

बुधवार, 16 सितंबर 2026
Live
पटना- बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के कर कमलों द्वारा मंगलवार को पटना जिलांतर्गत बिक्रम में रु.9.64 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। राज्य के आमजन को सुलभ, सशक्त और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार निरंतर व्यापक प्रयास कर रही है। पटना जिले के बिक्रम क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता को समय पर और प्रभावी आपातकालीन चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके।पांडेय ने कहा कि यह ट्रॉमा सेंटर आईपीएचएस मानकों के अनुरूप 9695 वर्गफीट क्षेत्रफल (जी प्लस 2) भवन में निर्मित किया जाएगा। इसकी संरचना नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार फायर फाइटिंग व फायर अलार्म सिस्टम सहित तैयार की जा रही है। इस अत्याधुनिक भवन में 15 शैय्या का जनरल वार्ड, 10 शैय्या का आई.सी.यू. वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, मेडिकल गैस पाइपलाइन प्रणाली के साथ अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ट्रॉमा सेंटर के निर्माण से न केवल आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।पांडेय ने कहा कि इसके अतिरिक्त वर्तमान में पटना जिले के विक्रम विधानसभा क्षेत्र में 2.80 करोड़ की लागत से कई योजनाएं पूर्ण की गई हैं। जिसमें 1.30 करोड़ की लागात से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अजवॉ, 75 लाख की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, गोनवॉ और 75 लाख की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर केन्द्र, लई बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 7.69 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिक्रम और 27.87 लाख की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, पतुत बनाने का कार्य प्रगति पर है। जिसे ससमय पूरा किया जाएगा। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आधुनिक, समुचित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। बिक्रम ट्रॉमा सेंटर इस दिशा में एक और सशक्त कदम सिद्ध होगा।
पटना- बिहार की राजनीति में इन दिनों पोस्टर वॉर लगातार तेज होता जा रहा है। अब विपक्ष ने सत्तारूढ़ नीतीश सरकार पर सीधा हमला करते हुए पोस्टरों के ज़रिए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर लगाया गया है,जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।इस पोस्टर में बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है – "सृजन घोटाले से भी बड़ा घोटाला... CAG रिपोर्ट ने किया खुलासा,70 हजार करोड़ का घोटाला"। यह पोस्टर सीधे तौर पर नीतीश कुमार सरकार की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।राजद नेताओं का आरोप है कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह सामने आया है कि बिहार में 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जो सृजन घोटाले से भी बड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि बिहार की जनता के साथ धोखा है।बिहार की राजनीति में पोस्टर अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि हमला और जवाबी हमला करने का हथियार बनता जा रहा है। सत्ताधारी और विपक्ष – दोनों ही इस रणनीति के ज़रिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1156 पदों के लिए होमगार्ड की बहाली रविवार से ही जिला स्कूल मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। होमगार्ड के 1156 पदों के लिए 15399 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया है। जिले के 18 प्रखंडों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को रोल नंबर भी जारी किया गया है।होमगार्ड की बहाली के लिए सभी मानक,नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से बहाली की प्रक्रिया आज सुबह 6:00 बजे से जिला स्कूल मैदान में प्रारंभ हुई।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार खुद पूरे बहाली प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज दूसरे दिन भी उपायुक्त चंदन कुमार जिला स्कूल होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में पहुंचे और बहाली प्रकिया का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्ति पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के 18 प्रखंडों के लिए अलग-अलग तिथि और समय निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को रोल नंबर दिया गया है और समय निर्धारित की गई है। पूरे पारदर्शी तरीके से नियमांनुसार बहाली की प्रक्रिया जारी है।चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--
पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में लोकतंत्र व संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ और धांधली के विरुद्ध देश भर के 35 बड़े नेताओं को पत्र लिखा है।जिसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 35 बड़े नेताओं को पत्र लिखे जाने के बाद बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि देश की संविधान की रक्षा जनता कर रही है,केवल तेजस्वी यादव ही नहीं करते हैं...तेजस्वी यादव संविधान में नहीं राजतंत्र में यकीन करते हैं। वह लालू जी के बेटे हैं इसलिए गद्दी चाहिए...तेजस्वी यादव मुगालते में नहीं रहे, तेजस्वी यादव लालू जी की गद्दी ले सकते हैं। जनता का समर्थन नहीं ले सकते हैं.क्या है पूरा मामलानेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में लोकतंत्र व संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ और धांधली के विरुद्ध देश भर के 35 बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी नेताओं से संविधान बचाने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा है कि एसआइआर वस्तुत: भाजपा और एनडीए सरकार के इशारे पर मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र है। यह लोकतंत्र की नींव को हिलाने वाली पूरी प्रक्रिया है. इसका स्पष्ट संकेत है कि कैसे निर्वाचन आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था हमारी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता में जनता के विश्वास को समाप्त करने पर अड़ी हुई है।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार एक अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना। पटना बिहार की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके में एसटीएफ की कार्रवाई में तीन ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो एक और हत्या की साजिश रच रहे थे। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि जेल से छूटे पुराने अपराधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है और वाहन जांच जैसे अभियान और अधिक सघन किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों में 50 हजार का इनामी विकास कुमार और उसके तीन सहयोगियों अभिषेक कुमार, गोविंद और रविदास के साथ दबोच लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसटीएफ की मदद ली और तकनीकी अनुसंधान के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की। पुलिस अब इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पटना। बिहार की राजधानी पटना में कोरोना ने दस्तक दे दिया है। पटना के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे दो मरीजों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थय महकमे में हड़कंप मच गया है। पटना में चार दिन पहले दो व्यक्ति एक निजी अस्पताल में खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम होने जैसे लक्षण दिखे। जिसके आधार पर कोरोनावायरस की जांच की गई, जिसमें दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद स्वास्थय विभाग अलर्ट मोड में हो गया है। वही पटना के सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोग हल्की तबियत खराब होने पर एक निजी अस्पताल में चिकित्सक से दिखाने गए थे। वहां के चिकित्सकों ने कोरोना जांच कराने की सलाह दी। जांच के बाद दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वही कोरोना वैरियट की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।स्वास्थ्य विभाग अलर्ट देश के अन्य हिस्सों में कोविड के JN.1 वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि राज्य में इस वेरिएंट का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
MADHEPURA : मधेपुरा में एक चाचा और भतीजी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत स्थित वार्ड संख्या 04 का है, जहां मो. एनुल होदा नामक एक शख्स ने अपनी ही भतीजी को अपनी हवस के जाल में फांस लिया और उससे अवैध संबंध बना रहा था।इस दौरान स्थानीय कुछ युवाओं ने उन्हें देख लिया और फिर मौके पर पहुंचकर दोनों का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ लिया। मिल रही जानकारी के अनुसार रामपुर लाही पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी मोहम्मद एनुल हुदा अपनी भतीजी को बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए मधेपुरा ले जाया करता था। इसी दौरान उन्होंने अपनी ही सगी भतीजी को अपने हवस के जाल में फंसा लिया और रास्ते में सुनसान नहर पर अपनी बाइक खड़ी कर नहर के किनारे झाड़ी में उनसे अवैध संबंध बनाने लगा।इसी दौरान मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पहले दोनों का वीडियो बनाया। दोनों को पुलिस थाने ले जाने की बात कहने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद आक्रोशित युवक शांत हुए लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ तौर से देखा और सुना जा सकता है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने भी युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। यह घटना बीते 25 जनवरी की बताई जा रही है। उसके बाद 26 जनवरी को दोपहर संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवती की लाश को दफना दिया। हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो मधेपुरा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और मधेपुरा एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने शंकरपुर थाना अध्यक्ष और सदर अंचल इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने का सख्त आदेश दिया, जिसके बाद हरकत में आयी शंकरपुर पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा फिलहाल गांव और घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, पीड़िता के परिजन डरे और सहमे हुए कैमरे पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
MADHEPURA : मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र में करोड़ों की विदेशी शराब बरामद की गयी है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराबबंदी वाले बिहार में करोड़ों की विदेशी शराब बरामदइस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि भिरखी वार्ड 21 स्थित राजकमल रवि के गोदाम में करीब 300 पेटी विदेशी शराब लाकर रखा गया है। गोदाम पर छापेमारी करने पर शराब माफिया के साथ अत्यधिक मात्रा में शराब की बरामदगी हो सकती है। स्पेशल टीम को मिली कामयाबीमिली सूचना के आधार पर मधेपुरा एसपी के निर्देश पर ASP के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिवत गोदाम की घेराबंदी की गयी। इस दौरान पुलिस को देख भाग रहे गणेश कुमार यादव को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया और गोदाम में बने कमरे के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस ने 425 कार्टन, 4365 लीटर विदेशी शराब बरामद किया और लग्जरी कार के साथ गणेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गाड़ी और शराब के बारे में गणेश कुमार यादव से पूछताछ करने पर बताया कि ये गाड़ी इनके पुत्र राजकमल रवि की है और उसके साथ मिलकर व्यापार करते थे। हालांकि, उनका पुत्र पुलिस को देख फरार हो गया। एसपी ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना, मधेपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त गणेश कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
MADHEPURA : मधेपुरा में बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बेकाबू ट्रक ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गयी। ये हादसा सदर थाना क्षेत्र के मठाही ओपी क्षेत्र के बैरवा जाने वाली मुख्य सड़क के पास NH-107 मुख्य मार्ग की है, जहां मधेपुरा की ओर से सहरसा जा रही तेज रफ़्तार ट्रक ने सहरसा से पामा जा रहे बुलेट को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। मृतक की पहचान सहरसा के सिमरी बख़्तियापुर थाना क्षेत्र के चकभरो पहाड़पुर गांव निवासी फुलेन्द्र सिंह और रिश्ते में चाचा अभय सिंह के रूप में की गयी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मठाही ओपी की 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी। बता दें कि 112 पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। बहरहाल, सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति सहरसा से मधेपुरा की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे मधेपुरा से सहरसा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।
MADHEPURA : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लगातार मिल रही धमकियों के बाद उनके एक मित्र ने बुलेट प्रूफ लग्जरी लैंड क्रूजर कार भेंट की है, जिसकी चर्चा आम हो रही है। इसी बुलेट प्रूफ कार में सवार होकर पप्पू यादव मधेपुरा पहुंचा, जहां अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और जमकर निशाना साधा। बुलेट प्रूफ कार से मधेपुरा पहुंचे पूर्णिया सांसदपप्पू यादव ने बताया कि उन्हें अपनी नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा की फिक्र है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच जब सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उनके मित्र ने यह गाड़ी गिफ्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के गुणगान करने वालों को रेवड़ी की तरह सुरक्षा बांटी जाती है।कहा : जीने-मरने का भय नहींउन्होंने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और पत्रकार सुधीर चौधरी का उदाहरण दिया और कहा कि जनता के लिए संघर्ष करने वालों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है और वो जनता के लिए काम करते हैं और काम करते रहेंगे। हमारी प्राथमिकता सिर्फ विकास है। हमें मरने और डरने का भय नहीं है।
MADHEPURA : मधेपुरा के बहुचर्चित भाजपा नेता के पिता रामनारायण साह उर्फ डोमी साह हत्याकांड मामले में संलिप्त मुख्य शूटर को पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शंकरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दरअसल, मधेपुरा पुलिस ने बहुचर्चित रामनारायण शाह उर्फ डोमी साह हत्याकांड के मामले में संलिप्त मुख्य शूटर को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि बीते 14 नवंबर को सिंघेश्वर थाना अंतर्गत जजहट सबैला चौक के पास रामनारायण शाह उर्फ डोमी साह को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था, जबकि डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक पुत्र द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 नवंबर को नामजद अभियुक्त शंभू साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 23 नवंबर को कांड में संलिप्त मुख्य शूटर शंकरपुर थाना क्षेत्र के निशिहरपुर निवासी निकेश कुमार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आयी कि पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी को 70 हजार रुपये डोमी साह को मारने की सुपारी मिली थी। गिरफ्तार अपराधी निकेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। शंकरपुर थाना में कई आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
MADHEPURA : मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला वार्ड संख्या 01 में एक सनकी पति की करतूत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। उसने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सनकी पति की करतूतये घटना सोमवार के अहले सुबह की है, जहां एक सनकी पति ने अपने ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, इस संबंध में हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी है। बहरहाल, आरोपी अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तत्काल शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि 35 साल की पूजा देवी का गांव के ही किसी शख्स से पिछले तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो पूजा के पति अर्जुन शर्मा को नागवार गुजर रहा था। इसी आक्रोश में आरोपी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी की धारदार दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी।
MADHEPURA : बिहार के पहले सिक्स लेन वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता साफ हो गया है। जी हां, पटना से पूर्णिया निर्माण कार्य को लेकर रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय बजट में सड़क निर्माण को लेकर 26 हजार करोड़ रुपया बिहार के लिए स्वीकृत किया गया है लिहाजा जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इसकी जानकारी आज मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दी। 6 लेन वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता साफउन्होंने कहा कि बिहार में सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेन वाली है। केंद्रीय बजट में सड़क निर्माण को लेकर 26 हजार करोड़ की राशि बिहार के लिए स्वीकृत की गई है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद बिहार का ये पहला छह लेन वाला एक्सप्रेस-वे पटना से पूर्णिया के निर्माण कार्य को लेकर भी रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। 26 हजार करोड़ रुपये स्वीकृतउन्होंने कहा कि NH 106 और NH 107 का निर्माण कार्य पूर्ण होने में देरी हुई है। एनएच 106 में वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचा हुआ कार्य वर्ष 2025 के मार्च माह तक पूरा कर लिया जाएगा। NH 107 में काम धीमी गति से चल रहा है। इसके निर्माण कार्य को तेज करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिले में 5 आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यातायात काफी सुगम हो जाएगा।
MADHEPURA : मधेपुरा में बीते दिनों स्कूल जा रहे शिक्षक चंद्रशेखर झा को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने करमा मधेली पेट्रोल पंप के पास NH 106 पर गोली मार दी थी।, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा था। इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि पुरैनी के सिंगार मिडिल स्कूल में पदस्थापित आरोपी निरंजन भगत ने ही बड़ी साजिश रची थी। उसने अपने गुर्गों से शिक्षक चंद्रशेखर झा को जान से मारने के नीयत से गोली मरवायी थी। बताया जा रहा है कि मृत शिक्षक चंद्रशेखर झा और निरंजन भगत के बीच किसी मामले को लेकर आपस में एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था, जिस कारण रास्ते से हटाने की नीयत से आरोपी निरंजन भगत ने अपराधियों को सुपारी दी थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने 24 घंटों के अंदर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देशन में आरोपी निरंजन भगत को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है।वहीं, मृत शिक्षक के परिजनों ने बताया कि 31 जुलाई को स्कूल जा रहे चंद्रशेखर झा को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पुरैनी थाना क्षेत्र के करमा मधेली पेट्रोल पंप के पास एनएच 106 पर दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया लेकिन नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। साथ ही भागलपुर मायागंज से भी पटना रेफर किया गया था लेकिन पटना जाने के दौरान रास्ते में ही शिक्षक चंद्रशेखर झा ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बहरहाल, पुरैनी थाना में निरंजन भगत समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है।
MADHEPURA : उतर बिहार के प्रसिद्ध दूसरा देवघर कहा जाने वाला मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी को करीब दो लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया है। इस दौरान बम-बम भोले के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेकमधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम को पहली बार बिहार सरकार ने राजकीय श्रावणी मेले की दर्जा दी है। यहां बिहार समेत पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल से भी बाबा के भक्त पहुंचते हैं। दरअसल, सिंहेश्वर नाथ धाम का बड़ा महत्व है, जो भी भक्त सच्चे दिल से कुछ मन्नतें लेकर आते हैं, उनकी हर मुरादें यहां पूरी हो जाती है। श्रावणी मेले को लेकर जहां मंदिर परिसर में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं, वहीं, शिव भक्तों के लिए बैरिकेडिंग और पंडाल की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, न्यास बोर्ड के सचिव सह मधेपुरा SDM संतोष कुमार ने बताया कि पहली बार सिंहेश्वर नाथ धाम को बिहार सरकार ने राजकीय श्रावणी मेला का दर्जा दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामयहां शिव भक्त और कांवरियों के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवस्था की है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि आज पहली सोमवरी के दिन करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया है। वहीं, सुरक्षा व्यवतस्था के मद्देनजर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि यहां सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर जगह सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष जवानों को तैनात किया गया है ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हों।
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मधेपुरा पुलिस ने 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना अन्तर्गत 17 जुलाई को संध्या के समय उदाकिशुनगंज बाजार स्थिति रैनगाह पर दो गुटों के बीच अपना-अपना करतब दिखाने के दौरान हुए विवाद को लेकर आपस में लाठी-डंडा एवं रोडाबाजी हो गया था। बीच-बचाव एवं समझाने के वाबजूद भी वे लोग प्रशासन की बात नहीं माने और प्रशासन पर ही रोड़ाबाजी कर दी. जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस संबंध में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के द्वारा कुल 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने के लिये निर्देश दिया गया. टीम ने तकनिकी एवं अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त्तिों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
MADHEPURA : बड़ी खबर मधेपुरा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र से अपहृत छात्र को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा बाबू प्रणय मधेपुरा आया था, जो लापता हो गया और कुछ ही देर बाद उनके भाई रोहित कुमार को फोन पर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार, गम्हरिया थाना अध्यक्ष एवं टेक्निकल टीम द्वारा संयुक्त रूप से अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में इस कांड में अलग-अलग पहलू सामने आए। हालांकि, इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लड़कों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली।इस कांड को एक योजना के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नाबालिग दीपक और विवेक ने पूछताछ के दौरान बताया कि बाबू प्रणय के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया और इसे अपहरण का रूप दिया गया। एसपी ने बताया कि गठित टीम द्वारा अपहृत छात्र बाबू प्रणय को सुखासन रोड से सकुशल बरामद किया गया। वहीं, कांड में शामिल दोनों नाबालिग लड़कों को जुबेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत निरुद्ध किया जाएगा। इस कांड में पुलिस गहनता से आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है। इस पूरी घटना के सूत्रधार तथा अन्य शामिल लोगों को चिह्नित कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
MADHEPURA : मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मधेपुरा की आलमनगर पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी नरथुआ गांव जाने वाली सड़क के बसबिट्टी के पास हुई है। दरअशल, आलमनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नरथुआ गांव के पास अपराध की योजना बना रहे बदमाश इकट्ठा हुए हैं, जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान ने तुरंत उदाकिशुनगंज सीडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया। आदेश मिलते ही आलमनगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है। जिले के पुलिस कप्तान संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।