

शनिवार, 19 सितंबर 2026
LiveDESK: सालों इंतजार के बाद करोड़ो लोगों के राम मंदिर का सपना पुरा होने वाला है. जिसको लेकर अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समरोह का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा. इस कार्यक्रम के लिए करीब 10 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा गया है.राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समरोह के लिए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आमंत्रित किया गया है. बता दे कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' में राम और सीता की भूमिका निभाई है. जिसे दर्शकों के द्वारा भी बहुत पसंद किया गया था. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 3 हजार वीआईपी गेस्ट समेत 7 हजार से भी अधिक लोगों को नयोता भेजा गया है. जिसमें मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों के परिवार भी शामिल है. इनके अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु रामदेव, 4,000 संत, लेखक, पत्रकार, वैज्ञानिक और देश भर की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं.वहीं राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "हमारी योजना 50 विदेशी देशों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने की है. आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कारसेवकों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है. वैज्ञानिक, लेखक, कवि और न्यायाधीशों को भी निमंत्रण भेजा गया है. हमने संतों, पुजारियों, शंकराचार्यों, पूर्व सिविल सेवकों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों, वकीलों, संगीतकारों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी आमंत्रित किया है."
DESK: लिट्टी-चोखा की पहचान बिहार के नाम से होती है. लिट्टी-चोखा को बिहरा का सबसे फेमस डिश माना गया है. जिसकी पहचान केवल देश तक ही सीमित नहीं रही बल्कि विदेशों तक भी पहुंच गई है. लिट्टी-चोखा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचानअब बिहार की शान लिट्टी-चोखा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने वाली है. लिट्टी-चोखा को अब जीआई टैग मिलने वाला है. जिसके लिए तैयारियां की जा रही है. भागलपुर जिले के सबौर स्थित बिहार कृषि विवि के अंतर्गत आने वाले भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के तरफ से पहल की गई है. जिसको लेकर भोजपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक ने बताया कि सब कुठ ठिक रहा तो बहुत जल्द ही बिहार के लिट्टी-चोखा को जीआई टैग मिल जाएगा. जिसके लिए आवेदन भी दिए जाएगा. निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीआई का प्रमाणपत्र मिलने के कयास है.जीआई टैग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसरमुख्य रूप से लिट्टूी-चोखा बिहार के भोजपुर जिले का मूल व्यंजन है. लिट्टूी-चोखा ना सिर्फ भारत में बल्कि कुछ और देशों में भी लोकप्रिय है. जिआई मिलने के बाद लिट्टूी-चोखा की ब्रांडिंग देश दुनिया में होगी. साथ ही इस पहल से युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वह इस क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप कर सके. इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेगें. जाने क्या है जीआई टैगबता दे कि जीआई टैग एक प्रकार का चिन्ह है. जिसे विशेष भौगोलिक क्षेत्र के लोकप्रिय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह 10 सालों तक मान्य रहता है. जीआई टैग की मदद से नकल करने वालों लोगों पर शिकंजा कसा जा सकता है. यानी जिन चीजों को जीआई टैग मिलता है. उन्हें उस भौगोलिक क्षेत्र के रहने वाले ही अधिकृत रूप में निर्माण और बेच सकते है.
बेतिया: बेतिया रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने साढे चार किलो चरस के साथ तीन महिला को गिरफ्तार किया है. रेलवे पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई सघन जांच अभियान के दौरान की. रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है. इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया है.9 पैकेट चरस बरामदबेतिया रेलवे डीएसपी उमेश कुमार ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर देर रात जांच की जा रही थी. इसी सघन जांच के दौरान तीन महिलाएं संदिग्ध स्थिति में दिखी. इसके बाद रेल पुलिस ने उनकी जांच की. जांच के दौरान तीनों के पास से 9 पैकेट चरस बरामद किया गया. जो लगभग 4.50 किलो का था. गिरफ्त में आई तीन महिलाओं की पहचान में एक महिला जालंधर पंजाब निवासी उर्मिला कुमारी, दूसरी महिला वैशाली बिहार निवासी मिंटू देवी और तीसरी महिला मोतिहारी निवासी सपना कुमारी के रुप में की गई है. रेलवे प्लेटफार्म से पुलिस ने की गिरफ्तारी इन सभी महिलाओं की गिरफ्तारी बेतिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से की गई है. रेल पुलिस ने बताया कि यह सभी पंजाब जाने वाले जननायक ट्रेन का इंतजार कर रही थी और तीनों चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी. इसी दौरान पुलिस ने तीनों की गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों की माने तो यह नेपाल से पूर्वी चंपारण जिला होते हुए चरस लेकर बेतिया पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है. बरामद किए गए चरस की कीमत करोड़ों में आकी गई है. वही बेतिया रेलवे पुलिस की कार्रवाई से तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।
वैशाली: शादी के पवित्र बंधंन को 7 जन्मों का साथ माना जाता है. पति पत्नी एक दूसरे का हर परिस्तिथि में साथ निभाने का वादा करते है. लेकिन बिहार के वैशाली जिले से कुछ अगल ही मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने मुश्किल परिस्तिथि में अपने पति का साथ छोड़कर अपने मायके चली गई. पूरा मामला वैशाली जिले की महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सालखंड पंचायत का है. जहां पति के अपाहिज होने के बाद पत्नी ने अपने पति का साथ छोड़ दिया. दोनों पति पत्नी की पहचान जहांगीरपुर सलखनी पंचायत निवासी रमेश कुमार और पूजा कुमारी के रुप में की गई है. दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रमेश को पैरालिसिस का शिकार हो गया. जिसके बाद वह शारीरिक रूप से अपाहिज हो गया. रमेश के इलाज के लिए गांव के लोगों ने भी उसकी पैसों से मदद की पर रमेश की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला. अपनी पति की ऐसी स्थिती देखने हुए उसकी पत्नी ने भी उसके आगे हाथ जोड़ लिया. साथ ही पति से रिश्ता खत्म कर दहेज का सामान लेकर मायके चली गई. पत्नी पूजा कुमारी ने अपनी मां के साथ अपने घर से अचानक दहेज का दिया हुआ सामान निकालने लगी, जिसका स्थानिय लोगों ने विरोध किया. मामला इतना बढ़ा की पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर के पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया. हांलाकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी रमेश की पत्नी नहीं मानी और घर छोड़कर जाने की जिद करने लगी. जिसके बाद गांव के मुखिया ने और स्थानीय लोग एक कागज पर महिला के दहेज में मिले सामान की सूची बनाकर उसे घर से जाने दिया. जिसके बाद महिला अपने पति का साथ छोड़ कर चली गई.
DESK: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 की परिक्षा गुरूवार 7 दिसंबर से आयोजित की जा रही है. जो 15 दिसंबर तक चलेगी. जिसको लेकर बीपीएसी के तरफ तैयारियां पुरी कर ली गई है. आयोग के पास शिक्षक भर्ती परिक्षा फेज 2 के लिए कुल 8,41,835 आवेदन प्राप्त हुए है. परिक्षा केंद्रों पर किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए सभी परिक्षा सेंटर पर विशेष जांच की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक दिन आयोजित होने वाली परिक्षाओं के लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए है. परिक्षा 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी. वही शिक्षक भर्ती परिक्षा फेज 2 को लेकर बीपीएसी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि, परीक्षा केंद्रों पर ढाई घंटे पहले से एंट्री शुरू कर दी जाएगी. परिक्षा हॉल के अंदर एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. प्ररीक्षा केंद्रों के गेट पर ही अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और फेस डिटेक्शन किया जाएगा. साथी केंद्रों अभ्यर्थियों के गहन जांच के बाद ई- एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों के ई- एडमिट कार्ड के बार-कोड की स्कैनिंग की जाएगी. इन सभी प्रोसेस के बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी.
DESK: मिचौंग का बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बुधवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई. जिसमें प्रदेश के भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, बेगूसराय, सहित 10 जिले शामिल है. पटना बुधवार से ही छिटपुट बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला. हालांकि अब तूफान कमजोर हो गया है. गुरुवार को प्रदेश में अंडमान से आए मिचौंग तूफान का असर कम होने से कम प्रभाव देखने को मिलेगा. जिस कारण बिहार में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो गुरूवार को भी राज्य के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगीं. इस कारण एक-दो जगहों पर हल्की फुल्की बूंदाबांदी के आसार है. हांलाकि अगले 24 घंटो तक मौसम साफ होने का भी अनुमान है.
नवादा: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया. युवक ने इंटरनेट मीडिया पर तमंचे के साथ अपना एक फोटो शेयर किया था. अब अपने उसी पोस्ट के कारण युवक को फजीहत उठानी पड़ रही है. युवक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के रतोई गांव के निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है. युवक पर नकली पिस्टल और नकली लाइटर गन के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है. हथियार के साथ पोस्ट शेयर करने की सूचना पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपने जांच में भी पोस्ट में दिखने वाला पिस्टल नकली पाया है. पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है. बता दे की नवादा पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टीव है. और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है. साथ ही ऐसे संवेदनशील पोस्ट और मैसेज फैलाने वाले लोगों पर नजर रख रही है. वहीं नवादा पुलिस ने लोगों से भी आग्रह किया है कि, सोशल मीडिया से जुड़ी संवेदनशील पोस्ट और मैसेज की सूचना फौरन पुलिस को दी जाए. पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेगी.
पटना: बिहार सरकार ने नई पहल की शुरूआत की है. अब पटना में कृषि विभाग के तरफ से कृषि क्लीनिक खोला जाएगे. इलाके के सभी प्रखंड में कृषि क्लीनिक खोले जाने की पहल की जा रही है. कृषि विभाग के तरफ से खोले जा रहे कृषि क्लीनिक के माध्यम से बीज, पौधे और खेतों का इलाज किया जाएगा. जिससे खेतों में किसानी कर रहे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी. साथ ही प्रदेश में कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. इस पहल के माध्यम से फसलों के पैदावार को भी बढ़ावा मिलेगा. बिहार सरकार में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कृषि क्लीनिक खोलने की घोषण की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लगातार बिहार राज्य को लेकर अनदेखी की जा रही है. बिहार में कृषि के क्षेत्र में अपार संभावना है. जिस पर काम किया जाएगा. बिहार सरकार की इस पहल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और कृषि से जुड़े उद्यमी रुची ले सकते है. कृषि क्लीनिक के खोले जाने से खेतों में खाद और यूरिया की कमी को दूर किया जाएगा. साथ ही रबी फसलों की पयदावार को बढ़ाया जाएगा. इस कृषि क्लिनिक के माध्यम से बिहार के सभी किसानों को हर संभव और जरूरी मदद की जाएगी. जिसके लिए बिहार सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है.
DESK: बिहार की पहचान अब दुबई तक पहुंच गई है. बिहार के 'जल जीवन हरियाली' अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. दुबई के 28वां जलवायु शिखर सम्मेलन में बिहार को यह सम्मान दिया गया. इस दौरान बिहार की प्रशंसा अपने क्षेत्र में जंगल बढ़ाने के लिए की गई. 'जल जीवन हरियाली' अभियान को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानदुबई के 28वां जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार, 2 दिसंबर को बिहार को 'जल जीवन हरियाली' अभियान के लिए सम्मानित किया गया है. दुबई में बिहार के वरिष्ठ अधिकरियों ने राज्य की हरित पहल और जलवायु सुधार के प्रति सरकार की तैयारियों पर जानकारी प्रस्तुत की है. बता दे कि बिहार में साल 2019-21 के बीच फॉरेस्ट लैंड 9.9 प्रतिशत था. जो अब बढ़कर 14.75 प्रतिशत हो गया है.बिहार में 2 साल में बढ़ा 4.85% जंगल जिसको लेकर बिहार की वन एवं पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने बताया, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, बिहार वनीकरण के माध्यम से जलवायु संकट प्रबंधन में एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है. 2012-13 में हरियाली मिशन के शुभारंभ के बाद से कुल 381.008 मिलियन नए पौधे लगाकर राज्य का जंगल एरिया 2019 में 9.9 प्रतिशत हो गया था. 2019-21 में ये आंकड़ा बढ़कर 14.75 प्रतिशत हो गया है.' साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 से बिहार में ग्रीन बजट के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि "बिहार देश के उन पहले राज्यों में से एक है, जिसने पर्यावरण के लिए हरित बजट पेश किया है. इस बजट का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने और जैव विविधता की रक्षा करना है."बता दे कि दुबई का जलवायु शिखर सम्मेलन मुख्यता कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु प्रबंधन में विकासशील देशों का समर्थन करने पर केंद्रित है. यह सम्मेलन UN की कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज की 28 वीं बैठक का हिस्सा है. जलवायु शिखर सम्मेलन को COP28 का नाम दिया गया है. इस सम्मेलन में वैश्विक नेता ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा करते हैं.
