SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड संख्या-27 में घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे दुकान खोलकर खैनी की मांग की गई थी लेकिन नहीं देने पर मारपीट की गई, जिसमें वैद्यनाथ मिश्र के पुत्र हेमंत कुमार मिश्र (35 वर्ष) जख्मी हो गया।

घटना के बाद स्वजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी घर में सो रहे थे। देर रात करीब 1 बजे के एकबार फिर से 24 से अधिक की संख्या में बदमाश पहुंचे और घर पर रोड़ेबाजी करते हुए ताला तोड़कर सो रहे बहोरन मिश्र के पुत्र वैद्यनाथ मिश्र (65 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेटे से खैनी को लेकर हुआ विवाद तो घर में सो रहे पिता की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में मची सनसनी

बदमाशों ने गोली वृद्ध के एकदम कान के पास मारा। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बसंत कुमार मिश्रा ने बताया कि खैनी को लेकर हुए विवाद के बाद दोबारा घर पर आकर बदमाशों ने हंगामा करते हुए घर का ताला तोड़ कर उनके पिता को गोली मार दी और बोला कि अगर ज्यादा शोर किया तो तुमको भी गोली मार देंगे। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, जिसमें दो लाला झा और शिवम कुमार की लोगों ने पहचान की है। शेष सभी मुंह में कपड़ा लपेटे हुए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।