

शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
Live
GAYA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। गया के शेरघाटी में लुटेरों ने एकबार फिर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और शेरघाटी थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर एयरटेल कंपनी के कर्मी को गोली मार 14 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। हथियार के बल पर 14 लाख रुपये की लूटइस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित एयरटेल कंपनी के कर्मी बिहू कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहले उसे बगल के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए गया रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही डोभी पुलिस एक्शन में आयी और तुरंत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही बैग भी जब्त कर लिया। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में शेरघाटी में क्राइम के ग्राफ में इजाफा हुआ है। बीते दिनों 24 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में दिनदहाड़े एक अपराधी को गोली मारी गयी थी, जो हत्या केस में अभियुक्त था और कोर्ट में पेशी के लिया लाया गया था। अपराधी को एक गोली लगी थी और एक सुरक्षाकर्मी को भी गोली लगी थी। 25 जुलाई को शेरघाटी शहर में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक को ऑफिस में घुसकर फायरिंग की गयी थी। इस दौरान अपराधी रुपये लेकर फरार हो गये थे। (शेरघाटी से रामप्रवेश कुमार की रिपोर्ट)
SHERGHATI : इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि शेरघाटी कोर्ट परिसर में कई राउंड गोलियां चली हैं। शेरघाटी अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक से 4 से 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गया। कोर्ट परिसर में लोजपा नेता अनवर खान की हत्याकांड के आरोपी रहे फोटो खान उर्फ अरमान खान की हत्या करने के इरादे से अपराधी आए थे। जैसे ही फोटो खान कोर्ट परिसर में पेशी के लिए पहुंचा, वैसे ही पहले घात लगाए 4-5 अपराधियों ने चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के दौरान फोटो खान को गोली लगी है। वहीं, साथ में रहे हवलदार को भी एक गोली लगी है। दोनों को आनन-फानन में शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि कोर्ट परिसर में भी गोली चलाने और हत्या करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, गोली चला रहे दो अपराधियों को कोर्ट परिसर में पुलिस प्रशासन ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और पास से हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल कोर्ट परिसर के बने हाजत में दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
गया : बिहार के गया में एक दो कमरे वाला स्कूल है. जहां एक में ऑफिस चलता है तो दूसरे में क्लास. यहां छात्रों की पढ़ाई के लिये सिर्फ एक क्लासरूम है. मामला शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड का है. यहां के केशापी मध्यविद्यालय में 300 छात्रों का नामांकन है. 7 शिक्षकों की नियुक्ति है. लेकिन क्लासरूम केवल दो हैं. एक क्लास रूम को ऑफिस बना दिया गया है और रूम में क्लास चलता है. बाकी बचे छात्र को शिक्षक आम के पेड़ के नीचे बैठकर इस भीषण गर्मी में पढ़ाने को मजबूर हैं. आपको बता दें जून 2023 में केके पाठक ने शिक्षा विभाग के एसीएस के रूप में पदभार संभाला था. अब एक साल होने को है. इस दरम्यान शिक्षा विभाग की हालत सुधारने के लिये कई कड़े कदम उठाये. स्कूलों की टाइमिंग से लेकर शिक्षकों की नियुक्ति तक तकई बदलाव हुए. जिसके बाद से सरकारी विद्यालयों की स्थिति काफी बेहतर हुआ है. अब शिक्षक और छात्र समय से स्कूल पहुंच रहे हैं. ये बदलाव मध्य विद्यालय केशापि में भी देखने को मिला. यहां शिक्षक प्रतिदिन समय पर आने लगे. छात्रों की उपस्थिति भी ठिक रहने लगी. लेकिन यहां स्कूल में कमरो के अभाव में छात्र खुले आसमान में पढ़ने को मजबूर हैं. आपको बता दें मध्य विद्यालय केशापि स्कूल की जमीन 50 डिशमिल की है. यहां दबंगों ने 18 डिशमिल जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया है. अब स्कूल के पास 32 डिशमिल चमीन बची है. लेकिन इसपर न भवन का निर्माण हो पा रहा है और न ही बाउंड्री वॉल. शौचालय भी टूट-फूट गया है. हालांकि स्कूल की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाने के लिये ग्रामीणों ने डोभी अंचलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक लिखित आवेदन देकर गुहार लगा चुके हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रहा है. स्कूल के शिक्षकों ने बताया की हमलोग समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं. लेकिन स्कूल में भवन नहीं होने से हमलोग बच्चों को ठीक तरह से नहीं पढ़ा पाते हैं जिसका दुख होता है. शिक्षको ने ये भी बताया की स्कूल परिसर में नाली का पानी भी जमा हो जाता है. छात्र और शिक्षक बदबू से परेशान रहते हैं. साथ ही शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी यहां निरीक्षण करने आते हैं. लेकिन ये समस्या किसी को नहीं दिखती है. शिक्षकों ने बताया कि जब केके पाठक गया आये थे तो अधिकारियों को इस स्कूल की समस्या से अवगत कराना चाहिए था. जिस स्कूल में कोई समस्या नहीं थी, वहां एसीएस साहब को विजिट करवाया गया था.
SHERGHATI(GAYA)-खबर गया के शेरघाटी इलाके से है जहां परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की दर्नाक मौत हो गयी जबकि उसका पति जीवन और मौत से जुझ रहा है.दरअसल अपने बीए पार्ट 2 की परीक्षार्थी नेहा कुमारी अपने पति के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी,तभी अनियंत्रित सब्ब्जी लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदते हुए भाग निकला, मौके पर ही नेहा कुमारी की मौत हो गई,जबकि पति नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने NH 2 को जाम कर दिया.सूचना के बाद शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो को शांत करवाया और जाम को हटवाया।हादसे के शिकार पति-पत्नी शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं।
sherghati(Gaya)-खबर बिहार के गया से है,जहां अपराधियों ने घर मे घूसकर पति-पत्नी को गोली मार दी है.इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुी है जिसका इलाज अनुग्रह नारायण मेगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में किया जा रहा है.इस वारदात की जानकारी मिलते ही देर रात्री ही पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन शुरू की.वहीं अस्पताल में भर्ती पति का भी हालचाल पुलिस के अधिकारियों ने लिया है.इस संबंध में जिले के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि यह घटना जमीनी विवाद की वजह से हुई है और पुलिस ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है.घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसमें थानाध्यक्ष भदवर, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया है । उक्त गठित टीम के द्वारा घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है इस संबंध में भदवर थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
गया : एक ओर पितृपक्ष मेले को लेकर गया जिले की व्यवस्था और यहां के नागरिकों की देश भर से आए तीर्थ यात्री तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसी जिले में एक प्रेमी जोड़े को शादी करने की ऐसी सजा मिली कि सभी हैरान रह गए। वहीं समाज के द्वारा जारी तुगलकी फरमान के खिलाफ जोड़े ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।मामला शेरघाटी के आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत का बताया जा रहा है जहां कारू रिकियाशान के 19 वर्षीय बेटी का सलैया थाना के अररूआ गांव के रहने वाले 23 वर्षीय धर्मेंद्र रिकियासन के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से जारी था। प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी जोड़े ने बलियारी देवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली लेकिन प्रेमी जोड़े की यह शादी गांव वाले को रास नहीं आया। शादी के सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और इस पर एतराज जताया। तालिबानी फरमानगांववालों ने प्रेमी जोड़े का मुंडन कर उसे पूरे इलाके में घुमाया और फिर तुगलकी फरमान जारी कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कुछ मनचले तालिबानी फरमान सुना रहा है।एक युवक जोर से आवाज लगाकर कहता है की सुन लो भाइयों,इस लड़की को गांव आना चाहिए की नही तो सभी लोगो ने नही आने का हुकार भरते हैं।फिर युवक कहता है अगर लड़की गांव आ गई तो कारू भुईयां यानी लड़की के पिता को सजा मिलनी चाहिए या नहीं तो सभी लोगो ने हां की हुंकार भरते हैं।और सभी लोग ताली बजाकर सहमति भी जताते हैं।मामला दर्जवहीं किसी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रेमी जोड़े को अपने कब्ज़े में लिया और फिर उसे थाने ले आई। पीड़ित जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने इलाके के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
GAYA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोजपा नेता की गोली मारकर हत्याबेखौफ अपराधियों ने शेरघाटी के आमस थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ के पास राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मो. अनवर अली खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सैलून में सेविंग कराने के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 4 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगशुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि 4 की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिया है। 2 बाइक पर सवार 4 की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पूरी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया है और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। लोजपा नेता जमीन मापी का भी काम करते थे। साथ ही गुरुवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे।
शेरघाटी : बड़ी खबर शेरघाटी से जहां पुलिस ने डोभी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 346 कार्टन अवैध विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड के हंटरगंज से शराब तस्करों द्वारा धान के भूसा में छिपाकर शराब लाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना प्रभारी आलोक कुमार ने गुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. हंटरगंज से शराब लोड कर भूसा में छुपाकर ट्रक से 346 कार्टून विदेशी शराब लेकर ट्रक चालक गया के लिए चला था. वहीं प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हंटरगंज से शराब तस्करों द्वारा धान के भूसा में छिपाकर ट्रक से शराब लाई जा रही है. इसकी सूचना पर सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान झारखंड के हंटरगंज की ओर से आ रहे ट्रक को रुकवाया गया और उसे पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ट्रक का ड्राइवर ट्रक से नीचे उतर कर भागने का भी प्रयास किया तो उसे पकड़कर नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम बबलू कुमार सिंह टिकारी थाना क्षेत्र के केबड़ा गांव का रहने वाला बताया. पुलिस टीम के द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गई तो धान के भूसा में छुपा कर रखा हुआ 346 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब 248 कार्टून टु बग प्रीमियम 98 कार्टून इंपिरियल ब्लू व्हिस्की और ट्रक के केबिन से एक मोबाइल एवं एक एचडीएफसी बैंक का फास्ट टैग बरामद किया गया. इस संबंध में शेरघाटी (डोभी ओपी )थाना में कांड संख्या 587/ 2023 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Sherghati(Gaya)- पंजाब से बिहार आ रही कंटेनर से 500 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया गया है.यह कार्रवाई गया जिले की शेरघाटी पुलिस के द्वारा किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध पटना के द्वारा दी गई कि औरंगाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 30 AT 4470 है.इसकी जांच की जाय.सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्शन आ गई और शेरघाटी के बाबा रामदेव लाइन होटल के पास कंटेनर को देख छानबीन शुरू की.पुलिस को देखते ही कंटेनर का चालक और खलासी भाग गया..वहीं जब पुलिस ने कंटेनर खोला तो उसके होश उड़ गए.कंटनेर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.कंटेनर को जब्त कर थाने लाया गया और फिर शराब को उतारा जाने लगा तो उसमें कुल 500 कार्टन रॉयल ग्रीन वाइन नामक शराब मिला.इस संबंध में शेरघाटी के डीसपी के. रामदास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है. कंटेनर से 500 कार्टन विदेशी शराब के साथ ही तीन मोबाइल दो जीपीएस एक फास्ट टैग भी बरामद हुआ है. इस कंटेनर के माध्यम से पंजाब से बिहार में शराब लायी जा रही थी.
