पाकुड़:- पाकुड़ जिले के नए अनुमंडलाधिकारी के रूप में नवपदस्थापित प्रवीण केरकेट्टा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर उन्होंने निवर्तमान एसडीओ हरिवंश पंडित से प्रभार ग्रहण किया। वे इसके पहले रांची में पदस्थापित थे। मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व से चली आ रही विधि व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष वातावरण में हो उनकी प्राथमिकता होगी।बताते चले कि निवर्तमान एसडीओ पूर्व में कई सालों तक पाकुड़ जिले में रहे उनका तबादला रांची हो गया है। कार्यालय के कर्मियों की ओर से निवर्तमान एसडीओ के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण ढंग से विदाई दी गई। मौके पर निवर्तमान एसडीओ हरिवंश पंडित ने पाकुड़ जिले में अपने कार्यकाल को काफी संतोषप्रद बताया। साथ ही कर्मियों से मिले उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
Jharkhand News
