सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है. घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप ट्रक की है. यहां ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि ऑटो पर सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही मेहसौल ओपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशों खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री सजीदा खातून के रूप में की गई है. वही अन्य जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है. इधर सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंच राहत कार्य में जुट गए है. टेंपू सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से रमनगरा जा रही थी.