BUXAR : बक्सर में भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। दर्जनों राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। गोलीबारी की इस घटना में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी की ये बड़ी घटना बक्सर के चक्की प्रखंड के चुन्नी डेरा गांव के दियारा इलाके में हुई है। सदर अस्पताल के डॉ. संजय सिंह ने बताया सभी जख्मी लोगों की हालत खतरे से बाहर है और सभी का इलाज जारी है। फिलहाल गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप की हुई है और हालात नियंत्रण में है।

