
मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026
LivePATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज बैठक हुई, जिसमें कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक के दौरान जनता के हितों का ख्याल रखा गया और बड़ा फैसला लिया गया है।कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहरमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस मीटिंग में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। पहली कैबिनेट की बैठक में 4 एजेंडों पर मुहर लगी थी।नीतीश सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बिहार सरकार नई पॉलिसी लेकर आई है। इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार अब 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड देगी। इंटर्नशिप पर यह राशि दी जाएगी। B.Tech के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर राशि मिलेगी। वहीं, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई fee नहीं लगेगा। तीन लाख 46 हजार 777 आवेदन कर्ता को इसका लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें : Bihar Politics : पान मसाला और खैनी हुआ खत्म तो बाजार निकले बिहार कांग्रेस विधायक, जा सकते हैं चारमीनार, बस इस बात का है इंतजारराज्यभर में बनेंगे 2165 पंचायत भवनबिहार सरकार राज्यभर में 2165 पंचायत भवन बनाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे। इसपर कुल 6 हजार करोड़ 10 लाख 38 हजार 707 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभगा के अंतर्गत एक्स सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एंव मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन एवं कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पड़े दुष्प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं संविदा आधारित पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।
PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) जुट गयी है। इसी क्रम में आज पार्टी ने लोकसभा प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है और उनकी लिस्ट भी जारी कर दी है।लोकसभा प्रभारियों की सूची की जारी बिहार में लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है। जारी की गई सूची के मुताबिक हाजीपुर का लोकसभा चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया है तो जमुई की जिम्मेदारी अमरनाथ सिंह उर्फ अमर कुशवाहा को मिला है। वहीं, खगड़िया में सुरेश भगत, समस्तीपुर में मिथिलेश निषाद, वैशाली में राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, नवादा में अभय कुमार सिंह, गोपालगंज में परशुराम पासवान को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
PATNA : लैंड फॉर जॉब घोटाले में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की थी, वहीं, आज ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने तेजस्वी यादव को बीते 19 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था और 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले सोमवार को ईडी ने लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। लालू परिवार से हो रही पूछताछ पर अब सियासत भी गरमा गई है।उपेन्द्र कुशवाहा का सीधा हमलालालू फैमिली से ईडी की लगातार हो रही पूछताछ पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि तमाम मामले काफी पुराने हैं। केन्द्रीय एजेंसियां सबूत के आधार पर कार्रवाई करती है, इसमें कोई नयी बात नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद जी जब मुख्यमंत्री बने, तभी से उनपर करप्शन का गंभीर आरोप लगा है और लगातार कार्रवाई हो रही है। यह कोई नया मामला नहीं है लिहाजा भ्रष्टाचार करने पर कार्रवाई तो होगी ही। राहुल गांधी की यात्रा पर ली चुटकीवहीं, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आरोप उनपर लगे हैं और सबूत के आधार पर ही हेमंत सोरेन से पूछताछ हो रही है इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तीखा तंज कसते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वे न्याय यात्रा पर हैं और बिहार में महागठबंधन की सरकार चली गयी। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन अब नीतीश कुमार के अलग होने के बाद ताश के पत्तों की तरह धाराशायी हो गयी है। वहीं, सीट बंटवारे पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि NDA में सीट शेयरिंग पर कोई रार नहीं है। सीटों का फॉर्मूला जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।
