
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
Liveरांची : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड को 13296 करोड़ों रुपये की कई सड़क परियोजना की सौगात देंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रांची और जमशेदपुर में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में लेंगे भाग.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले जमशेदपुर में एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और 31 सड़क का विधिवत आधारशिला रखेंगे. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर गोपाल मैदान में तैयारी पूरी हो चुकी है. दोपहर 1.15 बजे नितिन गडकरी सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गोपाल मैदान से एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. वहीं जनता को संबोधित करने के बाद करीब एक घंटो गोपाल मैदान में रुकेंगे. उसके बाद राजधानी रांची और दिल्ली के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद मौजूद रहेंगे. जमशेदपुर में एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजधानी रांची के धुर्वा शहीद मैदान में कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. जमशेदपुर से सीधे विमान से पहुंचेंगे रांची. बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इस लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
जमशेदपुर : केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 3800 से अधिक डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर सहित 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. जमशेदपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भव्य स्वागत किया गया. गोपाल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पश्चिम सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से गोपाल मैदान पहुंचे. गोपाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया. गोपाल मैदान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर एवं 10 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है. यहां कुछ देर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री रांची रवाना होंगे. रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में नितिन गडकरी कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे.
जमशेदपुर : केंद्र सरकार जमशेदपुर की जनता को 23 मार्च को बड़ी सौगात देने जा रही है. पारडीह काली मंदिर से लेकर बालिगुमा तक लगभग 11 किलोमीटर एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का विधिवत आधारशिला रखी जाएगी. इस कॉरिडोर का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से ऑनलाइन करेंगे. इस एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का निर्माण 2 वर्ष के समय अवधि में होने का लक्ष्य है. केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर गोपाल मैदान में तैयारी अंतिम चरण में है. वैसे दोपहर 2.15 में नितिन गडकरी सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद 2.20 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोपाल मैदान पहुंच कर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का आधारशिला रखेंगे. वहीं जनता को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटा गोपाल मैदान में रुकेंगे और उसके बाद राजधानी रांची और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि देश में डबल डेकर फ्लाई ओवर का जो प्रोजेक्ट है उसमें एक रोड और दूसरे लेन में मैट्रो है. यह पहला होगा जिसमें सर्विस लेन के साथ दोनों लेन में रोड ही बनेगा. शून्य सड़क दुर्घटना के लक्ष्य एवं हाइटेक तकनीक से लैश डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट में खासतौर से ध्यान रखा गया है.
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जमशेदपुर से करीब 80 लोगों को द्वारिका और सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा गया. तीर्थ यात्रियों को 30 से 40 दिनों तक विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. यात्रा पर जा रहे लोगों में काफी उत्साह का माहौल था. इससे पहले मुस्लिम समाज के लोगों को अजमेर शरीफ सहित अन्य जगहों पर दर्शन के लिए भेजा गया था. अभी इस बार हिंदू समाज के लोगों को सोमनाथ सहित दर्जनों तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जायेगा. राज्य सरकार के द्वारा अपने खर्च पर लोगों को तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है. आज तीर्थयात्री बस को एसडीओ ने हरी झंडी देकर रवाना किया. तीर्थाटन पर जा रहे लोगों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामना दी गई.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पुलिस ने कुख्यात डकैत रहीम खान उर्फ बड़कू समेत नौ अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गये अपराधियों ने जमशेदपुर के कोवाली, घाटशिला, पोटका, आजाद नगर, गुड़ाबांधा, झाड़ग्राम, जादूगोड़ा, ओडिशा समेत अन्य स्थानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस, चाकू, सोना गला हुआ, सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी, सोने के कान के टॉप्स, कान की बाली, लूटा गया ब्रासलेट, काले रंग का बैग, 2 लाख 15 हजार 500 रूपये नगद, एक मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल सेट बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में रहीम खान उर्फ बड़कू, ने मामले का खुलासा किया. वहीं एसएसपी ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि ये सभी लोग घूम- घूम कर अलग- अलग क्षेत्रों में लूट कांड की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस को काफी दिनों से रहीम खान और उसके गैंग की तलाश थी. उन्होंने बताया कि इस गैंग द्वारा 14 मार्च को मुसाबनी में एक डकैती कांड को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद एक लूट और डकैती की वारदात के अलावा पोटका में लूट की घटना का उद्भेदन हो गया है. एसएसपी ने बताया कि रहीम खान पर 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. और इस गैंग के अब तक कुल करीब 16 अपराधी जेल भेजे चुके हैं.