जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहांH3 N2वायरस के8मरीज एवं स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी मरीजों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले को हाई अलर्ट कर दिया है.
बता दें कि मरीजों का सही इलाज और वायरस के फैलने से रोकने के लिए टीएमएच में स्पेशल वार्ड बनाया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्र में विशेष वार्ड बनाने का आदेश दिया है. फिलहालH3 N2वायरस के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और सक्रिय हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार इसको लेकर नजर बनाए हुए हैं.