गया : खबर है गया से जहां एक देवी मंदिर के पास दो बम ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 जिंदा बम को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने एक घर पर बमबाजी की है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामला शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज थाना अंतर्गत पसेवा देवी मंदिर के पास से 6 जिंदा बम को पुलिस ने बरामद किया है। जबकि दो बम ब्लास्ट हुई है। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा एक घर पर भी बम को फेंक कर धमाका किया है। जबकि एक बम मंदिर के पीछे धमाका हुई है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा उत्पाद फैलाने की नियत से सभी जिंदा बम को प्लांट किया था। बताया जा रहा है कि बम हाफ- हाफ केजी का सभी बम है। जिसमें दो बम ब्लास्ट होने की बात बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गए सभी पहलू पर जांच कर रहे हैं। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाले रही है।वहीं इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि में लगभग 2:00 बजे के समय तेज आवाज के साथ एक बम ब्लास्ट हुई। जब हम लोग घर की छत पर चढ़कर देखा तो एक और बम धमाका हुआ। इसके बाद हम लोग डर गए और घर में चले गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण पास में कोई कुछ दिखाई नहीं दिया। जब सुबह हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शेऱघाटी-बड़ी खबर गया जिला के इमामगंज से है..यहां प्रेमिका की हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रेमी ने थाना के हाजत में खुदकुशी कर ली है.इस वारदात के बाद थाना में हड़कंप मचा हुआ है..बताते चलें कि अपनी सोनम हत्याकांड के आरोपी शंकर दास को इमामगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था..आज उसे कोर्ट में पेश किया जाना था..पर थाना के हाजत में ही उसने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.इस मामले में गिरफ्तारी के बाद इमामगंज डीएसपी ने कहा था कि प्रेमिका सोनम की हत्या करने के बाद प्रेमी शंकरदास तनाव में चल रहा था । प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की बात उसने पुलिस को बताई थी.वहीं खुदकुशी के बाद मृतक शंकर के परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.,जबकि पुलिस पूरे मामले पर कानूनी प्रकिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रकिया कर रही है.
गया-नक्सल प्रभावित गया के इमामगंज में नाबालिग की निर्मम हत्या कर दी गई है और हत्या के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया गया है.हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की यह वारदात इमामगंज के बगिया गांव के पास की है.साक्ष्य को छुपाने के लिए बदमाशों ने शव को आहर में ले जाकर फेंक दिया था। वही इस घटना के बाद आक्रोशितों ग्रामीणों ने डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 को जाम कर दिया.आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर आगजनी किया। वही इस जाम के कारण कई घंटो यातायात बाधित हो गई.ये लोग हत्यारे की गिरफ्तारी के साथ ही मुआवजा की मांग कर रहे थे.बाद में जाम सूचना के बाद इमामगंज एसडीपीओ अजीत कुमार और थानाध्यक्ष नैयर एजाज ने पीड़ित परिवारों को किसी तरह समझा-बुझाकर आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी. इधर मृतक युवति की पहचान यूपी के फैजाबाद जिले के भौवपूर गांव निवासी के रूप में किया गया है.वह नाना घुरन साव के यहां बचपन से ही रह कर पढ़ाई करती थी। और वह तीन सितंबर को अपने नाना-नानी से यह कहकर निकली थी कि मैं स्कूल रानीगंज प्लस टू हाई स्कूल से पंजीयन का कुछ कागजात लाने जा रही हूं।उसके बाद से वह नहीं लौटी और फिर उसका शव आहर से मिला है.
Sherghati:-गया की नक्सल प्रभावित बाराचट्टी प्रखंड की चार बेटियों और एक बेटे ने दारोगा बनने में सफलता पाई है..नक्सलियों के खौफ के बीच बड़े बड़ी हुई ये बेटियां दारोगा बनकर जहां एक तरफ परिवार को मान बढाया है वहीं नक्सलियों संगठनों को भी खुली चेतवानी दी है कि अब उनकी मनमानी नहीं चलने वाली है.जिन बेटियों ने दारोगा का परीक्षा में सफलता पाई है,उसमें धनगाई थाना क्षेत्र की डॉली कुमारी है.डॉली की सफलता से परिवार और गांव के लोग काफी खुश हैं.कशिश न्यूज से बात करते हुए डॉली कुमारी ने कहा कि हम पांच भाई बहन हैं जिनमें मेरा स्थान चौथा है.मैने बाराचट्टी से प्रारंभिक पढ़ाई की है उसके बाद गया कॉलेज से बीएससी आईटी किया. सेल्फ स्टडी के लिए हमने पटना का रुख किया और पटना में ही रह कर पढ़ाई की. उसके बाद प्रथम बार दरोगा की एग्जाम में बैठी और सफलता पाई.वहीं डॉली की सफलता से उत्साहित उनके पिताजी ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी और आज वह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है वही डोली की माता उमा भारती कहती है कि मैं तो खुद ही 8 वी पास हैं लेकिन सभी बच्चों को हमने काफी दुख तकलीफ सहकर पढाया है इसका फल आज मुझे बेटी ने दारोगा बन कर मुझे दिया है.वहीं बाराचट्टी के बढिया गांव की संगीता ने भी दारोगा बनने में सफलता पाई है.संगीता कुमारी की पढ़ाई सरवा बाजार से ही हुई थी बाद में उन्होंने गया में रहकर पढ़ाई की है.कशिश न्यूज से बात करते हुए संगीता ने कहा कि उनके मात-पिता ने काफी मेहनत से पढाया और 2020 में उनकी शादी रेलवे में टेक्नीशियन की नौकरी करने वाले युवक से कर दी.शादी के बाद उनके पति ने पढाई के लिए हमेशा उनका उत्साह वर्धन किया,जिसकी वजह से वह दारोगा की परीक्षा में सफल हुई है.संगीता ने कहा कि वह एक बच्चे की मां भी हैं,और ससुराल में सभी काम भी उसे करना होता था.फिर भी सुबह 3:00 बजे उठकर मैदान में दौड़ने के लिए जाती थी.वहीं संगीता के पिता विजय प्रसाद ने बताया कि हमलग पढ़े लिखे नहीं हैं लेकिन हम लोगों को पढ़ाई के प्रति काफी झुकाव रहा है और हम लोग कड़ी मेहनत कर सभी बच्चों को पढ़ाया जिसका आज फल हमें मिला. इसके साथ ही बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सरवा बाजार का राजनेता कुमार को भी दरोगा की परीक्षा में सफलता मिली है.राजनेता कुमार दो भाइयों में सबसे बड़े हैं पिछले साल कोरोना काल में उनके पिता की मौत हो गई थी और छोटे भाई भी गया में रहकर पढ़ाई करते हैं. राजनेता की माता आंगनवाड़ी सहायिका है।राजनेता की मां किसी तरह पति के गुजर जाने के बाद दोनों बच्चों को गया में रखकर पढ़ाई करवाया। वही राजनेता और उनके भाई दोनों गया में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर पढ़ाई का खर्चा निकाला और कठिन परिश्रम कर एग्जाम पास किया और दरोगा बन गए।
Sherghati:-प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई..मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया..मां समेत परिवार के अन्य सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.पिता द्वारा बेटी की पीट पीटकर हत्या की वारदात गया जिला के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र का है.हत्या को लेकर परिवार के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर पिता ने जमकर पिटाई कर दी जिससे बेटी की मौत हो गई.इस संबंध में इमामगंज डीएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है और छानबीन शुरू की है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लोगों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है.
शेरघाटी : खबर है गया के शेरघाटी से जहां पुलिस ने युवती के मर्डर केस का खुलासा किया है। एक तरफ़ा प्यार में युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई। एक तरफ़ा प्यार में पागल युवक ने अपने 4 दोस्तों संग मिलकर साजिश को अंजाम दिया। मामला शेरघाटी अनुमंडल के मैगरा थाना क्षेत्र इलाके का है जहां बागपुर गांव में एक नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक तरफा दीवानगी और प्यार में युवती को रेप के बाद दरिंदों ने साजिश को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने 15 वर्षीय पुत्री के अपहरण की लिखित सूचना मैगरा थाने में दिया था। प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त योगेश भारती पिता शिवचंद भारती और योगेश कुमार पिता मुकेश यादव को बनाया था। जो दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। इसके मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वहीं अनुसंधान के क्रम में दिनांक 18.06.22 को थाना को सूचना मिली कि अपहृता की हत्या कर शव को गांव के पास ही पहाड़पुर के पहाड़ी पर फेंक दी गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और घटना की जांच की। वहीँ मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा शव का पहचान किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना की गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा पुलिस अनुमंडल इमामगंज के नेतृत्व में मैगरा थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, छकरबंधा थाना अध्यक्ष विनय कुमार, भदवर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार एवं अन्य पुलिस वालों के साथ एसआईटी की टीम बनाई गई। और घटना को गंभीरता को देखते हुए स्वान दास्ता एवं एफ.एस.एल. पटना की टीम को अनुसंधान के सहयोग हेतु बुलाया गया। स्वान दास्ता के द्वारा जब सामग्री के आधार पर डॉग स्कौड के साथ स्थानी शिव कुमार यादव एवं छोटू यादव घर में प्रवेश कर गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्ध पाए गए अभियुक्त एवं अन्य अभियुक्तों के बारे में अनुसंधान किया गया। जिसमें कांड के अभियुक्त योगेंद्र भारतीय को 18 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कांड के सफल उद्भेदन एवं साक्ष्य संकलन हेतु प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त योगेंद्र भारती को न्यायालय से विगत दो दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में योगेंद्र भारती ने अपना अपराध को स्वीकार करते हुए अपना सहयोगी शिवकुमार, बैजनाथ यादव एवं अन्य लोगों का नाम बताया। वही डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि साथ ही इस कांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं कांड के नामजद अभियुक्त योगेश कुमार ने भी 26 जून को पुलिस से भयभीत होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि योगेश कुमार ने मृतक युवती से प्रेम करता था। दोनों को अक्सर छुप-छुपकर मिलना जुलना रहता था। दोनों के बीच फोन से भी कई बार बात होती थी। इस बात को लेकर दोनों के परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। जिसमें योगेश ने कई बार घरवालों से पिटाई भी खाया था। इसी बीच में योगेश घर से भागकर कहीं बाहर परदेश कमाने चला गया। वहां भी दोनों से बीच मोबाइल से बात हुआ करती थी। इसी बीच गांव की ही एक युवक से युवती के साथ प्यार हो गया। जब इसकी बात गांव के कुछ लोगों के द्वारा योगेश को मिले तो उसको यह बात नागवार गुजरा फिर क्या था युवती की हत्या करने की पुरी प्लानिंग किया। इसके बाद योगेश ने पे प्लानिंग के आधार पर वह अपने मित्र योगेंद्र भारती एवं अन्य लोगों को साथ लिया। और इसी श्षड्यंत्र के आधार पर युवती को डरा धमका कर उसे घर से अगवा कर भाग कर शादी करने की नियत से ले जाकर जंगल में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। वहीं डीएसपी अजीत ने कहा कि योगेंद्र भारती इमामगंज स्थित आस्था रेस्टोरेंट्स में मजदूर के रूप में कार्य करता था। जहां से सीसीटीवी में भी घटना की रात्रि को वह बाहर जाने का फुटेज पुलिस के द्वारा प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे अनुसंधान के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार, बैजनाथ यादव को 26 जून को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार इस कांड में दोनों नवनियुक्त योगेंद्र भारतीय और योगेश कुमार, शिव कुमार और बैजनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आगे की अनुसंधान जारी है।
Sherghati:-पहले तो बाइक की टंकी फूल करवाई और फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी के पैसा मांगने पर मारपीट करते हैं तो जब पेट्रोल पंप का मालिक पुलिस से शिकायत करता है तो ये अपराधी दुबारा अपने साथियों के साथ आकर पेट्रोल पंप के साथ ही वहां खड़े बाइक और बस मे आग लगा देतें हैं..बैखोफ अपराधियों की यह कारस्तानी बिहार के गया जिला के नक्सल प्रभावित बांके बाजार थाना क्षेत्र में दिखी है.मिली जानकारी के अनुसार शेरघाटी अनुमंडल के बाँकेबज़ार थाना क्षेत्र के तरवन मोड़ पर स्थित अनन्या पेट्रोल पम्प के मालिक ने जानकारी दी कि बीती रात करीब 9 बजे दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आते है और पेट्रोल बाइक में भरवाकर पैसा नही देते है और हथियार दिखाकर भाग जाते है,इसकी सूचना उन्हौने स्थानीय पुलिस को दी..पुलिस इस बीच नाकेबंदी करती है और वही बाईक सवार अपने अन्य साथियों के साथ फिर से करीब 11 बजे रात में उनके पेट्रोल पंप पर आये और उनके पेट्रोल पंप के साथ ही वहां खड़ी दो बाइक और एक बस में आग लगी दी.इससे बाइक एवं बस के साथ ही पेट्रोल पंप को काफी क्षति पहुंची है.वहीं बाँकेबज़ार पुलिस सूचना होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाई और अब अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की बात कह रही है.
