

शनिवार, 19 सितंबर 2026
Live
किशनगंज: जेडीयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.सीमांचल की राजनीति गरमा गई है. विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कुछ शेरशाहवादी समुदाय के शिक्षकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद से हटाने की मांग की है.सीएम को लिखे पत्र के माध्यम से विधायक ने शेरशाहवादी मुस्लिम को बांग्लादेशी करार देते हुए आरोप लगाया है कि ये कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वोटर लिस्ट में जोड़ रहे हैं. इस पत्र के बाद शेरशाहवादी समाज में आक्रोश फैल गया है. ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के बैनर तले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,विधायक कमरुल हुदा समेत कई नेताओं ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि किसी भी समुदाय पर इस तरह संबोधित करना सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है. हमने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि विधायक खुद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं.
किशनगंज:बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार करने के बाद से लगातार एक्शन मोड में है. जिले के बेलवा टेगरमारी में अवैध बालू माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई.जिसके तहत रविवार सुबह से ही जिले के बालू खनन माफियाओं का गढ़ माना जाने वाला बेलवा टेगरमारी गांव में बुलडोजर एक्शन चला. जहां अवैध बालू लदा दर्जनों जुग्गाड़ नाव को ध्वस्त कर दियागया.जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने कार्रवाई की है. टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा गांव स्थित डोंक नदी के किनारे लगातार नदी के बीच से बालू निकालकर देसी टेक्नोलॉजी से बनी थर्मोकोल से बनी नाव पर रखकर बालू जमा किया जा रहा था, इसके बाद स्टॉक बालू की कालाबाजारी कर विभिन्न स्थानों पर बेचा जाता था. इस धंधे पर खनन पदाधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है.इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार और पुलिस अधिकारी जागृति कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों देसी टेक्नोलॉजी से बनी नाव को नष्ट कर बड़ी कार्रवाई की गई. अधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जिससे बालू माफियाओं में भय का माहौल बना हुआ है.
किशनगंज:भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने बड़ी कार्रवाई की है.फर्जी आधार कार्ड के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को दबोच लिया है.गिरफ्तार शख्स की पहचान शमीम हवलदार (34 वर्ष) के रूप में हुई है. यह कार्रवाई पानी टंकी सीमा चौकी पर की गई है. जब जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी.जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान जब उससे पूछताछ की गई तो उसके बयान में लगातार विरोधाभास सामने आया. जब SSB जवानों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से बांग्लादेश का मूल पहचान पत्र और पासपोर्ट बरामद हुआ है. इसके साथ ही एक भारतीय आधार कार्ड भी मिला,जो जांच में पूरी तरह फर्जी पाया गया है.प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भारत में नौकरी की तलाश में आया था, लेकिन एक दलाल के झांसे में फंस गया. एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला मानव तस्करी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है.SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी भारत में किन-किन लोगों के संपर्क में था और उसे फर्जी आधार कार्ड किसने उपलब्ध कराया.इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर होने वाली अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान छिपाने के मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
किशनगंज : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को सीमांचल जिला किशनगंज पहुंचे. उन्होंने ठाकुरगंज में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में सीएम के साथ उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक मंत्री, ठाकुरगंज के वर्तमान विधायक गोपाल अग्रवाल,जमा खान, विजय चौधरी, गृह मंत्री सम्राट चौधरी, नौशाद आलम, किशनगंज नगर परिषद के चियरमेन इंद्रदेव पासवान मंच पर मौजूद रहे.समृद्धि यात्रा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय चौधरी बोले ठाकुरगंज में विकास के अधिक संभावनाएं हैं. ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज बनने से ठाकुरगंज का रूपरेखा बदलेगा और एनडीए के काल में किशनगंज के साथ-साथ ठाकुरगंज का भी खूब विकास हुआ.वहीं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा पहले मैं प्रगति यात्रा में यहां आया था. आज समृद्धि यात्रा को संबोधित करने मुख्यमंत्री जी के साथ आया हूं,पहले के बिहार में8000सड़कें थी. आज के बिहार में150लाख सड़क बनी है.पहले17लाख बिजली कनेक्शन थे. आज की बिहार में2करोड़16लाख बिजली कनेक्शन हुआ जिसमें90%लोग बिजली बिल नहीं देते हैं क्योंकि गरीबों के लिए125यूनिट बिजली फ्री की गई है.31मार्च तक प्रधानमंत्री योजना के तहत70लाख लोगों को पक्का मकान मिलेगा. अब ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द की जाए.अब किशनगंज में चाय नीति भी बनेगा. यहां के भूभाग में अनानास,ड्रैगन फूड जैसे महत्वपूर्ण खेती होती है.पहले के बिहार में12करोड़ इंडस्ट्रीज थे. आज के बिहार में1लाख20इंडस्ट्रीज चल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी नीतीश कुमार मॉडल को अच्छा कहा है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा24नवंबर2005से हमारी सरकार बिहार में है. पहले क्या था आज के बिहार में क्या है पहले की सरकार क्या काम की थी. आज के बिहार में शिक्षा,स्वास्थ्य,अपराध,बिजली के क्षेत्र में काम हुआ है. आज के समय में बिहार राज्य में प्रेम भाईचारा का सोहार्द है.मुसलमान के लिए भी2006से कब्रिस्तान का घेराबंदी हुई है. हर क्षेत्र में काम हुआ है. मंदिर मस्जिद का विवाद अब बिहार में बंद हुआ है.नियोजित शिक्षक,पोशाक योजना,साइकिल योजना,छात्रवृत्ति योजना, BPSCपरीक्षा के तहत शिक्षक भर्ती की गई है और45000नए शिक्षकों की बहाली होगी. पहले5लाख24हजार शिक्षक बहाल हुए थे. आगे भी होगी. आने वाले5वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा.मुसलमान के लिए मदरसाओं को सरकारीकरण किया गया है और एक करोड़69000जीविका दीदी है.2024के बजट में बिहार को केंद्र सरकार द्वारा विशेष पैकेज मिली है. जिसके लिए हम नरेंद्र मोदी जी को नमन करते हैं. किशनगंज जिले को खेल भवन किशनगंज सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज सहित किशनगंज जिला वासियों को लगभग चार करोड़ के योजनाओं का सौगात दिए हैं. और नीतीश कुमार ने आज के समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज से किशनगंज बाईपास का उद्घाटन पावर ग्रिड का उद्घाटन किये हैं और ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज पढ़ने का घोषणा किया गया है.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट --
पटना:किशनगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर की पुत्रवधू, अधिवक्ता वैष्णवी और बेटे एडवोकेट ऋतिक ठाकुर की मौत हो गई है. इस घटना से उनकेपरिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.इस हृदयविदारक घटना से पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं और हाई कोर्ट से जुड़े लोगों पर गहरा शोक व्याप्त है.वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर बिहार के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में माने जाते हैं. इस दुखद समाचार के बाद पटना हाई कोर्ट के कई अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिवक्ता वैष्णवी अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रही थीं. इस दौरान किशनगंज के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वरिष्ठ अधिवक्ता के परिवार से तीन लोगों की मौत हो गई.कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. इस दुर्घटना में अधिवक्ता वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय ठाकुर के बेटे अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है.बताया जाता है कि वाहन में बच्चे भी सवार थे. इस भीषण दुर्घटना के बावजूद बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं.इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.
किशनगंज:यूपीेएससी के फाइनल रिजल्ट में किशनगंज की बेटी ने पूरे राज्यभर का मान बढ़ाया है. शहर के खगड़ा प्रेमपुल की रहने वाली जूही दास ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. जूही को यह कामयाबी चौथे प्रयास में मिला है.अंतिम परिणाम में 649वीं रैंक हासिल हुआ है. जूही के इस उपलब्धि से परिवार, मोहल्ले और पूरे जिले में खुशी की लहर है. जूही दास खगड़ा प्रेमपुल निवासी स्वर्गीय निवारन दास और अन्निका दास की बेटी हैं.इससे पहले वह अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका था. इस बार उसने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर सफलता हासिल की.जूही की सफलता की कहानी संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण है. साक्षात्कार से लगभग दस दिन पहले ही उनके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था. इस कठिन परिस्थिति के बावजूद जूही ने हिम्मत नहीं हारी और साक्षात्कार में शामिल हुई. अंततः उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की.शिक्षा की बात करें तो जूही ने वर्ष 2015 में बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 9.4 सीजीपीए के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हुई थी. इसके बाद वर्ष 2017 में विशाखापत्तनम के चैतन्या संस्थान से 92 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. आगे की पढ़ाई उन्होंने कोलकाता से बीटेक कर पूरी की. जूही ने बताया कु उसे यूपीएससी की तैयारी करने की प्रेरणा उनकी मां से मिली है. उन्होंने पूरी तैयारी मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के माध्यम से की है. खास बात यह है कि जूही किसी भी कोचिंग संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत नहीं थीं. जरूरत पड़ने पर वह कुछ संस्थानों से ऑनलाइन नोट्स मंगवाकर पढ़ाई करती थीं.जूही ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, परिवार के सदस्यों और मार्गदर्शक सपन कुमार दास और सुशोभन दास को दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर जिले के लोगों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
किशनगंज: मुस्लिम बाहुल्य सह सीमांचल जिला किशनगंज में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी जिले के मेची सभागार में संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर है. सुरक्षा को देखते हुएB.S.F , SSB,बिहार पुलिस और कई केंद्रीय बलों की अतिरिक्त जवान की तैनाती की गई है.गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी विशेष हेलीकॉप्टर से खगड़ा स्थित हवाई अड्डा में 4:00 बजे लैंड करेंगे और 5:00 बजे जिला परिषद किशनगंज के परिसर में स्थित मेची सभागार में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे जहां भारत-नेपाल सीमा, भारत-बांग्लादेश सीमा, चिकन नेक कॉरिडोर और प्रस्तावित आर्मी कैंप ,सैनिक रोड को लेकर कई निर्देश जारी की जाएगी. इस बैठक के समाप्ति के बाद गृह मंत्री का काफिला माता गुजरी मेमोरियल यूनिवर्सिटी पहुंचेगी जहां कॉलेज में आयोजित बैठक में शामिल होंगे.दोनों ही गृह मंत्री के आने से बैठक महत्वपूर्ण इसलिए हो जाती है कि आगामी दिनों बंगाल में विधानसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव से पूर्व बैठक में भाजपा की चुनावी रणनीति तय की जाएगी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल के भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें कई निर्देश दिए जाएंगे और बैठक की समाप्ति के बाद दोनों गृह मंत्री माता गुजरी मेमोरियल यूनिवर्सिटी परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले सुबह 26 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह 11:00 बजे अररिया के लिए रवाना होंगे. जिस कार्यक्रम को लेकर और गृह मंत्री के सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिले के साथ-साथ बांग्लादेश सीमा और नेपाल सीमा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी प्रकार का चूक ना हो सके.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट—
किशनगंज : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से है जहां जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के गंभीरगढ़ चौक के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. डंपर और एक अन्य ट्रक में आमने-सामने की टक्कर होने से भीषण आग लग गई. हादसे में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए आग की चपेट से बाहर निकालकर बचा लिया. घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर और ट्रक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट—
किशनगंज : बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. जमीन की लगान निर्धारण करने के नाम पर रिश्वत मांगा गया था. किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के अंचल कार्यालय का मामला है.बताया जा रहा है कि किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के निवासी आवेश अंसारी द्वारा विगत दिनों निगरानी विभाग पटना को शिकायत किया गया था कि किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान द्वारा जमीन का लगान निर्धारण करने के नाम पर लाखों रुपए रिश्वत की मांग की गई थी. जिस पर अमल करते हुए शिकायतकर्ता आवेश अंसारी से ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की 7 सदस्यों वाली टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है. इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में रिश्वत के प्रति खोफ देखी जा रही है. निगरानी टीम में शामिल अधिकारी में DSP विनोद कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान के विरुद्ध शिकायत किया गया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए आज नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है. टीम में शामिल अन्य कर्मचारियों में राजीव कुमार सब इंस्पेक्टर, विनोद सिंह, गणेश कुमार, अनुज कुमार शामिल थे और यह अधिकारी गिरफ्तार कर्मचारी राजदीप पासवान को पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे. शंभू कुमार की रिपोर्ट----
किशनगंज : बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से है जहां जिले के रामपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की टीम ने जांच के दौरान एक करोड़ 60 लाख का सोना जब्त किया है. जब्त सोना कोलकाता से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था जिसे किशनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है.मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कहा किशनगंज जिला पुलिस द्वारा सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट पर लगातार वाहन चेकिंग चलाया जाता है. इसी क्रम में रविवार देर रात रामपुर चेक पोस्ट के समीप टाटा नेक्सन गाड़ी को जांच किया गया तो एक पिट्ठू बेग से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसका कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख है. इस संबंध में स्थानीय जिला थाना द्वारा आयकर विभाग को सूचना दी गई है जिसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृश्य पूछताछ में पता चला कि सोना कोलकाता से खरीद कर सिलीगुड़ी बंगाल ले जाया जा रहा था विशेष जांच के बाद पता चल पाएगा. फिलहाल हिरासत में लिए गए मिलिंद सामांतो नामक व्यक्ति से पूछताछ जारी है.किशनगंजसेशम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : बिहार के नए गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सख्त तेवरों का असर अब साफ दिखने लगा है. डिप्टी सीएम ने पद संभालते ही ऐलान किया था कि अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा और बालू-शराब-जमीन के साथ-साथ ड्रग्स माफिया पर भी शिकंजा कसा जाएगा. इसी कड़ी में किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.शहर के खगड़ा मेला ग्राउंड इलाके में बने स्मैक के अवैध अड्डों को सदर पुलिस ने जेसीबी मशीन से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में पहले उन ठिकानों को चिह्नित किया गया, जहां स्मैक बेची और पी जाती थी. इसके बाद एक-एक कर सभी अवैध एक दर्जन से अधिक घर ढांचों को जमींदोज कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि शहर में स्मैक के जितने भी ठिकाने हैं, उन सभी को चिह्नित कर लिया गया है और बारी-बारी से सभी को नेस्तनाबूद किया जाएगा. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ इलाकों में खुलेआम स्मैक बिक रही है. कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. अब उनके ठिकानों को खत्म किया जा रहा है ताकि यह गंदा कारोबार जड़ से समाप्त हो. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कार्रवाई की खबर फैलते ही स्मैक कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जो लोग पहले बेखौफ होकर नशे का धंधा चला रहे थे, वे अब छिपने की जगह तलाश रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि लंबे समय से इस इलाके में नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही थी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद पूरे बिहार में अपराध और माफिया राज के खिलाफ जो अभियान शुरू हुआ है, किशनगंज में स्मैक माफिया पर चली बुलडोजर कार्रवाई उसकी पहली बड़ी मिसाल बन गई है.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल से AIMIM के 5 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कोचाधामन के रहमतपाड़ा ईदगाह मैदान पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए हजारों मतदाताओं को सरवर आलम को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया और उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा मैं जब तक जिंदा रहूंगा तब तक सीमांचल आता रहूंगा और इंसाफ की लड़ाई लड़ता रहूंगा. सीमांचल के लोगों ने हमें जो वोट दिया है वह वोट प्रतिशत में हमारी पार्टी को लोगों ने सबसे अधिक वोट दिया है. इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं और 5 सीटों में तीन विधानसभा पहला कोचाधामन , दूसरा अमौर और तीसरा बइसी के लोगों ने हमारी पार्टी को रिकॉर्ड मत देकर जीताने का काम किया है. कोचाधामन की मां , बहनों ने भाइयों ने जो हमें वोट दिया है हम उनका दिल की गहराइयों से शुक्रिया करता हूं जो लोग इंसानों का शुक्रिया अदा नहीं करते वह अल्लाह का भी शुक्रिया अदा नहीं करता. हमारे यह पांच विधायक अपने-अपने विधानसभा में काम करेंगे. जनता के तकलीफों को दूर करेंगे. बल्कि सीमांचल की इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे. सीमांचल के किशनगंज में पानी भी अच्छा है. यहां अच्छी खेती होती है. इसमें चाय पत्ती, अनानास, ड्रैगन फूड की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. मैं सरवर बाबू से कहना चाहूंगा कोचाधामन में एक डिग्री कॉलेज बनवाएं. सरकार से मिलकर बहादुरगंज में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन मिल चुकी है. तौसीफ आलम वहां काम करवाएं. मैं 6-6 महीने में आता रहूंगा. कभी कोचाधामन तो कभी बहादुरगंज तो कभी अमौर में विकास कामों को देखने के लिए हमारा और जनाब अख्तरुल ईमान भाई का प्रयास रहेगा कि किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जल्द काम हो सके इसका प्रयास करता रहूंगा. पटना में नीतीश कुमार की सरकार है. बिहार की जनता ने उन्हें वोट दिया है. हमारी ओर से भी उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर मैं बधाई पेश करता हूं. बसरते सीमांचल के साथ इंसाफ हो. यहां दलित, आदिवासी के साथ-साथ सभी धर्म के लोग रहते हैं. उनके साथ भी इंसाफ हो सके. वहीं मंच पर मौजूद बहादुरगंज के नवनिर्वाचित विधायक तौसीफ आलम जो पांचवीं बार विधायक बने हैं और कोचाधामन के नवनिर्वाचित विधायक सरवर आलम जो पहली बार विधायक बने हैं एवं AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर के नव निर्वाचित विधायक अख्तरुल ईमान भी मौजूद लोगों को धन्यवाद दिए. उन्होंने कहा हमें जनता ने वोट दी है मैं इनके हर कामों को पूरा करने का काम करेंगे. यह लोग हमारी पार्टी को और हमें वोट दी है इसके लिए दिल की गहराई के साथ मैं इनका अभिनंदन करता हूं धन्यवाद करता हूं. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी कि पार्टी पहली पार्टी है जो जीतने के बाद लोगों को धन्यवाद देने सीमांचल पहुंचे हैं. किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार के अंतिम दिन रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सीमांचल जिले के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगंज के रसल हाईस्कूल मैदान में चुनावी जनसभा किया. उन्होंने चुनावी सभा में एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन हर धर्म और हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है, जबकि मोदी और बीजेपी के लोग देश को बांटने और तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं.राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की, जिसका उद्देश्य था देश में मोहब्बत, भाईचारा और एकता का संदेश देना. उन्होंने कहा, मैंने नफरत की इस बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है, ताकि हर धर्म और समुदाय के लोग एकजुट होकर देश को मजबूत बना सकें. उन्होंने बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, अपराध और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है.राहुल गांधी ने वादा किया कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर वर्ग के लोगों के लिए समान अवसर और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी. सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी और राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए. उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है, और वह बदलाव महागठबंधन के रूप में आएगा.किशनगंज से शंभु कुमार की रिपोर्ट---
किशनगंज: राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को मुस्लिम बाहुल्य सह सीमांचल किशनगंज के विधानसभा क्षेत्र कोचाधामन के अलता हार्ट खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा अब आर पार की लड़ाई होगी.लड़ाई संविधान बढ़ाने की,लड़ाई भाईचारा कायम रखने की है. पूरा बिहार हम घूम रहे हैं पूरा बिहार बेताब है इस बार भाजपा को बिहार से भगाने के लिए,जैसे अपनी एक जगह जमा होता है तो सरने लगता है और महक जाता है ठीक उसी तरह 20 वर्षों से एनडीए की सरकार की हालत भी वैसी हो चुकी है अब बिहार में नया सरकार चाहिए.बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है. पिछले 11 वर्षों से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार होने के बाद भी बिहार की ओर ध्यान नहीं दिया गया. तेजस्वी यादव अपने संबोधन में बोले आपका प्रत्याशी मुजाहिद आलम सच्चे व्यक्ति हैं. ईमानदार व्यक्ति हैं. जिन्होंने वक्फ बोर्ड के कारण एनडीए से अपना कुर्बानी दिया है. मुजाहिद आलम की जीत पक्की है. संविधान के मालिक बाबा साहब हैं. आप देख रहे हैं अभी बिहार में घूसखोरी,अपराध चरम सीमा पर है. हमारी सरकार बनती है तो हम हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देने का काम करेंगे. जिस घर में एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं है. देश से आरएसएस को भगाना है. हमारे ही पटना में आकर अमित शाह हमें धमकी दे रहे हैं कि शायद अगली बार हम चुनाव लड़ सकेंगे या नहीं. आप सब जानते हैं नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी किशनगंज में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को बनने नहीं दिया. हमने बिहार में 05 लाख नौकरी देने का काम किया है. हमारी सरकार बनती है तो हम मां-बहन योजना के तहत₹2500 प्रतिमाह देने का काम करेंगे.नीतीश कुमार मेरे ही योजना पर काम करते हुए बिहार में बिजली फ्री किया है.पेंशन धारकों को पेंशन बढ़ाने का काम किया है और जीविका दीदियो को₹10000 बैंक के माध्यम से दिया गया है जिसे बाद में लिया जाएगा. हमारी सरकार बिहार में बनी तो हम बैंक के माध्यम से रुपये वापस नहीं लेंगे और₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. वहीं मौजूदVIPपार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी अपने संबोधन में बोले महागठबंधन की ओर से एक पिंजरे के बेटा को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया गया है. 20 वर्षों से चल रही बिहार में खटारा गाड़ी सरकार को इस बार बिहार की जनता बदलने कीमनबनचुकीहै.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. लेकिन अभी एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर दलों के बीच खींचतान जारी है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है.मजलिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को किशनगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए पार्टी ने सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने कहा कि AIMIM पार्टी 35 विधानसभा सीट पर जबकि आजाद समाज पार्टी 25 पर और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी अपनी जनता पार्टी कुल 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि तीनों पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. ईमान ने कहा कि हमारी असली लड़ाई सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि देश में इंसाफ कायम करना है. वहीं उन्होंने कहा कि कल देर शाम तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम का चयन हो चुका है. आज के पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार,जिला अध्यक्ष वसीम अकरम खान , प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन ,नसीम अख्तर, इशहाक आलम सहित अन्य मौजूद थे.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार को विजयदशमी के दिन जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे और माता रानी का दर्शन किया. उन्होंने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बोले माता दुर्गा से प्रार्थना है सभी लोग स्वस्थ रहें, खुश रहें, सभी लोग विकसित भारत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. पूजा पर्व शांतिपूर्ण ही मनाना चाहिए. शांतिपूर्ण पूजा के लिए पूरे बिहार एवं भारत वासियों को हृदय से शुभकामना और धन्यवाद देता हूं. सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें.दिलीप जायसवाल ने कहा हमारा देश नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. देशभर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. सबका साथ सबका विकास हो रहा है. मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि आपके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है. किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज : विगत दिनों महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में बिहार के दरभंगा में आयोजित सभा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गालियां दी गई थी. इसके विरोध में गुरुवार 4 सितंबर को एनडीए के द्वारा बिहार बंद किया गया है. इसके तहत इसका असर मुस्लिम बाहुल्य सह सीमांचल जिला किशनगंज में भी दिखा.गुरुवार सुबह 7:00 से ही जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) भारतीय जनता पार्टी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के दर्जनों नेता कार्यकर्ताओं के द्वारा पहले जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग जो सात राज्यों को जोड़ती है. उसे घंटो जाम किया गया फिर फिर दूसरे जाथा के लोगों ने जिले का मुख्य बाजार, दुकान आदि कारोबारी का गंदी मोल, आदि प्रतिष्ठानों को बंद कर खूब विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से शामिल लोगों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रही स्वीटी सिंह, जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, सुशांत गोप, शिशिर दास, दुर्गा कुमारी, कौशल आनंद, मुकेश मललीक, हरि अग्रवाल आदि लोगों ने राहुल गांधी का विरोध करते हुए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी का अर्थी यात्रा निकाल कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहकर खूब नारेबाजी की गई और अंत में राहुल गांधी के अर्थी को आग के हवाले कर जलाया गया जहां सभी नेताओं ने एक सुर में कहा अब मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान. आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को फिर से धूल चटाएगी.
किशनगंज : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ मुस्लिम बाहुल्य जिला किशनगंज में भी महागठबंधन की ओर से जिले के बिहार बस स्टैंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया. इस दौरान बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये.आपको बता दें कि किशनगंज से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य सड़क असम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, बंगाल सहित सात राज्यों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को घंटो जाम किया गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में बंद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. वहां मौजूद राजद विधायक इजहार असफी, सउद आलम, कांग्रेस विधायक इज़हारुल हुसैन, पूर्व विधायक कमरुल होदा, मोहम्मद पीटर, सरवर आलम, देवेंद्र यादव, दानिश इकबाल, नारा लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी. बंदी के कारण आम लोगों और यात्रियों को घंटा दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिस कारण सड़क पर बस, ट्रक आदि भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार और थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने अपने पूरे दलबल के साथ तीन विधायक, एक पूर्व विधायक सहित दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गए.किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट--
किशनगंज। जिले की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल 50 हजार के ईनामी बदमाश को रविवार की देर रात्रि को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र के भवानीगंज चौक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद पप्पू मस्तलिया कोचाधामन का रहने वाला है।एसपी सागर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध विभिन्न थाने में अपराधिक मामले दर्ज है।आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी 50 हजार का टॉप टेन ईनामी बदमाश था। जो फरार चल रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। इनके विरूद्ध पूर्व में भी कई बार छापेमारी की गई थी परंतु ये पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। रविवार की देर रात्रि को पुलिस को आरोपी के ठिकाना का पता चला था।सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार द्वारा गठित टीम व पूर्णिया एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर टॉप टेन बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोचाधामन व अन्य थाने में चार मामले दर्ज है।पुलिस को सूचना मिली कि टॉप टेन बदमाश किशनगंज में घूम रहा हैं। कार्रवाई के लिए एसपी सागर कुमार के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।जिसमें किशनगंज पुलिस व एसटीएफ पूर्णिया की टीम शामिल थी। टीम को आरोपी के ब्लॉक चौक से गुजरने की सूचना मिली थी। ब्लॉक चौक के पास पुलिस की नाकेबंदी की गई। वह पुलिस टीम को देखकर बाइक को तीव्र गति से दौड़कर भागने लगा था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया।किशनगंज से शम्भू रविदास की रिपोर्ट