PATNA : नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। सुबह 11.30 बजे से यह बैठक शुरू हुई थी, जो खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ सभी मंत्रियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और अभिवादन किया। इसके बाद कई मुद्दों पर चर्चा की गई। नई कैबिनेट की बैठक खत्मकैबिनेट की मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज की कैबिनेट की मीटिंग में आगामी बजट सत्र पर चर्चा हुई है। कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि अब बजट सत्र 5 फरवरी की बजाए 12 फरवरी से शुरू होगा और 29 फरवरी तक चलेगा। गौरतलब है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की ये पहली बैठक थी, जो साढ़े 11 बजे शुरू हुई थी। इधर, कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद जेडीयू के सांसद सीएम आवास पहुंच गए हैं। सभी सांसदों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने बैठक शुरू कर दी है।
PATNA : बिहार में सियासी गहमागहमी तेज है। सारी पार्टियां बिहार के सियासी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। इस बीच हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी एक्टिव हो गये हैं और उन्होंने भी पार्टी विधायकों की अहम बैठक की है। प्रधानमंत्री मोदी जहां...वहां HAM शनिवार को HAM की विधायक दल की बैठक के बाद दो टूक अंदाज में कहा गया कि जहां पीएम मोदी है, वहां HAM हैं। जीतन राम मांझी के सलाहकार श्याम सुंदर शरण ने कहा कि जीतन राम मांझी जी ने ये निर्देश दिया है कि जो भी बीजेपी और PM मोदी का फैसला होगा, वह हमलोगों को स्वीकार होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई शर्त नहीं है बल्कि पीएम मोदी जी के हर निर्देश के साथ हमलोग हैं। तेजस्वी और राहुल गांधी को दिया बड़ा झटकाफिलहाल मांझी की पार्टी HAM की तरफ से आए इस बयान के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीतन राम मांझी से फोन पर बात की और I.N.D.I.A गठबंधन में आने का न्योता दिया। कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल भी जीतन राम मांझी से मुलाकात कर सकते हैं।
PATNA:-आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की तैयारी में लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार बड़े फैसले ले रहे हैं.सीएम नीतीश कुमार ने आईएएस एवं आईपीएस का तबादला किया है तो आरजेडी कोटे के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है.इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.इस अधिसूचना के अनुसार सरकार ने सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े अंचलाधिकारी का ट्रांसफ़र किया गया है.कुल 478 अंचल में नये अंचलाधिकारी (CO)के पद पर पोस्टिंग की गयी है.इनमें से कई अधिकारी पहले ही अलग अलग अंचलों में तानात थे,जबकि कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी अचंलाधिकारी के पद पर तैनाती की गयी है.बताते चलें कि कुछ महीने पहले तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रूप में आलोक मेहता ने सीओ का ट्रांसफर किया था,पर कई तरह की शिकायतें मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उस ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी,पर अब नये सिरे से ट्रांसफर किया गया है. इस अधिसूचना के अनुसार रजनीकांत को पटना सदर अचल का सोी बनाया गया है,जबकि प्रभात रंजन को मसौढ़ी,सुनील कुमार को फलवारीशरीफ,कविता कुमार को घोसवरी अंचल की जिम्मवनारी दी गयी है.478 नये अंचलाधिकारियों की सूची इस प्रकार है- -- 478 नये अंचलाधिकारियों की सूची
Patna:-गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने झंडोत्तोलन किया.विधानसभा में अवध बिहारी चौधरी के झंडोत्तोलन के दौरान उपाध्यक्ष समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे.इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बिहारवासियो को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.
PATNA : कर्पूरी जयंती को लेकर बिहार की सियासत गरमायी हुई है। प्रदेश के दो बड़े दल कर्पूरी जयंती मनाने को लेकर आमने-सामने आ गये हैं। इस बीच बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हुंकार भरी और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हर हाल में मिलर स्कूल में कर्पूरी जयंती मनाएगा। मिलर मैदान में कर्पूरी जयंती मनाएगी BJPसम्राट चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बीजेपी ने मिलर स्कूल ग्राउंड को बुक कराया है लिहाजा हर हाल में हम मिलर स्कूल ग्राउंड में ही कर्पूरी जयंती मनाएंगे। जेडीयू को हर हाल में सुबह 7 बजे मिलर स्कूल ग्राउंड को खाली करना होगा। सम्राट चौधरी की हुंकारवहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजभवन में राज्यपाल से हुई मुलाकात पर सम्राट चौधरी ने दो टूक अंदाज में कहा कि बिहार के विकास के लिए मिलेंगे तो अच्छी बात है। वहीं, महागठबंधन के नेताओं द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन की टाइमिंग को लेकर सवाल किए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि तीन सालों में मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया है और भव्य राम मंदिर बन गया। साथ में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गयी इसलिए जिसको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आखिर क्या किया जाए। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को जयंती है। चुनावी वर्ष में उनकी 100वीं जयंती को सभी राजनीतिक दल भव्य तरीके से मनाने को लेकर बेकरार हैं। इस बीच आयोजन स्थल को लेकर सत्ता पक्ष जदयू और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। बीजेपी ने चेतावनी दी है कि आरक्षित मैदान उन्हें कार्यक्रम के लिए खाली नहीं मिला तो वह सड़क पर समारोह मनाएगी। दरअसल, यह पूरा मामला पटना स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान से जुड़ा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है कि 24 जनवरी को भाजपा के लिए आरक्षित मिलर स्कूल मैदान नहीं मिला तो वीरचंद पटेल मार्ग पर पूरा कार्यक्रम आयोजित होगा और जदयू और आरजेडी कार्यालय के सामने कर्पूरी जयंती मनाई जाएगी।मिलर स्कूल मैदान आरक्षित करवाने का पेपर पत्रकारों को दिखाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू कहती है कि दिसंबर में इस मैदान को आरक्षित करने का आवेदन दिया था लेकिन भाजपा ने 1 नवंबर को आवेदन दिया था। इसके बाद एनओसी मिला और शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मैदान खाली कर आरक्षित किया जाए। इसके बाद 23 जनवरी के लिए जदयू को यह मैदान आवंटित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि जदयू 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में कर्पूरी जयंती मनाने वाली है, लेकिन वह बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए मिलर हाई स्कूल के मैदान में व्यवस्था कर रही है।
PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्शन में हैं। बिहार में पठन-पाठन को दुरुस्त करने में लगे शिक्षा विभाग ने पटना डीएम के आदेश को पलट दिया है और स्कूल खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। केके पाठक ने पलटा पटना DM का आदेशइस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना को निर्देश दिया है और कहा है कि पटना जिला के विद्यालयों को दिनांक 23.01.2024 तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। आपको ज्ञात है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से निर्गत विभागीय पत्रांक- 12/गो.. दिनांक 20.01.2024 में किसी भी विद्यालय को बंद करने के पूर्व विभागीय अनुमति लेने की आवश्यकता है, जो जिलाधिकारी, पटना द्वारा नहीं लिया गया है।अतः निर्देशानुसार विभागीय प्रासंगिक पत्र में निहित निदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में आप अपने जिले के सभी विद्यालयों को खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्कूल खोलने का जारी किया निर्देशगौरतलब है कि रविवार की शाम पटना के डीएम ने शीतलहर के कारण पटना जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था, जिसे शिक्षा विभाग ने पलट दिया है। अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और पटना डीएम आमने-सामने आ गये हैं।
PATNA:- लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बिहार की सत्तधारी जेडीयू के बड़ा झटका लगा है.वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर सुनील सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है.मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर सुनील सिंह ने प्रवक्ता के साथ ही जेडीयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.वे काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.कयास लगाये जा रहे हैं कि वे जल्द ही बीजेपी का दामन थामेगे.उन्हौने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा भेज है.वहीं अपने सोसल मीडिया पर इस्तीफे को जानकारी देते हुए अब प्रभु श्रीराम के आदेश पर आगे काम करने की बात कही है. बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के सीएम ऩीतीश कुमार ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की थी.इस सूची में ललन सिंह के कार्यकाल में पार्टी के पदाधिकारी रहे कई दिगग्ज नेताओं को जगह नहीं मिली है.वहीं काफी दिनों से जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे डॉक्टर सुनली कुमार ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है.आमतौर पर जेडीयू प्रवक्ता के तौर पर नीतीश कुमार के कार्य की तारीफ करने वाले सुनील कुमार अब नीतीश कुमार पर हमवलावर होते हुए नजर आयेगें
PATNA : छात्रों के लिए बड़ी खबर है कि शीतलहर के कारण बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इस बीच भीषण ठंड को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। पटना डीएम ने जारी किया आदेशपटना डीएम के आदेश के मुताबिक जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाडी केन्द्रों एवं कोचिंग सेंटर सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को दिनांक 23.01.2024 तक विस्तारित किया गया है। इसके साथ ही वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप पूर्वाह्न 09.00 से पूर्व और अपराह्न 03.30 बजे के पश्चात् प्रतिबंधित रहेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।ये भी पढ़ें : राम मंदिर को भेंट में मिला 101 किलो सोना : जानिए किसने दिया इतना बड़ा दान, दूसरे नंबर पर है कौन, पढ़ें पूरी रिपोर्टये भी पढ़ें : हनुमान मंदिर ने दिए सोने के तीर-धनुष, 10 करोड़ रुपये देने वाला महावीर मंदिर देश का पहला संस्थान गौरतलब है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है लिहाजा स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
PATNA : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पटना दौरे पर हैं। बीजेपी नेता के बिहार दौरे से जेडीयू तिलमिला गई है और CM मोहन यादव के दौरे पर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी पर किया तीखा प्रहारनीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता मदन सहनी ने कहा है कि किसी के आने से महागठबंधन के वोटबैंक पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है लेकिन पहली बार बिहार आने पर हम उनका स्वागत करते हैं। इसके साथ ही मंत्री मदन सहनी ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि भाजपा कहती है कि हमने कभी जात-पात नहीं की लेकिन लगातार जातीय सम्मेलन कराकर वोटबैंक को साधने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। इसके साथ ही मदन सहनी ने नीतीश कुमार के NDA में वापसी के सवाल पर दो टूक अंदाज में कहा कि बीजेपी हमेशा लालायित रहती है कि जेडीयू को साथ लेकर चलें लेकिन अब हमलोग कहीं नहीं जाने वाले हैं। NDA में अबतक नहीं हुआ सीट बंटवाराइसके साथ ही मंत्री मदन सहनी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में सभी को बोलने की आजादी है लेकिन एनडीए में सभी लोगों को बोलने की आजादी नहीं है। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग की बात छोड़िए, क्या एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है क्या? JDU हर सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। किसी को अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है।
PATNA : पटना के राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम में आज से 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स की शुरुआत हो गयी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर खेल मंत्री जितेन्द्र राय की मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया। 'अब बिहार में होगा IPL और अंतर्राष्ट्रीय मैच' स्कूल गेम्स के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार में खेल के विकास का दावा किया और कहा कि बिहार में जल्द ही आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जाएगा। बिहार में स्पोर्ट्स कल्चर को विकसित करने के लिए अलग से खेल विभाग का गठन किया गया है। खेल के क्षेत्र में अब बेहतर काम होगा। उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और साथ ही क्रिकेट की पिच पर दो-दो हाथ आजमाए और लंबे-लंबे छक्के लगाए। 'सियासत भी एक टीम वर्क'वहीं, क्रिकेट के साथ-साथ सियासी पिच पर छक्का लगाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रिकेट की तरह सियासत भी एक टीम गेम की तरह है। हम टीम पर विश्वास करते हैं। एक शख्स सिर्फ छक्के लगाए और दूसरी तरफ से पूरी टीम धाराशायी हो जाए तो यह भी ठीक नहीं है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से काम कर रही है। राजनीति भी सभी के सहयोग के साथ की जाती है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि ये टूर्नामेंट खासतौर पर बिहार के बाहर होता था लेकिन इस बार ये बिहार में हो रहा है लिहाजा खुशी की बात है। ये स्कूली छात्रों के लिए शानदार प्लेटफॉर्म है, जहां वे अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। खेल को लेकर बिहार में अब माहौल बन रहा है। अब तेजी से इसमें सुधार हो रहा है।
PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। सीट बंटवारे के मुद्दे पर जिच कायम है। इस बीच भाकपा-माले ने बिहार की 5 सीटों पर दावा ठोक कर सहयोगी दलों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। भाकपा-माले ने ठोका 5 सीटों पर दावाआगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाकपा-माले ने गठबंधन के दूसरे घटक दलों से 5 सीटों की मांग की है और कहा है कि मौजूदा हैसियत और जनाधार के हिसाब से ही सीटों का बंटवारा किया जाए। भाकपा-माले ने जहानाबाद के साथ-साथ काराकाट, सीवान, आरा और पाटलिपुत्र की सीट पर दावा ठोका है और इस संबंध में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को चिट्ठी लिख दी है और जल्द से जल्द सीटों की घोषणा करने की मांग कर दी है।'सहयोगियों के हितों का रखना होगा ख्याल'इस संबंध में भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि सभी दलों को कुछ तो कुर्बानी देनी होगी। साथ ही सहयोगियों के हितों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। पिछली बार जब हमलोग विधानसभा चुनाव लड़े तो हमलोगों की पार्टी की भागीदारी की वजह से मगध रेंज, शाहाबाद रेंज और सारण रेंज में महागठबंधन को बड़ी जीत मिली थी और हमारी पार्टी की बड़ी भूमिका रही है तो इसको देखते हुए सम्मानजनक समझौता जरूरी है। बीजेपी पर किया तीखा वारइसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आयी है, तब से लगातार देश के संवैधानिक ढांचे पर और गंगा-यमुना तहजीब पर लगातार हमला हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि राममंदिर के जरिए वे हिन्दू गौरव के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं। साथ ही साथ जो बुनियादी मुद्दे हैं, उन्हें दबाने की कोशिश हो रही है।
PATNA:-भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के बिहार कैडर के 8 अधिकारियों को नये साल में तोहफा मिला है.नीतीश सरकार ने इन सभी 8 अधिकारियों को 1 जनवरी से प्रमोशन दिया है.ये सभी 8 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी है और अभी अनुमंडल पदाधिकारी के रूप मे अलग-अलग जिलों में तैनात हैं.अब इन्हें वरीय कलमान यानी संयुक्त सचिव स्तर,वेतनमान लेवल 11 में प्रोन्नति दी गयी है.अब इन्हें 67700-2.08700 का वेतनमान मिलेगा.जिन अधिकारियों को नये साल में प्रमोशन मिला है.उनमें मोतिहारी सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम,बिहारीशरीफ एसडीओ अभिषेक पलसिया,बगहा एसडीओ अनुपमा सिंह,दरभंगा एसडीओ चन्द्रिमा अत्री,दानापुर एसडीओ प्रदीप सिंह,सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक,पटना सदर एसडीओ श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर और पटना सिटी की एसडीओ गुंजन सिंह हैं.
PATNA : PM नरेन्द्र मोदी का बिहार दौरा तय हो गया है। वे आगामी 27 जनवरी को बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बिहार को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर नीतीश सरकार में मंत्री ने खुशी जतायी है। 'PM मोदी आ रहे बिहार...खुशी की है बात'पीएम के बिहार दौरे को लेकर नीतीश सरकार में मंत्री मदन सहनी ने खुशी जताते हुए कहा है कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है। अगर वे बिहार आ रहे हैं तो खुशी की बात है। हम सभी उनका स्वागत करेंगे। बिहार में कोई भी आ सकता है। बिहार आध्यात्मिक केन्द्र रहा है। मांझी पर किया तीखा प्रहारइसके साथ ही मंत्री मदन सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि मांझी जी बहुत बड़े ज्ञानी हो गये हैं इसलिए वे हमारे नेता नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं। आगामी चुनाव में जनता उनको बताएगी। 'नहीं फंसा है कोई पेंच'वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फंसे पेंच पर मंत्री मदन सहनी ने कहा कि कहीं कोई पेंच नहीं फंसा हुआ है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर विजय दर्ज की है लिहाजा उसपर प्रश्न ही नहीं खड़ा होता है, उससे आगे हमारे नेता तय करेंगे। स्मृति ईरानी के बयान पर दिया जवाबवहीं, सनातन धर्म को लेकर सवाल खड़े करने पर सहयोगी दलों को भी नसीहत दी और कहा कि सभी को धर्म का सम्मान करना चाहिए। वहीं, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा I.N.D.I.A गठबंधन को फर्जी सनातनी करार दिए जाने पर मदन सहनी ने कहा कि स्मृति ईरानी जी हम लोगों को सनातनी होने का सर्टिफिकेट देंगी क्या? हमलोग पूजा-पाठ करने वाले लोग हैं।
PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार दौरा तय हो गया है। पीएम मोदी इस महीने ही बिहार के दौरे पर आएंगे और सूबे की जनता से सीधे मुखातिब होंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आगामी 27 जनवरी को बिहार के दौरे पर आएंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही बिहार को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी की यहां होने वाली है सभापीएम मोदी 27 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अगले ही दिन बिहार दौरे पर आएंगे। वे बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम बेतिया के सुगौली में होना है, जिसके लिए पार्टी स्तर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है।बिहार पर है खास नज़रगौरतलब है कि कुछ ही महीनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है लिहाजा बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार भी अधिक से अधिक लोकसभा की सीटें जीतना बहुत जरूरी है। बीजेपी ने चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा भी चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साहफिलहाल पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी अपनी इस सभा से ही चुनावी बिगुल फूकेंगे।
PATNA : लालू परिवार पर ईडी और सीबीआई के कसते शिकंजे के बाद मंत्री तेजप्रताप यादव ने दो टूक बयान दिया है और कहा है कि इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। तेजप्रताप का बीजेपी और RSS पर प्रहारपटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजप्रताप यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि भाजपा और संघ के लोग समझ गये हैं कि इन लोगों का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनलोगों ने जो जाल फेंका है, उसमें खुद बीजेपी और RSS के लोग फंसने वाले हैं। वहीं, सीट शेयरिंग के मसले पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस संबंध में सीनियर लीडर ही बताएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन का ही परचम लहराएगा। नहीं कम हो रही लालू फैमिली की मुश्किलेंगौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बड़ी बात ये है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की एक और बेटी का नाम इस चार्जशीट में शामिल किया गया है लिहाजा कहा जा सकता है कि धीरे-धीरे इसकी आंच पूरे परिवार पर पड़ती दिख रही है।लालू - राबड़ी की एक और बेटी का नाम शामिलED की चार्जशीट में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी हेमा यादव का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती का नाम चार्जशीट में शामिल किया गया था। उनसे पूछताछ भी हो चुकी है। हेमा यादव के अलावा चार्जशीट में हृदयानंद चौधरी और अमित कात्याल का नाम भी शामिल किया गया है।
PATNA : बिहार में खेल विभाग के गठन के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और दो IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दे दी है। खेल विभाग के गठन की मंजूरी मिलते ही अब इस विभाग में दो बड़े अफसरों की तैनाती कर दी गई है। दो IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभारखेल विभाग के गठन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, ब्रेडा के MD महेन्द्र कुमार को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि खेल विभाग के गठन के बाद अब कुल 45 विभाग होंगे। बिहार में स्पोर्ट्स कल्चर होगा विकसितनीतीश सरकार द्वारा अब खेल विभाग के गठन के बाद बिहार में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के कल्याण से संबंधित कार्य भी होंगे। बिहार में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से संबंधित कार्य भी किए जा सकेंगे। साथ ही खेल से संबंधित संस्थाओं का भी गठन किया जा सकेगा।