Bihar News : समस्तीपुर में कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान फरार हुए पांच कैदी, एक पकड़ाया, 4 की तलाश जारी


समस्तीपुर। जिले के कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया। जबकि चार कुख्यात कैदी फरार होने में कामयाब रहे। फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं, अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी है।
हाजत के गेट खोलने के दौरान हुए धक्का-मुक्की फरार हुए पांचो कैदी
जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद हाजत में बंद कर रही थी। तभी हाजत के गेट खोलने के दौरान हाजत के अंदर से धक्का मार 5 कैदी भागने लगे। इनमें से एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अन्य चार कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी है।
अधिकांश कैदी लूटकांड के आरोपी
हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए और फरार हो गए। अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए।