सीतामढ़ी :नेपाल के जलग्रहण वाले इलाके में भारी बरसात की वजह से सीतामढ़ी के बागमती और अधवारा समूह की नदियां अब उग्र रूप धारण कर रही हैं। हालांकि, नदियां अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

भारी बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में फैला पानी

बागमती के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से कई इलाको में आवागमन की समस्या गंभीर रूप से अख्तियार करती दिखाई दे रही हैं और कई इलाकों में लोग जल कैदी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जो चारों तरफ से बागमती नदी से घिरा हुआ है, जहां लोग सामान्य स्थिति में चचरी पुल का इस्तेमाल करके आवागमन करते थे लेकिन पानी के तेज बहाव में चचरी पुल पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है।

भारी बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में फैला पानी

लोगों का कहना है कि आवागमन के लिए सरकारी स्तर पर अब तक नाव का भी इंतजाम नहीं किया गया है, जिसके कारण लोग पूरी तरीके से परेशान हैं। जो जहां है, वहा फंसा हुआ है। रुनीसैदपुर प्रखंड के रकसिया, शिवनगर, बघौनी समेत कई ऐसे गांव हैं, जहां लोग इस समस्या को झेल रहे हैं।

भारी बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में फैला पानी