पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 व्यक्तियों को किया अरेस्ट, स्कार्पियो , मोबाइल और 38 हजार रुपये नगद बरामद
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां 13 जनवरी की रात हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों के बयान पर कांड में शामिल स्कार्पियो , मोबाइल और 38 हजार रुपये नगद जमा कराया गया है. कांड के एक आरोपी के बीमार रहने की वजह से उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि आजादनगर कुली रोड कोयला टाल में 13 जनवरी की रात हुई मोहम्मद शब्बीर अहमद नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 व्यक्तियों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये लोगों में कपाली डांगरडीह निवासी मोहम्मद सद्दाम हुसैन, आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अतालिक अहमद, कपाली अलबेला गार्डेन निवासी सरफराज आलम, मानगो आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सैफ अली साकिर, ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद ताज शामिल है. गिरफ्तार लोगों के बयान पर इस कांड में शामिल स्कार्पियो (संख्या जेएच 05बीवाइ 5021), मोबाइल और 38 हजार रुपये नगद बरामद हुआ है. इस कांड के आरोपी मोहम्मतद ताज के बीमार रहने के कारण टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इस मामले में गिरफ्तार मोहम्मद सद्दाम हुसैन के खिलाफ पहले से चांडिल और आजादनगर थाना में कई सारे केस दर्ज है.आरोपियों के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंच गये. इन लोगों ने पुलिस की जीप को रोक दिया. जिस पुलिस जीप से आरोपियों को जेल ले जाया जा रहा था, उसी जीप के आगे महिलाएं खड़ी हो गयी और हंगामा करने लगी. इन लोगों का कहना है कि बेवजह आरोपियों को फंसाया गया है. वे लोग निर्दोष है. माहौल की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के शंकर नीचे उतरे और लोगों को समझाया. इसके बाद आरोपियों को वहां से ले जाया गया.
