दरभंगा: बिहार के दरभंगा में17सितंबर से17अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है. प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक हुई,जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता,आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन और जीविका दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम पोलो मैदान में आयोजित होगा.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट--