सीतामढ़ी : लगातार हो रही बारिश की वजह से सीतामढ़ी जिले में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। नदियां कई जगह पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और नदियों का स्वरूप प्रलयंकारी बनता जा रहा है।

सीतामढ़ी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बागमती और अधवारा समूह की नदियों में उफान, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

संभावित बाढ़ को लेकर सीतामढ़ी और शिवहर जिले में दहशत का आलम साफ देखा जा सकता है। नदियां पूरे उफान पर हैं। कई वैसे इलाके हैं, जहां नदियों के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग नाव के सहारे किसी तरीके से गांव से निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

सीतामढ़ी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बागमती और अधवारा समूह की नदियों में उफान, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

इतना ही नहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में है। सीतामढ़ी के परसौनी के कोरा खरगी और सौली, बैरगनिया के बेलवा में तटबंध पर तेजी से रिसाव हो रहा है। ग्रामीण घर छोड़ कर बांध पर शरण लेने लगे हैं। बांध में रिसाव भी लगातार जारी है।

सीतामढ़ी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बागमती और अधवारा समूह की नदियों में उफान, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन