्हा काफी परेशान थे। इस बीच मामले की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की गई। जांच पड़ताल के बाद मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद पीड़ित को दारोगा ने रिश्वत लेकर मरवन चौक पर बुलाया, जहां पर परीक्षा की ड्यूटी लगी थी, जिसके बाद नाटकीय ढंग से दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं, इस मामले को लेकर निगरानी डीएसपी सत्येन्द्र राम ने बताया कि जमीनी विवाद के अनुसंधानकर्ता रौशन कुमार सिंह परिवार से 75 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। उस बीच मरवन चौक पर बुलाया गया था, तभी ये कार्रवाई की गई।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में प्यार में गिरफ्तार इशकजादे ने खूब बवाल काटा है। जी हां, मुजफ्फरपुर नगर थाना पर प्यार में पागल युवक ने दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह प्रेमिका से किसी भी कीमत पर शादी करने की जिद पर अड़ गया। मुजफ्फरपुर में 'इशकजादे' का बवालयुवक पंकज मार्केट का निवासी है, जबकि प्रेमिका बोचहां थाना क्षेत्र की रहवासी है। युवक ने बताया कि प्रेमिका से दो साल से प्रेम संबंध है। दावा किया कि प्रेमिका ने व्हाट्सएप पर तीन बार 'कबूल' लिखवाकर मुझे अपना पति मान लिया। इसकी जानकारी जब युवक और युवती के परिवार को हुई, तब परिवार वाले विरोध करने लगे और दोनों का मोबाइल छीन लिया। थाने में घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामाअभी दोनों की इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से मिलने की बहुत कोशिश की लेकिन युवती के साथ उसके परिजन आते थे। इससे युवक परेशान हो गया और सनकी जैसी हरकत करने लगा। इस पर युवक की बहन ने नगर थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने की समझाने की कोशिशउसका कहना था कि उसका भाई प्यार में इस कदर पागल हो चुका है कि उसने अपने माता-पिता और पूरे परिवार से दूरी बना ली है। पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर मोबाइल की जांच की। लड़की के साथ उसकी कई तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट मिले। लड़की से तीन बार 'कबूल" लिखवाकर खुद को उसका पति मान लिया था। लड़की भी उसे पति मानकर सिंदूर लगाती थी। कई मर्तबा घरवालों से छिपकर मिलते थे। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। नगर थाने में युवक को घंटों तक समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश हो रही है।
MUZAFFARPUR : बिहार के मुखिया हैं नीतीश कुमार। ये वही सीएम हैं, जिन्हें सुशासन बाबू और इनकी सरकार को सुशासन की सरकार का तमगा दिया जाता है लेकिन इन्हीं के राज्य मुजफ्फरपुर से ऐसी खबर सामने आई है, जो अगर मुख्यमंत्री के कानों तक चली जाए तो वाकई वो भी यही सोचेंगे कि क्या यही सुशासन के लिए वो जाने जाते हैं। जबकि नीतीश कुमार की पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल है। वो अक्सर कहते हैं कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध टॉलरेट नहीं किया जाएगा। इसके लिए वो खुद एक्टिव रहते हैं।समय-समय पर पुलिस महकमे को निर्देश भी देते रहते हैं। समीक्षा बैठक भी करते हैं। बावजूद इसके राज्य की छात्राओं को अब घर में कैद होना पड़ रहा है। मनचलों की वजह से इन दोनों बहनों को पढ़ाई छोड़नी पड़ी है। यह घटना औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है एक परिवार की दो बहनें, जिसमें एक तो शारिरिक रूप से असक्त है लेकिन पढ़ाई का जुनून है। कॉलेज जाने से पहले रास्ते में अस्मत लूटने का डर सताता रहता है। शिकायत के बाद दोनों परिजनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। इसके बावजूद मनचले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सुनसान जगहों पर लगातार परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह से परिजनों ने छात्राओं की उम्मीदों पर पर पानी फेर दिया और घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। छात्राओं के बीच बस इस बात का खौफ है कि कोई उसकी आबरू से खिलवाड़ नहीं करे। बस इसी वजह से इस दिव्यांग ने मनचलों के डर से पढ़ाई ही छोड़ दी है। वहीं, दूसरी छात्रा मैट्रिक की टॉपर है। अच्छे अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ा चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। दोनों बेटियां अफसर बनकर मां-बाप का नाम रौशन करना चाहती हैं लेकिन मनचलों की वजह से उनके मंसूबे पर पानी फिर चुका है। फिलहाल अब देखना है कि पुलिस मनचलों को क्या सबक देती है?
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कुंभ मेले से स्नान कर लौट रहे स्कार्पियो सवार दुर्घटना के शिकार हुए हैं। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। कुंभ से लौटने वालों के साथ बड़ा हादसाये हादसा सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी हाइवे पर हुआ है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार प्रयागराज के कुंभ मेले से लौट रहे थे। सभी एक परिवार के सदस्य थे। उस स्कॉर्पियो में 9 लोग सवार थे। सभी नेपाल के जनकपुर के लिए लौट रहे थे।स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौतउस दौरान मधुबनी हाइवे पर स्कॉर्पियो के सामने बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और पलटी मार गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर सदर थाने की पुलिस और एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए SKMCH भेज दिया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
MUZAFFARPUR : फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती और हत्याकांड का एक अहम सुराग मुजफ्फरपुर पुलिस के हाथ लगा है। इस कांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो लूट की बड़ी वारदातों को अंज़ाम दिया करता था। उसके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल और 12 हजार की लूटी हुई रकम के साथ कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ इलाके में हुई है। इसके साथ घटना में शामिल अपराधी संदीप झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।सख्ती से पूछताछ के बाद घटना में शामिल सभी अपराधियों के नाम पुलिस को बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी की रात सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती करने को लेकर आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस अपराधियों ने धावा बोला था। पहले सभी कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। डकैती के दौरान ही गोदाम में एक कर्मी ने सायरन बजा दिया, जिससे अपराधी आगबबूला हो गए। भागने के दौरान गोदाम में कार्यरत कर्मी प्रकाश कुमार को गोली मार दी थी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हुए। विरोध-प्रदर्शन किया गया। मृतक के परिजन विकास कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के अनुश्रवण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद सीमावर्ती जिलों में लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरा और मानवीय सूचना से एक अहम सुराग हाथ लगा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की। सख्ती से पूछताछ के बाद अपराधी संदीप झा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं, इस मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां नकाबपोश अपराधियों ने एक ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये लू लिए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।ग्रामीण बैंक में लाखों की लूटवहीं, लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ये पूरी वारदात मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा बाजार की है।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में डकैतों ने तांडव मचाया है। सोमवार की रात डकैती के दौरान अपराधियों ने जमकर लूटपाट की और इसी क्रम में एक महिला को गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। ये घटना सोमवार की देर रात की है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक का है। बताया जा रहा है कि देर रात पूरा गांव नींद की आगोश में था, तभी डकैतों ने नथुनी शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी सोमवार की रात करीब ढाई बजे घर में कुछ आवाज़ आई, जिसके बाद नथुनी शर्मा की पत्नी दुखनी देवी को शक हुआ कि शायद गाय ने अपना चट गिरा दिया है, जिसके बाद नथुनी शर्मा गाय को देखने गए।तभी वहां मौजूद दो अपराधियों ने उनका मुंह दबा दिया, इसके बाद वो चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उनकी पत्नी दुखनी देवी मौके पर पहुंची, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। दुखनी देवी दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जग गये और मौके पर एकत्रित हो गए।ग्रामीणों को आते देख अपराधी भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। उसके बाद मामले की जानकारी कटरा थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के SKMCH भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, दो अपराधियों की पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है। सूचना के आलोक पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस द्वारा FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम मौके से कई साक्ष्य एकत्रित कर रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर बाइक बरामद हुआ है। वहीं, इस मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट 2 के मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक महिला को गोली मार दिए हैं। हमलोग घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है। ग्रामीणों द्वारा दो बदमाश को पकड़ा गया। पिटाई के कारण दोनों जख्मी हो गए। मौके से हथियार और मैगजीन भी किया गया है। साथ ही बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
MUZAFFARPUR : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश में महाकुंभ स्नान पर दिए गए उनके बयान के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। यह परिवाद मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने दर्ज कराया है।मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर विवादपरिवाद में आरोप लगाया गया है कि खड़गे के बयान ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के अपमान के रूप में देखा जा रहा है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इस बयान को धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने वाला बताया है। अदालत ने मामले को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख़ 3 फरवरी 2025 तय की है। इस तारीख़ पर अदालत मामले की सुनवाई करेगी और यह तय होगा कि खड़गे के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी या नहीं।विवाद का राजनीतिक प्रभावमल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के कारण विपक्षी दलों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के समर्थक इसे एक राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि खड़गे का बयान किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं था बल्कि इसे तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है।विवादित बयान बना मामलादरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या गंगा में स्नान करने से गरीबी खत्म हो जाएगी? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कैमरों के लिए डुबकी लगाने की होड़ में जुटे हैं। महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं, जब तक यह कैमरों में अच्छा दिखे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगते हैं।
MUZAFFARPUR : शराबबंदी वाले बिहार में हेडमास्टर साहब ने खुलेआम शराबबंदी की धज्जियां उड़ा दी। गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन के दौरान ही लड़खड़ाने लगे। राष्ट्रगान याद ही नहीं रहा। इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देख स्कूली बच्चों ने जमकर मजाक उड़ाया। शराबबंदी वाले बिहार में शराबी हेडमास्टर गिरफ्तारदरअसल, ये पूरा मामला जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक धरमपुर की है। इस मामले को लेकर रामपुर हरि थाना को सूचना दी गई। सूचना के बाद हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिंह पिछले 4 वर्षों से हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। हर रोज शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचते और शिक्षकों से बदसलूकी करते रहते थे। तभी गणतंत्र दिवस की पूरी तैयारी हो गई थी। उस दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचे। सिर पर टोपी लगाए और झंडोत्तोलन की रस्सी खींचना चाहा लेकिन उस दौरान हाथ खड़े नहीं हो पा रहे थे। शराब के नशे में राष्ट्रगान और सलामी देना भी भूल गए।झंडोत्तोलन के दौरान जब हेडमास्टर ध्वज के लिए सामने आए तो सीधे खड़े नहीं रह पाए। वहीं स्थानीय ग्राम वासियों ने देखा कि वे खड़े नहीं हो पा रहे हैं तो झंडा क्या फहराएंगे। दरअसल, ये पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शराबी हेड मास्टर को झंडोत्तोलन के दौरान शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल से गिरफ्तार किया गया है।स्कूल में जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामापूरे मामले में मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि यही है शराबबंदी, जहां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर शराब पीकर गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराने आए थे, जिसको स्थानीय लोगों ने जब नशे की हालत में देखा तो इसके बाद इसकी सूचना हमें मिली तो हमने स्थानीय थाना रामपुर हरि थाना को सूचना दिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी मीनापुर मुजफ्फरपुर के प्रिंसिपल संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो करीब तीन-चार वर्षों से इसी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वहीं, इस मामले में थानेदार ने कहा कि सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से ही हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