Sherghati:-CRPF के कोबरा बटालियन में नौकरी करने वाले जवान की पत्नी न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है पर पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार लापरवाह बने हुए हैं।मामला बिहार के गया जिला के शेरघाटी अनुंडल से जुड़ा हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार आमस थाना क्षेत्र के करमाइन गांव की बबीता कुमारी की शादी जून 2013 में झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के भागेवार टोला फतुअचक के अमरेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी..शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा .इस बीच अमरेश को सीआरपीएफ कोबरा में नोकरी लग गई जिसके बाद अमरेश का व्यवाहर बदलने लगा है.इस संबंध में बबीता ने बताया कि पति के नौकरी लगने करे बाद वह काफी खुश थी..पर अपनके पिता अमरेश का व्यवहार बदलने लगा.उनके परिवार वाले रुपया एवं पैसे की मांग करने लगे. और पैसा नहीं देने पर दूसरी शादी कर लेने की बात कहने लगे.गरीब परिवार होने की वजह से उनके माता-पिता उनकी मांग की पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें मारपीट कर घर से बाह निकाल दिया और बिना तलाक लिए उन्हौने दूसरी शादी भी कर ली.इसकी शिकायत उन्हौने आमस थाना में की है ..पर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद किसी तरह का कदम नहीं उठा रही है और वे न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं. पीड़िता बबीता कुमारी के भाई दिनेश कुमार दीनबंधु ने बताया कि आमस थाने में करीब 2 सालों से अपनी बहन के न्याय के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक आमस पुलिस इस मामले को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने आगे बताया कि अभियुक्त अमरेश कुमार का गया सत्र न्यायधीश पंचम से बेल खारिज हो चुका है. इसके बावजूद भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस मामले को लेकर गया एसएसपी से दो बार एवं पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र के पास आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगा चुके हैं पर वहां से भी सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया है।
शेरघाटी(गया)- सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने एक के बाद एक कुल 15 आईईडी विस्फोट कराए..पर गनीमत रही है सर्च ऑपरेशन में लगी CRPF की टीम को इससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ...मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित डुमरिया के सिंघवा गांव के जंगल में सुरक्षाकर्मी सर्च अभियान चला रहे थे...इसी दौरान नक्सलियों से उसकी भिड़ंत हो गई..दोनो तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई..इस बीच नक्सलियों ने एक के बाद एक 15 आईईडी को ब्लास्ट कराया ताकि उससे सुरक्षाबलों को नुकशान पहुंचाया जा सके,पर सर्च ऑपरेशन में लगी सीआरपीएफ की टीम को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा,पर नक्सली मौके का फाईदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस संबंध में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम छकरबंधा थाना क्षेत्र के सिंघवा गांव के जंगल में सीआरपीएफ के जवानों सर्च अभियान में निकले थे। उसी समय जंगल में नक्सलियों ने बारी बारी से 15 आईडी को ब्लास्ट किया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों के ऊपर मुंह तोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों से घिरता हुआ देख घना जंगल और अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के कई आला अधिकारीयों मौजूद है। और यह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.
गया-बिहार के गया में बिस्किट के कार्टन से विदेशी शराब की बोतलें निकल रही है...उत्पाद विभाग की टीम ने बिस्किट लदे ट्रक में 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है.इस मामले में ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई जीटी रोड के डोभी चेकपोस्ट पर की है।उत्पाद अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बिस्किट लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है।शुरू में ड्राइवर ने विस्किट कहकर भ्रमित करने की कोशिश की पर जब उनलोगों ने छानबीन की तो बिस्किट के बीच भारी मात्रा में शराब मिला है.शराब लदी ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं इस मामले में ड्राइवर संजय ने बताया कि वैशाली के लांलगज के रहनेवाले गाड़ी मालिक अरविंद राय ने उन्हें बताया था कि बिस्किट लोड ट्रक को हाजीपुर छोड़ देना है पर उन्हें शराब के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी.