PATNA :आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) जुट गयी है। इसी क्रम में आज पार्टी ने लोकसभा प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है और उनकी लिस्ट भी जारी कर दी है।


लोकसभा प्रभारियों की सूची की जारी

बिहार में लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है। जारी की गई सूची के मुताबिक हाजीपुर का लोकसभा चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया है तो जमुई की जिम्मेदारी अमरनाथ सिंह उर्फ अमर कुशवाहा को मिला है।


वहीं, खगड़िया में सुरेश भगत, समस्तीपुर में मिथिलेश निषाद, वैशाली में राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, नवादा में अभय कुमार सिंह, गोपालगंज में परशुराम पासवान को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

लोकसभा प्रभारियों की सूची की जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट