आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का मिला शव : शनिवार शाम से था लापता,पिता बोले- हत्या हुई है

Edited By:  |
Reported By:
Was missing since Saturday evening, father said – murder has taken place Was missing since Saturday evening, father said – murder has taken place

समस्तीपुर:-समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव रविवार की सुबह सरैया पुल के पास मिला है। हाथ और आंख पर चोट के निशान है। पास में ही बाइक खड़ी थी। शनिवार शाम से लापता था। मृतक की पहचान संजीव सिंह(35) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह शनिवार की शाम से ही लापता था। घटना सराय रंजन थाना क्षेत्र की है।


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पिता राजू सिंह ने बताया कि संजीव शनिवार शाम5बजे के करीब घर से पैदल निकला था। सरायरंजन बाजार मौसी के घर गया था। वहां से राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर सरैया की ओर निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। बेटे का हत्या हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार संजीव जन वितरण प्रणाली की दुकान भी चलाते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी चंद्रप्रभा देवी बच्चों के साथ इस समय अपने मायके आधारपुर गांव में हैं। इधर राजद नेता के पुत्र का शव मिलने की मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शव नहीं उठा था। इधर सदर एसडीपीओ-1सह एसएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार छानबीन की जा रही है।