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले एक व्यक्ति का स्वर्णरेखा नदी से शव बरामदगी मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद मृतक के मां ने थाने में शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले सागर सोना का बीते दिनों स्वर्णरेखा नदी से पुलिस ने शव बरामद किया था. मृतक के मां के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये युवकों में 21 वर्षीय सौरभ कुमार, 18 वर्षीय सन्नी कश्यप और 19 वर्षीय सूरज बागति समेत एक नाबालिग शामिल है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि मृतक के साथ उन्नीस सौ रुपये छिनतई के बाद विवाद हुआ था. अचानक नदी किनारे अकेले मिलने पर हाथापाई करने के दौरान सागर सोना की मृत्यु हो गई. आरोपियों ने शव को पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया था. इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही खून लगे सोकर पाइप, कपड़े, दंडे सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिया. शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां H3 N2 वायरस के 8 मरीज एवं स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी मरीजों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले को हाई अलर्ट कर दिया है.बता दें कि मरीजों का सही इलाज और वायरस के फैलने से रोकने के लिए टीएमएच में स्पेशल वार्ड बनाया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्र में विशेष वार्ड बनाने का आदेश दिया है. फिलहाल H3 N2 वायरस के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और सक्रिय हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार इसको लेकर नजर बनाए हुए हैं.
जमशेदपुर : खबर है जमशेदपुर की जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट काली मंदिर के पास आज सुबह पार्क में टहलने आयी एक महिला से बाइक से आये 2 बदमाशों ने चैन छीनने की कोशिश की. तभी महिला द्वारा काफी हो हल्ला करने के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी 2 युवकों में से एक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी एक युवक मौके से भाग गया. बताया जा रहा है कि गोलमुरी थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप दो युवक बाइक से आये और पार्क में टहल रही महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया. पर महिला के गले पर हाथ रखते ही उसने देख ली और फिर महिला ने अपनी चेन को पकड़ कर जोर से चिल्लाई. इसी दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी दो युवकों में से एक को दौड़ाकर पकड़ा और धुनाई करने के बाद गोलमुरी थाना से आये पुलिस को सौंप दिया. 12 घंटे में छिनतई की यह दूसरी घटना है. बीती रात मानगो में भी एक स्कूटी सवार से मोबाइल छिनतई करने की कोशिश की गयी थी और झपट्टामार दोनों मानगो के बताए जा रहे हैं. गोलमुरी थाने के एसआई गोपाल ने बताया कि पूछताछ में इसके दूसरे साथी का पता लगाया जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी.
जमशेदपुर : खबर है जमशेदपुर की जहां पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय के सामने दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते एक युवक को दौरा कर पकड़ा और जमकर पिटाई की. वहीं एक भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि डीसी ऑफिस के पास आज साइकिल चोरी करते हुए एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा. लेकिन दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़े गये युवक की जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस थाना ले गई. फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि उपायुक्त कार्यालय के सामने साइकिल लगा था और चोर साइकिल लेकर जैसे ही आगे बढ़ा कि पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां एनएच 33 स्थित चांडिल के पास विंगर वाहन ने खड़ी हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गये. घायलों में 3 लोगों की हालक गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद सभी घायलों को टीएमएच भेजा गया जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल सभी एक ही परिवार के हैं. वाहन में सवार सभी लोग शादी समारोह के बाद बिहार के पटना से लौट रहे थे. जैसे ही विंगर चांडिल के समीप पहुंचा तभी अचानक खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद आनन-फानन में सभी 8 घायलों को टीएमएच लाया गया. सभी घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. 3 की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूत्रों की मानें तो ड्राइवर नशे में था. लेकिन ड्राइवर के सूझ बूझ ने हीं बड़ी घटना होने से बचा लिया. फिलहाल घटना की खबर मिलते ही परिजन टीएमएच पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना.
जमशेदपुर : खबर है जमशेदपुर की जहां सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाडा सिनेमा मैदान के पास बाइकसवार अज्ञात अपराधियों ने बैर झबरा बस्ती निवासी एक व्यक्ति पर गोली चलाई. गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है.बताया जा रहा है कि सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाडा सिनेमा मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने बैर झबरा बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह नामक युवक पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की. गोलीबारी की घटना में दीपक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. इधर गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पहुंचे. घटना के बाद घायल दीपक ने गिरने के बाद अपने घर वालों को फोन कर बुलाया. परिजनों ने तत्काल दीपक को कार में लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचा जहां दीपक का इलाज चल रहा है. पीठ और पैर में गोली लगने से दीपक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दीपक सीडीएसपीएल में चालक का काम करता है. इधर सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी टीएमएच पहुंचे और दीपक से पूछताछ की. जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. भागने के क्रम में उन्हें दो गोली लगी. वे किसी को भी नहीं पहचानते. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद घर में कैद हो गई. महिला ने पति के शव के सामने बैठी रही. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस घंटों परेशान रही. पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी निवासी मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर खुद को घर में कैद कर लिया. इसकी जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों को बदबू आने के बाद पुणे में अमरनाथ के बेटे को इसकी सूचना दी. मृतक अमरनाथ के बेटे ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में सूचना दी. सूचना के बाद उलीडीह और मानगो पुलिस घटना स्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ घर के अंदर घुसी. इसी दौरान आरोपी महिला मीरा सिंह ने सभी को घर से भगा दिया. इस बीच स्थानीय लोगों ने शव की एक झलक भी देखी. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. इधर पुलिस के पहुंचते ही मीरा सिंह ने सभी को रोक दिया और बहस करने लगी. इधर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मीरा ने अपने घर पर बिजली का करंट दौड़ा रखा है. इस वजह से कोई भी व्यक्ति घर के अंदर नहीं जा पा रहा है. साथ ही मीरा का दिमागी हालत ठीक नहीं है. लोगों के अनुसार पति अमरनाथ सिंह रियल स्टेट का बिजनेस करते थे. उन्हें चार पांच दिनों से देखा नहीं गया है. अभी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.
जमशेदपुर : लौहनगरी में आज जमशेदजी नसरवान जी टाटा साहब की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है. 2 मार्च को देर शाम लाइटिंग का विधिवत उद्घाटन हुआ और आज अहले सुबह से टाटा स्टील कंपनी परिसर में जमशेदजी नसरवानजी टाटा साहब के आदम कद प्रतिमा पर टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट लौवल एन टाटा ने पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. वहीं इस मौके पर टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित रुचि नरेंद्र, डेज़ी ईरानी एवं यूनियन के नेताओं ने टाटा साहब की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर पोस्टल पार्क में भी जेएन टाटा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं शहर की सामाजिक संस्था ने टाटा साहब को झांकी निकाल कर श्रद्धांजलि दी. आम जनता को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने टाटा कंपनी की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अपना जमशेदपुर पूरे विश्व में नाम कर चुका है. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन हो या स्टील की दुनिया सभी उपलब्धियां और नई सौगात भी जमशेदपुर को मिलेगी इसकी भी घोषणा की.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां आज सुबह साकची से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आया है. एक सनकी सांड ने साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास बेकाबू होकर 2 लोगों की जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप शुक्रवार को अहले सुबह करीब 5:30 बजे एक सांड अचानक सड़कों पर तांडव मचाने लगा. सांड ने आते-जाते राहगीरों को पटकना शुरू कर दिया. इसी दौरान सांड ने दो लोगों को पटककर रौंद दिया. पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल और राज किशोर अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने सांड को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है. साथ ही जुस्को को भी खबर दे दी गई है. फिलहाल सांड को काबू में करने का प्रयास जारी है. घटना के बाद साकची शीतला मंदिर मंडी इलाके में सनसनी फैल गई है.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सेल टैक्स विभाग के क्लर्क सुबोध कुमार को एसीबी ने 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी फिलहाल सुबोध कुमार से पूछताछ कर रही है.
जमशेदपुर : एसीबी की टीम ने आज सेल्स टैक्स ऑफिस के क्लर्क सुबोध सिंह को घूस लेते अरेस्ट कर लिया है. क्लर्क पर पेट्रोल पंप मालिक संजय सिंह से सर्टिफिकेट के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मालिक संजय सिंह ने एसीबी को शिकायत की थी उससे सर्टिफिकेट के नाम पर क्लर्क सुबोध सिंह 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था. इसी को लेकर एसीबी की टीम ने मंगलवार को सुबोध सिंह को रंगे हाथों पकड़ा और अपने साथ सोनारी स्थित कार्यालय ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एसीबी की टीम आगे की जाँच प्रक्रिया में जुटी है. एसीबी ने मीडिया से कुछ बोलने से इंकार किया है. सूत्रों की मानें तो संजय जी के घर से लाखों रुपये की जेवरात भी बरामद हुई है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डॉक्टर 1 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं झासा के संयुक्त नेतृत्व में डॉक्टरों की एकदिवसीय हड़ताल बुधवार को सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 24 घंटे तक रहेगी.इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉक्टर सौरभ चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चिकित्सक अपनी पुरानी लंबित मांगों को लेकर झारखंड के सभी जिलों में हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को अभी तक लागू नहीं किया गया है. जिसके कारण पिछले 2 सप्ताह में 7 से अधिक घटनाएं डॉक्टरों के साथ हुई है. हाल के दिनों में डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी, डॉ. से दुर्व्यवहार, मारपीट आदि घटनायें होती रही है. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवा को हम बहाल रखेंगे. इसके कारण हम जानते हैं कि मरीजों को काफी परेशानी होगी. इसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं, लेकिन सरकार को चेतावनी के लिए यह जरूरी है कि हम 24 घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिए हैं.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां मानगो के गुरुद्वारा के रहने वाला प्रदीप सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने प्रदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी उसके छोटे भाई सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों में एक महिला भी शामिल है. तीन देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक सहित 3 मोबाइल भी जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह पेट्रोल लेने के लिए एक दुकान में घुसा तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. उधर आनन-फानन में उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां स्थिति नाजुक होने पर टीएमएच भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वैसे पूरा मामला गैंगवार का है. गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक सहित 3 मोबाइल बरामद हुआ है.
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां बहुचर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड के आरोपी एएसआई धर्मेंद्र सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा है. जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में यह सजा सुनाई गई है. 9 लोगों की गवाही के बाद आरोपी धर्मेंद्र सिंह को यह सजा सुनाई गई है. गौरतलब है कि 12 नवंबर 2021 को बिष्टुपुर स्थित अपने आवास से वर्षा पटेल गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने 14 नवम्बर को बिष्टुपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था और 18 नवम्बर को टेल्को थाना क्षेत्र के तार कम्पनी तालाब के पास बोर में वर्षा पटेल का शव बरामद किया गया था.पुलिस अनुसंधान में मुख्य आरोपी के रूप में एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके बाद से ही मुकदमा अदालत में चल रहा था. जानकारी के मुताबिक कुल 9 लोगों की गवाही हुई जिसके बाद 22 फरवरी 2023 को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. आज जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने अपनी अदालत में आरोपी ए एस आई धर्मेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है.