CM Nitish : CM नीतीश ने पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By:  |
Reported By:
CM Nitish inaugurated 520 four-wheelers and 98 two-wheelers for police use, flagged them off CM Nitish inaugurated 520 four-wheelers and 98 two-wheelers for police use, flagged them off

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार एक अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।