MUZAFFARPUR : बिहार सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है। इसको लेकर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं। बिहार के 6808 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर 652 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति भी दे दी गई है।1 मार्च, 2025 तक खेल मैदान का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इस बीच जमीन के अभाव में विभाग कब्रिस्तान और श्मशान की जमीन का स्वीकृति प्रारम्भ कर दिया है, जिसका विरोध शुरू हो गया है‌। निर्माण से पहले ही मुजफ्फरपुर के कटरा इलाके में विवाद बढ़ चुका है। बंधपुरा पंचायत के बाद कटाई पंचायत से नया मामला सामने आया है। पूर्वजों के ज़माने की कब्रिस्तान की जमीन पर खेल का मैदान निर्माण करवाने का आरोप लगाया है। सैकड़ों परिवार के लोगों का चूल्हा चौका बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी सुब्रत राय सेन और एसडीएम पूर्वी अमित कुमार से की है। बताया जा रहा है कि उफरौली पंचायत में दो कब्रिस्तान वर्षों से उस इलाके में है। एक कब्रिस्तान की घेराबंदी कर‌ ली गई है। दूसरे कब्रिस्तान की जमीन की घेराबंदी नहीं की गई है। हालांकि, मनरेगा से कब्रिस्तान के नाम मिट्टी भराई का कार्य 2019 में हो चुका है। अलग-अलग इलाके के लोगों का मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत शव को कफन दफन करते हैं। उस दौरान लोगों को यह जानकारी लगी। कब्रिस्तान की जमीन को खेल के मैदान बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद लोग विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। हालांकि, पंचायत के मुखिया कृष्णा देवी ने कहा कि वह कब्रिस्तान की जमीन नहीं एक सरकारी परती है। पहले लोग उस ग्राउंड में खेलते थे। विकास कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर कटाई पंचायत के सरपंच पति ने बताया कि यहां बिहार सरकार की जमीन की कमी नहीं है। थाना परिसर के बगल में काफी सख्या में सरकारी जमीन है। इसके बावजूद कब्रिस्तान की जमीन को चिह्नित किया जा रहा है, जो काफी निंदनीय है। विभाग स्थल की जांच करे और मुआयना के बाद ही जमीन की स्वीकृति दे।वहीं, इस मामले को लेकर ग्रामीण राजा नदाफ ने बताया कि यहां कुछ और सामाजिक तत्व के लोग हैं, जो लगातार आपसी सौहार्द बिगड़ने का काम करते रहते हैं। आज से नहीं पूर्वजों के जमाने से यह कब्रिस्तान की जमीन है। इस पर खेल के मैदान की स्वीकृति दे दी गई। उसमें हमारे पूर्वजों का कब्र है। मुस्लिमों में कब्र को‌ पाक माना जाता है।
MUZAFFARPUR : कहते हैं हर यार...यार नहीं होता...हर दोस्त वफादार नहीं होता... यह तो दिल मिलने की बात है मेरे दोस्त...वरना सात फेरों के बाद भी प्यार नहीं होता। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुजफ्फरपुर में एक महिला बीमार पति को छोड़कर देवर संग फरार हो गयी है। उसने नई चाहत को लेकर सात जन्मों के रिश्ते को तोड़ दिया है। देवर संग भागी भाभीयह हैरान करने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। यहां तक अपने जेवर जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया है। इस मामले को लेकर औराई थाने में आवेदन दिया गया है। गांव के ही हीरा कुमार को आरोपित किया है। 15 साल की शादी तोड़ हुई फरारबताया जा रहा है मुनेश्वर राय की शादी वर्ष 2009 में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के टिकौली गांव शिवजी राय की पुत्री चांदनी कुमारी रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। उस दौरान परिवार सुखी संपन्न था। मुनेश्वर मुम्बई में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। इस बीच दो साल से तबीयत खराब होने की वजह से घर पर रहने लगा, जिसके बाद पत्नी की असलियत का पता 6 साल के बेटे से पता लगी। उसने बताया कि पिता की गैरमौजूदगी में हीरा अंकल आते हैं। बिस्तर पर लेट जाते हैं और मम्मी के साथ गलत काम करते हैं, जिसके बाद पीड़ित पति ने पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। दोनों के बीच अवैध संबंध बरकरार रखा। इस बीच बीते 14 दिसंबर को देवर के साथ वह फरार हो गई।वहीं, इस मामले को लेकर पीड़ित पति मुनेश्वर राय ने बताया कि शादी के 15 साल हो गए। दो बेटा और एक बेटी है। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। गांव लौटने के दौरान पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी बेटे ने दी। डांट फटकार लगाई गई लेकिन वह मेरी बातों पर ध्यान नहीं दी और भाग गई। बच्चे परेशान हो रहे हैं। मुझे उसके जाने से कोई गिला शिकवा नहीं है। फिर भी रखने के लिए तैयार हैं।वहींस इस मामले को लेकर औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। नम्बर चालू नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एसएसपी सुशील कुमार के पदभार संभालने के बाद शहर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष पूरी तरह एक्शन मोड में है। शराब माफियाओं और अपराधियों से आमना-सामने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। सभी थानाध्यक्षों को टाक्स दे दिया गया है। इस टाक्स को पूरा करने को लेकर आम लोग के साथ जनप्रतिनिधियों का भी सहारा लिया जा रहा है। शराबबंदी को सफल बनाने के लिए औराई थाना राजा सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की है। उन्होंने गुप्त सूचना देने को‌ लेकर प्राइवेट नम्बर शेयर भी किया है। इसके साथ हो रहे शराब कारोबार को लेकर स्थल चिह्नित किया गया है। कई शराब कारोबारियों का नाम भी पुलिस ने अंकित किया है। वहीं, इस मामले को लेकर औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया शराब और क्राइम कंट्रोल को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है।‌ इस बैठक में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अपील की गई है। इसके साथ औराई थाना क्षेत्र में अपराध मुक्त हो, इसपर पुलिस कार्य करेगी। इसके साथ फरार अपराधियों के घर कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी।
MUZAFFARPUR : हिंदू धर्म के विवाह संस्कारों में 7 की संख्या का विशेष महत्व रखता है. जैसे सात फेरे, सात शब्द, सात जन्म, इन सभी का हिंदू धर्म में विवाह से गहरा संबंध माना जाता है। यह न सिर्फ दो लोगों का मिलन होता है बल्कि ये जिम्मेदारी निभाना भी सिखाता है लेकिन मुजफ्फरपुर के औराई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां पति के बीमार होते ही महिला ने सात जन्मों के रिश्ते तोड़ दिए हैं। पत्नी ने तन-मन-धन सब अलग कर लिया। बीमार अवस्था में अब बेचारा पति भीड़ भरी इस दुनिया में अकेला है। लगातार सम्पत्ति बंटवारे को लेकर पत्नी विवाद करती रहती है। पूर्वजों की जमीन पर अपना कब्जा भी जमा‌ लिया है। इस मामले को लेकर औराई थानाध्यक्ष से शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि पानापुर गांव के रजनीश की शादी वर्ष 2008 में दरभंगा के बाजिदपुर इलाके में दिव्या से रीतिरिवाज से शादी संपन्न हुई। परिवार सुखी संपन्न था।रजनीश जिंदल कंपनी में मैनेजर पद पर काम करता था। इस बीच बीते डेढ़ साल से बीमारी का शिकार हो गया। डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े करते हुए लीवर ट्रांसप्लांट करने को कहा। इस बीच सात जन्मों का साथ निभाने वाली धर्मपत्नी ने मुंह मोड़ लिया है। यहां चूल्हा चौका भी बंद कर दिया,जिसकी वजह से जिंदगी मौत से बदतर हो चुकी है। वहीं, इस मामले को लेकर रजनीश ने बताया कि बीमार होने के बाद पत्नी ने खाना-पानी बंद कर दिया है। सही से चल पाना मुश्किल है। सहयोग करने‌ वालों को धमकी और गाली-गलौज करती है। पति की बीमारी से कोई लेना-देना नहीं है। संपत्ति की लालच है। हमारे साथ कब घटना हो जाए, कब मौत के मुंह में समा जाएंगे, यह मुझे भी पता नहीं है।
मुजफ्फरपुर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है यहां नवनिर्मित शौचालय की टंकी में दम घुटने से पति व पत्नी की एक साथ मौत हो गई. घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा महमदपुर इलाके की है. बताया जा रहा है कि अनील सहनी राजमिस्त्री का काम करता था. नवनिर्मित भवन का निर्माण करवाया जा रहा था. इस बीच सेंटरिंग खोलने को लेकर महिला अंदर घुसी. इसके बाद वह बाहर नहीं निकली. पत्नी की बचाव में गए पति भी नवनिर्मित शौचालय की टंकी के अंदर प्रवेश कर गया. लेकिन वो भी बाहर नहीं निकल पाया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जेसीबी को मंगवाया गया. इसके बाद पति और पत्नी को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया गया. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनील सहनी और 26 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी के रुप में की गई है.