बेतिया: बेतिया में कुछ अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार को देर शाम में अपराधियों ने जदयू नेता के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद घायल नेता को आनन फानन में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. नेता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया.पीड़ित की पहचान जदयू नेता मनोज कुशवाहा के रुप में हुई है. मनोज कुशवाहा वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद सुनील कुमार के स्थानीय प्रतिनिधि भी है. घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित मनोज कुशवाहा के घर की घटना है.जहां अपराधियों ने मनोज कुशवाह को सीने में गोली मारी है. जिसके बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी. जिसके बाद सभी अपराधियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, इस मामले में बेतिया एसडीओ महताब आलम ने बताया कि एक व्यक्ति को आरोपी द्वारा गोली मारी गई है. घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. हांलाकि पूर्व के विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है.
DESK: मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार के कुछ इलाकों में बारिश का संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात तूफान के कारण बिहार के कई जिलों में दो दिनों तक बारिश हो सकती है. वहीं पिछले 24 घंटों की बात करे तो मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार प्रदेश में 2-5 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई. साथ ही दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. हालांकि पुरवा हवा में नमी ज्यादा होने के कारण ठंड बहुत ज्यादा नहीं रही.बिहार में दिखा मिचौंग का असर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर बिहार में भी रहेगा. जिसके कारण अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका है. पटना मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल दो दिनों तक राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश की आशंका है. 6 और 7 दिसंबर को प्रदेश के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, अरवल, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय, औरंगाबाद, गया, नालंदा जहानाबाद, मुंगेर खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार और सहरसा, पूर्णिया, में हल्की बारिश हो सकती है.राजधानी पटना का न्यूनतम और अधिकतम तापमानमौसम विज्ञान केन्द्र की माने तो बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 43% रहेगी, जो 4-5 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं अगर मंगलवार की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
DESK: यूजीसी नेट की परिक्षा आज से शुरू हो रही है. यह परिक्षा 6 दिसंबर से शुरू हो कर 14 दिसंबर तक चलेगी. सभी परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचने के निर्देश दिए गए है.यूजीसी नेट की परिक्षा 8 दिसंबर के बाद से दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इससे पहले यानी 6,7 और 8 दिसंबर को सिर्फ पहली पाली में परिक्षा का आयोजन किया गया है. जिसकी टाइमिंग दिन के 9 बजे से 12 बजे तक रहेगी. जिसके लिए परीक्षार्थियों को 8:30 बजे तक एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचना होगा. वही 8 दिसंबर के बाद 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को दोनों पालियों में टेस्ट होगा. सुबह की पाली 9 बजे से 12 बजे तक तो दूसरी पाली 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी. परिक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. जिसे परीक्षार्थी वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है. वेबसाइट पर सिर्फ 6 से 8 दिसंबर तक होने वाली परिक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. जिसके बाद की होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा. हांलाकि परीक्षार्थी अपना एग्जामिनेशन सेंटर सिटी इंटीमेशन के जरिए वेबसाइट पर देख सकते है. एनटीए के तरफ से सभी परीक्षार्थियों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गए है. परीक्षार्थियों को एग्जामिनेशन हॉल के अंदर किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, कागज, पर्स, बैग, ले जाने की अनुमती नहीं है. साथ ही परीक्षा हॉल में मोबइल फोन, ईयरफोन, टैबलेट, स्मार्ट घाड़ियां आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमती नहीं है. इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के साथ एग्जामिनेशन सेंटर आधे घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए है.
DESK: कहते है प्यार में लोग अंधे हो जाते है. प्यार की दीवानगी लोगों पर इसे तरह चढ़ती की सही गलत की परख में ही चुक जाते. कुछ ऐसी ही कहानी बांका जिले के एक गांव से सामने आ रही है. जहां एक शादीशुदा महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी पुरे परिवार को छोड़ किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई. पति ने अपनी पत्नी की तलाश हर जगह की पर उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका. महिला के पति ने भागलपुर के रहने वाले उत्तम कुमार पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पति का कहना है कि उत्तम कुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही आरोपी ने उसकी पत्नी को भी धमकाते हुए कहा कि 'तुम मेरे साथ नहीं रहोगी तो तुमको और तुम्हारे पति को जान से मार देंगे'. मामले को लेकर पीड़ित पति के परिवार में डर का माहौल है. जिसके बाद महिला का पति लगातार पुलिस से परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार कर रहा है. वहीं मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच करने में जुट गई है.
DESK: बच्चों को अगर सही शिक्षा के साथ-साथ सही दिशा भी दी जाए, तो महज छोटी सी उम्र में ही वह कुछ ऐसा कर दिखाते है. जिस पर लोगो का हैरान होना भी स्वाभाविक होता है. कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के टोंक जिले से सामने आया है. जहां 7 साल की बच्ची ने एक अनुठा रिकार्ड अपने नाम किया है. 31 श्लोकों का पाठ करने का बनाया रिकार्डराजस्थान के टोंक जिले की रहने वाली 7 साल की बच्ची कृषा वैष्णव ने हैरान करने वाली उपलब्धि हासिल की है. खेल कुद की उम्र में कृषा ने महज 2 मिनट 18 सेकंड में संस्कृत के आदित्य हृदय स्तोत्र के 31 श्लोकों का पाठ कर रिकार्ड बनाया है. इस बच्ची के अनुठे रिकार्ड की चर्चा अब हर तरफ हो रही है. 7 साल की बच्ची का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज7 साल की कृषा वैष्णव अपने इस रिकार्ड के सहारे 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज करवाया है. कृषा राजस्थान की पहली ऐसी लड़की है. जिसने इस तरह की उपलब्धि हासिल कर अपने राज्य और परिवार का नाम रौशन किया है. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाली कृषा कक्षा दूसरी की छात्रा है. 5 साल की उम्र में बनाया म्यूजिकल एलबमकृषा वैष्णव टोंक जिले के भांसू गांव की रहने वाली है. कृषा के पिता डॉ. जयराज वैष्णव भीलवाड़ा में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में नाक, कान, गला, रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है. यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई मौके पर कृषा ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है. 5 साल की उम्र में ही कृषा ने अपनी आवाज में शिव तांडव स्त्रोत, महिषासुर मर्दिनी, हरी स्तोत्रम और राम कथा के म्यूजिकल एलबम बनाएं. जिसको लेकर कृषा की काफी प्रशंसा की गई और वह लगातार सुर्खियों में भी रही.
मुंगेर: मुंगेर में पारिवारिक विवाद को लेकर भाभी ने देवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. मामला मुंगेर जिले धरहरा क्षेत्र के अदलपुर गांव का है. घटना को अंजाम देकर आरोपी भाभी मौके से फरार हो गई. मृतक की पहचान अदलपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप की गई है. अभिषेक कुमार की शादी 6 महीने पहले ही कंचन कुमारी से हुई थी. युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हत्या की खबर से इलाके में भी सनसनी का माहौल बना हुआ है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन कुमारी ने बताया कि आरोपी गोतनी सोनी कुमारी का विवाद पति अभिषेक से बिजली को लेकर शुरू हुआ था. दरअसल अभिषेक ने अपने कमरे का पंखा चला दिया. इससे गोतनी के घर में लगे बल्ब की रोशनी कम हो गई. वह आकर बोली कि तुम पंखा बंद करो, मेरे घर में बल्ब नहीं जल रहा है.इस पर अभिषेक ने पंखा बंद करने मना कर दिया. जिसको लेकर गोतनी सोनी ने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे अभिषेक घायल हो गया. परिजन फौरन अभिषेक को सदर अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में धरहरा थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों का बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी.
DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. सीएम हाउस के अंदर ही डॉक्टर उनके इलाज में लगे है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार सीजनल फ्लू से ग्रसित हो गए है. जिस कारण वह पिछले तीन दिनों से एकांतवास में है. तबीयत खराब होने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई मीटींग और कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे. राजगीर में आज से शुरू होनेवाले राजगीर महोत्सव में नीतीश कुमार उद्घाटन करने जाने वाले थे. लेकिन अब बीमारी के कारण उनका राजगीर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.बता दे की नीतीश कुमार का आज शाम चार बजे राजगीर में कार्यक्रम था. वह राजगीर महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे. जिसे रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार आज कोई मीटिंग नहीं करेंगे और किसी से मुलाकात भी नहीं करेंगे.मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से वह खासे परेशान हैं. सीएम को फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी भी है. डॉक्टरों की सलाह पर सीएम दवाइयां ले रहे हैं. बता दे कि सीएम की सोमवार की शाम से ही तबीयत खराब है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएमसीएच में गए थे. जिसके बाद से वह फ्लू के शिकार हो गए.
DESK: बिहार की राजधानी पटना में आगमी 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले है. 10 दिसंबर को राजधानी पटना में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक होने जा रही है. यह बैठक कई मायनों में काफी अहम और महत्वपूर्ण बताई जा रही है. बैठक में पूर्वी राज्यों के विकास पर होगा मंथन10 दिसंबर को होने वाली बैठक में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन और नवीन पटनायक मौजूद रहेंगे. बैठक में बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन होगा. बता दे कि पटना मे केंद्र सरकार के निर्देश पर पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक होने वाली है. बिहार में पांचवी बार इस बैठक का आयोजन किया जाएगा. इसके पूर्व वर्ष 1958,1963, 1985 और 2015 में पटना में यह बैठक हो चुकी है. बैठक में सभी राज्य अपनी वर्तमान और भविष्य की तैयारियों पर बात करेंगे. गृह विभाग ने की तैयारियां शुरूपूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पच्क्षिम बंगाल शामिल है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. राज्य में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेश पांडेय ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव को बैठक के ड्राफ्ट एजेंडा पर सामग्री तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। बिहार सरकार के वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य विभागों को जिम्मा दिया गया है।
DESK: नवंबर महीने के खत्म होते ही मौसम ने करवत लेनी शुरू कर दी है. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना की माने तो राज्य में आने वाले दिनों में बारिश के आसार है. पिछले 24 घंटों की बात करे तो बिहार के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहे और तापमान में 1-3 डिग्री की वृध्दि दर्ज की गई है. राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे न्यूनतम तापमान वाला जिला डेहरी रहा, जहां का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और प्रदेश का सबसे सवार्धिक तापमान वाला जिला मोतिहारी, का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अगर गुरूवार की बात की जाए तो प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहने के भी अनुमान जताए लए है. राज्य में हवा की रफ्तार 4 किमी/घंटे की रहेगी और आर्द्रता 34% रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने गुरूवार को 2 जिलों और शुक्रवार को 6 जिलों में बारिश का अर्लट जारी किया गया है. गया, औरंगाबाद, जहानाबाद कैमूर, रोहतास और अरवल जिले में बारिश की संभावना है. वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियल रहेगा.